देश
मयूराक्षी नदी में दर्दनाक हादसा, चार छात्र डूबे; रेस्क्यू अभियान जारी
29 Aug, 2025 08:42 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दुमका: जिले के जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत मयूराक्षी नदी में स्नान करने गए चार छात्र डूब गए. इनमें से एक छात्र कृष्ण सिंह का शव बरामद किया गया है. अगल-बगल से गोताखोर बुलाए गए हैं. तीनों छात्र की तलाश की जा रही है. घटनास्थल से चार मोबाइल और चार लड़कों के कपड़े पुलिस ने बरामद किया है.
कल शाम घर से निकले थे छात्र
दरअसल, दुमका शहर के रहने वाले ये चार दोस्त कल शाम घर से निकले थे और घर नहीं पहुंचे. रात में परिवार वालों ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला. इधर देर रात जामा थाना के हरिपुर गांव के लोगों ने देखा कि कुछ लड़कों के कपड़े नदी के किनारे रखे हुए हैं पर वे गायब हैं. अनहोनी की आशंका से उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी.
इधर, परिजनों को भी यह सारी जानकारी प्राप्त हुई तो वे नदी किनारे पहुंचे. फिलहाल शहर के बक्शी बांध इलाके के रहने वाले कृष्ण सिंह (उम्र 17) वर्ष जो स्थानीय जिला स्कूल में 12वीं का छात्र है उसका शव बरामद किया गया है. अन्य जिन छात्रों के लापता होने की बात कही जा रही है उनके नाम है - आर्यन कुमार, कृष और आर्यन.
नदी में अत्यधिक पानी होने की वजह से हो रही है परेशानी
दरअसल, पिछले दो महीने से लगातार बारिश की वजह से मयूराक्षी नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है. लगभग 20 फीट पानी नदी में बताई जा रही है. इस वजह से अन्य छात्रों को निकालने में काफी परेशानी हो रही है. मौके पर जामा थाना की पुलिस पहुंच गई है.
2016 में यहीं डूबे थे छह छात्र
मयूराक्षी नदी में जिस जगह यह हादसा हुआ है उसे लोग स्थानीय भाषा में मिनी गोवा कहते हैं क्योंकि पूरे वर्ष यहां काफी पानी रहता है. इसी जगह पर वर्ष 2016 में स्नान करने गए छह छात्रों की डूबने से मौत हो गई थी. उनमें से पांच का तो शव बरामद किया गया था पर आज तक एक छात्र की डेड बॉडी मिल नहीं पाई थी. इस तरह से यह दूसरा अवसर है जब मयूराक्षी नदी में इतना बड़ा हादसा हुआ है.
एसपी ने दी जानकारी
इस पूरे मामले पर दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने जानकारी दी कि रात में ही इस हादसे की सूचना मिली. उसके बाद से छात्रों की खोजबीन की जा रही है. गोताखोरों की और टीम बुलाई गई है, जिसे जल्द नदी में उतारा जाएगा
रास्ता बंद, हौसला नहीं: भूस्खलन के बाद भी श्रद्धालुओं का संकल्प—'दर्शन किए बिना नहीं जाएंगे'
28 Aug, 2025 06:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जम्मू। माता वैष्णो देवी यात्रा स्थगित होने के बाद, कई श्रद्धालु क्षेत्र में फँस गए हैं और कुछ कटरा के होटलों में यात्रा शुरू होने का इंतज़ार में हैं। इलाके में मौजूद श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्हें रास्ते से मलबा हटने तक इंतज़ार करने को बताया गया है। घटना के बाद रेड अलर्ट जारी कर बचाव एवं निकासी अभियान जारी है। मीडिया से बात करते हुए एक श्रद्धालु ने बताया कि मलबा हटने के बाद यात्रा फिर से शुरू होगी, हालाँकि, उन्होंने इस पर संदेह जाहिर किया।
श्रद्धालु ने कहा कि यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। हम दो दिन एक होटल में ठहरे हैं। अब हम यहाँ से वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने के बाद ही लौटने वाले है। पहाड़ी पर रेड अलर्ट है और वहाँ एक दुर्घटना भी हुई है। मलबा हटने के बाद यात्रा फिर से शुरू होगी। एक अन्य श्रद्धालु ने कहा कि यह फिलहाल बंद है। इस संबंध में अलर्ट जारी किया गया है... हम वैष्णों माता के दर्शन करने के बाद ही लौटने वाले हैं, सरकार और प्रशासन फिलहाल इलाके को साफ करवा रहे हैं।
इस बीच, वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने भूस्खलन पीड़ितों के शवों को उनके पैतृक स्थानों पर पहुँचाने की ज़िम्मेदारी ले ली है। बात दें कि वैष्णो देवी मंदिर के पास एक विनाशकारी भूस्खलन हुआ, जिसमें 35 से ज्यादा लोगों की जान गई और 20 अन्य घायल हो गए।
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण, खासकर जम्मू क्षेत्र में, तवी नदी के उफान पर होने के कारण भयंकर बाढ़ आ गई है। बाढ़ के पानी ने इलाके के कई घरों और दुकानों को नुकसान पहुँचाया है। लगातार भारी बारिश के बाद आई बाढ़ में चौथे तवी पुल के साथ सड़क का एक हिस्सा बह गया है।
हिमाचल में बारिश का कहर: ट्रक जाम में फंसे, सब्जी और राशन की भारी किल्लत
28 Aug, 2025 05:48 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में बारिश का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा। भारी बारिश के चलते बानला में हुए भूस्खलन ने चंडीगढ़-मनाली हाईवे को पूरी तरह ठप किया है। यहां कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। हिमाचल में कई सड़कें टूट गई हैं और नदियां उफान पर हैं। इसके बाद यात्रियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
कुल्लू जिले के बानला में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, इससे चंडीगढ़-मनाली हाईवे अवरुद्ध हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि सड़क की मरम्मत का काम जोर-शोर से चल रहा है, लेकिन प्रकृति के इस प्रकोप के आगे अभी राहत की उम्मीद कम ही नजर आ रही है। ब्यास नदी के उफान ने हाईवे का एक हिस्सा बहा दिया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।
बीते तीन दिनों से मंडी जिले के पंडोह से ऑट तक हाईवे बंद है। सैकड़ों ट्रक और कारें सड़क पर फंसी हैं और ड्राइवरों का सब्र भी जवाब दे रहा है। सब्जियां और सामान खराब हो रहे हैं, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है। अमृतसर से कुल्लू-मनाली जा रहे ड्राइवर ने बताया, चार दिन हो गए, हम यहीं फंसे हैं। सड़क की हालत खराब है और टोल टैक्स के 260 रुपये भी वसूल रहे हैं। प्रशासन से कोई जवाब नहीं मिल रहा।
वहीं, ड्राइवर ने कहा, घर पहुंचना मुश्किल हो गया है। सड़कें टूटी हैं, नदियां उफान पर हैं। प्रशासन ने खाने-पीने या ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं की। कुछ ढाबे वाले और लंगर वालों की मदद से जैसे-तैसे गुजारा हो रहा है।
कुल्लू की उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने बताया कि जिले के कई हिस्सों को खाली कराया जा रहा है। लगातार बारिश से नेशनल हाईवे कई जगह क्षतिग्रस्त है। ब्यास नदी का जलस्तर बहुत ऊंचा है। लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील है। उन्होंने बताया कि बिंदु ढांक में हाईवे को भारी नुकसान पहुंचा है और बहंग में कुछ दुकानें और रेस्तरां पानी की चपेट में हैं।
हिमंता सरकार का फैसला- अब इंटर रिलीजन लैंड ट्रांसफर होगा पारदर्शी और वैध
28 Aug, 2025 04:53 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। असम सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अंतर-धर्मी जमीन हस्तांतरण के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) को मंजूरी दे दी है।
यह फैसला असम जैसे संवेदनशील राज्य में जमीन के हस्तांतरण को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि अब हर अंतर-धर्मी जमीन हस्तांतरण की जांच सरकार करेगी। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि ऐसी कोई डील न हो जो सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाए या राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बने।
इस SOP के तहत, जमीन हस्तांतरण की हर प्रक्रिया को कड़े नियमों और जांच के दायरे में लाया जाएगा। यह कदम खासतौर पर स्थानीय आदिवासी समुदायों की जमीन को अवैध कब्जे से बचाने के लिए उठाया गया है।
क्या है नई SOP और इसका मकसद?
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि असम में जमीन ट्रांसफर एक संवेदनशील मसला है। इसीलिए सरकार ने यह तय किया है कि अंतर-धर्मी जमीन हस्तांतरण के हर प्रस्ताव को पहले सरकार के पास आना होगा। इसकी जांच होगी कि खरीदार के पास पैसे का स्रोत क्या है, क्या यह हस्तांतरण स्थानीय सामाजिक ढांचे को प्रभावित करेगा, और क्या इसमें कोई राष्ट्रीय सुरक्षा का खतरा तो नहीं।
इस SOP का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जमीन का हस्तांतरण पूरी तरह से वैध हो और इसमें कोई धोखाधड़ी, दबाव या गैरकानूनी गतिविधि शामिल न हो। खासकर, यह कदम आदिवासी समुदायों की जमीन को अवैध कब्जे से बचाने के लिए उठाया गया है, जो असम में एक बड़ा मुद्दा रहा है।
जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया क्या होगी?
नई SOP के तहत, अंतर-धर्मी जमीन हस्तांतरण का प्रस्ताव सबसे पहले जिले के डिप्टी कमिश्नर (DC) के पास जमा होगा। डिप्टी कमिश्नर इसकी प्रारंभिक जांच करेंगे और फिर इसे राजस्व विभाग को भेजेंगे। वहां से एक नोडल अधिकारी इसे असम पुलिस की स्पेशल ब्रांच को सौंपेगा। स्पेशल ब्रांच इस प्रस्ताव की गहराई से जांच करेगी।
इस जांच में कई बातों पर गौर किया जाएगा, जैसे- क्या हस्तांतरण में कोई धोखाधड़ी या दबाव शामिल है? खरीदार के पैसे का स्रोत क्या है? क्या यह डील स्थानीय सामाजिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाएगी? और क्या इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा है? जांच पूरी होने के बाद स्पेशल ब्रांच अपनी रिपोर्ट डिप्टी कमिश्नर को सौंपेगी, जो अंतिम फैसला लेंगे कि प्रस्ताव मंजूर करना है या नहीं।
टैरिफ विवाद में रामदेव का बड़ा बयान- Pepsi, KFC, McDonald’s जैसी कंपनियों को बहिष्कार से झटका दो
28 Aug, 2025 03:41 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर भारी भरकम टैरिफ की हर कोई आलोचना कर रहा है। यहां तक की खुद अमेरिकी सांसद भी इसे गलत बता रहे हैं और इसके कारण दोनों देशों के रिश्तों में दूरी आने की चेतावनी दे रहे हैं।
अब ट्रंप टैरिफ पर योग गुरु रामदेव का बयान सामने आया है। उन्होंने भारतीय नागरिकों से अपील करते हुए एक सुझाव दिया है, जिसे उन्होंने टैरिफ का तोड़ बताया।
बाबा रामदेव ने दिया ये सुझाव
बाबा रामदेव ने भारतीयों से अमेरिकी कंपनियों और ब्रांडों का बहिष्कार करने का आग्रह किया है। उन्होंने अमेरिका के इस कदम को "राजनीतिक धौंस, गुंडागर्दी और तानाशाही" करार दिया है।
रामदेव ने बात करते हुए कहा,
भारतीय नागरिकों को अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ का कड़ा विरोध करना चाहिए, क्योंकि यह राजनीतिक धौंस, गुंडागर्दी और तानाशाही है। अमेरिकी कंपनियों और ब्रांडों का पूरी तरह से बहिष्कार किया जाना चाहिए।
पेप्सी, कोका-कोला के काउंटर पर कोई न जाए
बाबा रामदेव ने आगे कहा, पेप्सी, कोका-कोला, सबवे, केएफसी या मैकडॉनल्ड्स के काउंटरों पर एक भी भारतीय नहीं दिखना चाहिए। इसका व्यापक बहिष्कार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ, तो अमेरिका में अराजकता फैल जाएगी। अमेरिका में मुद्रास्फीति इस हद तक बढ़ जाएगी कि खुद ट्रंप को भी ये टैरिफ वापस लेने पड़ सकते हैं, ट्रंप ने भारत के खिलाफ जाकर एक बड़ी भूल की है।
बता दें कि अमेरिका ने सबसे पहले अगस्त की शुरुआत में भारत पर 25% टैरिफ लगाया था। इसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत द्वारा रूसी तेल की निरंतर खरीद के लिए 27 अगस्त से अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की।
इस बीच, हाउस ऑफ फॉरेन अफेयर्स कमेटी के डेमोक्रेट सांसदों ने राष्ट्रपति ट्रंप की इस बात के लिए आलोचना की है कि उन्होंने रूसी तेल की खरीद को लेकर भारत पर टैरिफ लगाया है, जबकि चीन और अन्य देशों को बड़ी मात्रा में तेल खरीदने से छूट दी है।
एक पोस्ट में समिति ने आरोप लगाया कि ट्रंप का टैरिफ के साथ केवल भारत पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला अमेरिकियों को नुकसान पहुंचा रहा है और इस प्रक्रिया में अमेरिका-भारत संबंधों को नुकसान पहुंचा रहा है।
बम धमकी का मामला फर्जी, दिल्ली के 20 कॉलेजों में घबराहट
28 Aug, 2025 02:16 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर उस वक्त हड़कंप गया जब चाणक्यपुरी स्थित जीसस एंड मैरी कॉलेज समेत करीब 20 कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला। अचानक आई इस धमकी से कॉलेज प्रशासन और छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। धमकी की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी गई तो पुलिस की टीमें आनन-फानन में बम और डॉग स्क्वायड को लेकर कॉलेजों में पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिया।
जानकारी अनुसार कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। दिल्ली पुलिस ने तुरंत ही जांच शुरू की और संबंधित कॉलेज परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। हालांकि, शुरुआती जांच में ही स्पष्ट हो गया कि धमकी फर्जी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ई-मेल वीपीएन के जरिए भेजा गया था, जिससे आरोपी तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण हो गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी करीब 100 से अधिक स्कूलों और अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है और सभी झूठी साबित हुई हैं। इसी तरह बीते 20 अगस्त को भी दिल्ली के कई स्कूलों को इसी तरह की धमकी मिल चुकी है। बार-बार सामने आ रही इन घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और धमकी देने वाले व्यक्ति को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
सीएम नायब सैनी का एलान: लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपये मिलेंगे
28 Aug, 2025 02:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। बीते 12 सालों में इस साल सबसे ज्यादा बारिश उत्तर भारत में हुई है। यहां अब तक सामान्य से 21 प्रतिशत ज्यादा पानी गिरा है। पिछले साल अगस्त में भारी (64.4-115.5एमएम) से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4एमएम) की घटनाएं ज्यादा हुई थीं, लेकिन अत्यंत भारी वर्षा की घटनाएं इस साल के मुकाबले कम थीं। पिछले साल उत्तर भारत में अगस्त का महीना 1996 के बाद (28 वर्षों में) सबसे अधिक बरसात वाला रहा। पूरे क्षेत्र में 256.4एमएम बारिश दर्ज की गई थी। लेकिन, इस साल मौजूदा महीने में अभी तक (26 अगस्त तक) 209.4 एमएम वर्षा दर्ज हो चुकी है और पांच दिन बाकी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अभी एक या दो दिन यही स्थिति बनी रह सकती है।
आईएमडी के अनुसार 25 अगस्त तक उत्तर भारत में अत्यंत भारी बारिश की 21 घटनाएं दर्ज की हैं, जो कि पिछले साल की ऐसी 14 घटनाओं से कहीं ज्यादा है। 2013 के मानसून में ही उत्तराखंड में केदारनाथ वाली तबाही आई थी। सबसे चिंताजनक बात ये है कि अगस्त में इस इलाके ने अबतक सबसे ज्यादा अत्यंत भारी वर्षा वाले दिन दर्ज किए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 2021 से यह डेटा जुटाना शुरू किया है। आशंका है कि इस महीने के अंत तक अत्यंत भारीवर्षा वाली घटनाओं की संख्या और बढ़ेगी, जिससे हाल के वर्षों में यह सबसे ज्यादा तबाही मचाने वाले मानसून में शामिल हो जाएगा। आईएमडी के मुताबिक अत्यंत भारी वर्षा का मतलब है, जब किसी जगह पर 24 घंटे में 204.5एमएम से अधिक बारिश होती है। यही नहीं, इस बार के मानसून में उत्तर भारत ने अबतक के तीनों महीनों (जून, जुलाई, अगस्त) में सरप्लस बरसात दर्ज की है, जो कि देश के चारों क्षेत्रों में सबसे अधिक है और यह भी 2013 के बाद पहली बार हो रहा है।
पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही अत्यधिक बारिश
आईएमडी प्रमख मृत्युंजय महापात्रा के अनुसार, पिछले दो महीनों में उत्तर पश्चिम भारत (मौसम विभाग के हिसाब से उत्तरी भारत) में खूब बारिश हुई है। इसका मुख्य कारण है, पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली मॉनसूनी हवाओं का बार-बार टकराना। कभी-कभी अरब सागर से भी मानसूनी हवाएं आती हैं। आईएमडी उत्तर पश्चिम भारत में जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान को शामिल करता है। आईएमडी के अनुसार अत्यंत भारी वर्षा की ज्यादातर घटनाएं हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू और कश्मीर में हुई हैं।
पूर्वी कामेंग जिले में महसूस हुए भूकंप के कंपन
28 Aug, 2025 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग जिले में आज सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि भूकंप सुबह 8.05 बजे आया और इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
इतनी रही भूकंप की तीव्रता
एक्स पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में एनसीएस ने बताय कि भूकंप की तीव्रता 3.6 मैग्निट्यूड आंकी गई है। भूकंप के बाद किसी जानमाल की हानी की बात सामने नहीं आई है।
असम और जम्मू-कश्मीर में भी आया था भूकंप
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, इससे पहले 23 अगस्त को असम के कार्बी आंगलोंग में 2.7 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था। वहीं, इससे पहले 21 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया था। यह भूकंप दोपहर 01:39 बजे आया था, जिसकी गहराई 5 किलोमीटर थी।
पालघर हादसे में कई परिवार बेघर, राहत शिविरों में ठहराए गए लोग
28 Aug, 2025 11:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। बुधवार को एक गैरकानूनी चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढह गया। इस हादसे में 15 लोगों की जान चली गई, जिसमें एक मां-बेटी की जोड़ी भी शामिल है।
एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी है, जबकि राहत और बचाव कार्य अब भी जोर-शोर से चल रहे हैं। यह हादसा बुधवार की सुबह करीब 12:05 बजे हुआ, जब रामाबाई अपार्टमेंट का पिछला हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। इस इमारत को 2012 में बनाया गया था, लेकिन यह पूरी तरह गैरकानूनी थी।
हादसे के बाद पुलिस ने इमारत के बिल्डर को हिरासत में ले लिया है। वसई-विरार नगर निगम (VVMC) की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।
नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की दो टीमें मौके पर राहत कार्य में जुटी हैं। पालघर की जिला कलेक्टर इंदु रानी जाखड़ ने बताया कि मलबे में अभी और लोगों के फंसे होने की आशंका है।
मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
हादसे के बाद से 24 घंटे से ज्यादा वक्त बीत चुका है, लेकिन बचाव कार्य अब भी जारी है। अब तक 17 लोगों का पता चला है, जिनमें 14 की मौत हो चुकी है, एक जख्मी है और दो को सुरक्षित निकाला गया है।
शुरुआत में मलबा हटाने का काम हाथों से करना पड़ा, क्योंकि तंग इलाके में भारी मशीनें नहीं पहुंच पा रही थीं। अब मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। VVMC के असिस्टेंट कमिश्नर गिल्सन गोंसाल्वेस ने बताया कि अब काम तेजी से चल रहा है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विवेकानंद कदम ने बताया कि जिस चॉल पर इमारत का हिस्सा गिरा, वह खाली थी, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। आसपास की दूसरी चॉलों को भी खाली करा लिया गया है और वहां के लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है।
गैरकानूनी इमारत और बेघर हुए परिवार
रामाबाई अपार्टमेंट में कुल 50 फ्लैट थे, जिनमें से 12 फ्लैट उस हिस्से में थे जो ढह गया। VVMC ने साफ किया कि यह इमारत बिना इजाजत बनाई गई थी।
इस हादसे ने कई परिवारों को बेघर कर दिया है। प्रभावित लोगों को फिलहाल चंदनसर समाजमंदिर में ठहराया गया है, जहां उन्हें खाना, पानी, दवाइयां और दूसरी जरूरी चीजें मुहैया कराई जा रही हैं।
जम्मू में भूस्खलन के कारण यातायात प्रभावित, लोगों से घरों में रहने की अपील
28 Aug, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक इस बार मानसून की बारिश कहर बनकर बरस रही है। उत्तराखंड, हिमाचल के बाद जम्मू में भी बादल फटने की घटनाओं ने काफी जनहानि पहुंचाई है। वैष्णों देवी यात्रा मार्ग पर हुई लैंडस्लाइड में 34 लोगों की जान जा चुकी है।
तीन दिनों से पहाड़ी इलाकों में हो रही तबाही के बाद अब मौसम विभाग ने एक बार फिर हिमाचल और जम्मू में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी जमकर बारिश होने की बात कही गई है।
दिल्ली-एनसीआर में भी होगी हल्की बारिश
दिल्ली-एनसीआर में बीते दिन बौछार पड़ने से मौसम सुहाना हो गया है। इस बीच IMD ने आज फिर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इसके चलते अधिकतम तापमान 30 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
सितंबर में भी रहेगा ऐसा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, सितंबर की शुरुआत में भी बारिश इसी तरह आती रहेगी। कभी हल्की तो कभी मध्यम बारिश होती रहेगी। इसके कारण गर्मी का असर कुछ हद तक कम होने का अनुमान है।
यूपी-बिहार में भी IMD की चेतावनी
बिहार में मानसून का अलग-अलग असर देखने को मिल रहा है। दिन में धूप और बादलों की आवाजाही के कारण उमस भरी गर्मी हो रखी है। आज IMD ने कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। राजधानी पटना समेत 12 जिलों में भारी बारिश, वज्रपात के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है।
वहीं, यूपी में अगले चार से पांच दिन हल्की बारिश के आसार हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के पूर्वी और तराई के 30 जिलों में अच्छी बरसात हुई थी। अगले दो दिन पूर्वी और पश्चिमी यूपी के करीब 15 जिलों में मध्यम से बारिश हो सकती है।
बिहार में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी, पुलिस ने जारी किया हाई अलर्ट
28 Aug, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भागलपुर। नेपाल के रास्ते बिहार में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी घुस आए हैं। तीनों आतंकियों के नाम और फोटो साझा करते हुए पुलिस मुख्यालय ने भागलपुर सहित सभी जिलों को अलर्ट किया है। जिन आतंकियों के बिहार में घुसपैठ की बात सामने आई है उनमें बहावलपुर का मोहम्मद उस्मान, उमरकोट का आदिल हुसैन और रावलपिंडी का रहने वाला हसनैन अली अवान शामिल है। तीनों के पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई है।
जानकारी अनुसार तीनों आतंकी अगस्त के दूसरे सप्ताह में ही काठमांडू पहुंचे थे। वहां से बिहार में घुसपैठ की बात कही गई है। तीनों आतंकियों द्वारा देश में आतंकी घटनाओं को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई गई है। भागलपुर के आसपास के जिलों की बात करें तो अररिया, किशनगंज और सुपौल नेपाल बॉर्डर से मिलती है। वहीं मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण भी बॉर्डर से जुड़ा है। मुख्यालय ने इन जिलों को स्थानीय स्तर पर खुफिया तंत्र सक्रिय करने का निर्देश दिया है।
पूर्णिया रेंज डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल का कहना है कि पाकिस्तान के तीन संदिग्धों के नेपाल के रास्ते बिहार में घुसपैठ को लेकर मुख्यालय ने अलर्ट किया है। जिलों में चौकसी बढ़ा दी गई है।
नेपाल बॉर्डर से पाकिस्तानी और पाक समर्थित संदिग्ध आतंकियों के बिहार में प्रवेश की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। पिछले साल पांच सितंबर को मोतिहारी पुलिस ने नेपाल बॉर्डर के पास से भागलपुर के बरहपुरा के रहने वाले नजरे सद्दाम को जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया था। उसके पाकिस्तानी आतंकी संगठन से संपर्क होने की बात भी सामने आई थी। इस साल फरवरी में एनआईए की टीम नजरे सद्दाम के बरहपुरा स्थित घर भी पहुंची थी। नजरे सद्दाम के घर की तलाशी ली गई थी और महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि जब्त कर ले गई थी।
2030 तक बढी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना
28 Aug, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नईदिल्ली। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि जिसे पीएम स्वनिधि योजना के नाम से जाना जाता है। इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा 31 मार्च 2030 तक बढाने का निर्णय लिया है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें इस योजना को 31 मार्च 2030 तक के लिए बढ़ा दिया है। इसके साथ ही पहला लोन 10000 से 15000 रुपया मिलता था। इसको बढ़ाकर अब 20 से 25000 रुपये तक कर दिया गया है।
जो हितग्राही समय पर ऋण का भुगतान करेगा। उसे सरकार ने क्रेडिट कार्ड जारी करने का फैसला किया है। जो यूपीआई से लिंक होगा। इससे लेनदेन करने में आसानी होगी।
केंद्र सरकार द्वारा योजना में जो परिवर्तन किया गया है। उसके अनुसार अब एक करोड़ से अधिक लाभार्थियों को इसका लाभ मिलने जा रहा है।
फिनलैंड के राष्ट्रपति ने फोन पर की पीएम मोदी से बात, सहयोग बढ़ाने पर सहमति
27 Aug, 2025 11:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: केरल हाईकोर्ट ने बुधवार को एडीजीपी एम.आर. अजीत कुमार के खिलाफ चल रही आय से अधिक संपत्ति (DA) शिकायत की कार्यवाही पर रोक लगा दी। न्यायमूर्ति ए. बादरुद्दीन ने यह अंतरिम आदेश अजीत कुमार की याचिका पर दिया, जिसमें उन्होंने विशेष सतर्कता अदालत के 14 अगस्त के आदेश को चुनौती दी थी। विशेष अदालत ने इससे पहले सतर्कता विभाग द्वारा दी गई क्लीन चिट को खारिज कर दिया था और कहा था कि मामले में प्रथमदृष्टया आगे बढ़ने के पर्याप्त आधार हैं। अदालत ने शिकायतकर्ता और गवाहों की जांच करने का निर्णय भी लिया था। हाईकोर्ट ने फिलहाल कार्यवाही पर 12 सितंबर तक रोक लगा दी है। अगली सुनवाई उसी दिन होगी। विस्तृत आदेश अभी उपलब्ध नहीं है। इस मामले ने राज्य की पुलिस सेवा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिनलैंड के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी से की बात
फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की और पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के शीघ्र समापन के लिए अपने देश के समर्थन को दोहराया। दोनों नेताओं ने भारत-फिनलैंड द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने क्वांटम प्रौद्योगिकी, 6जी, एआई, साइबर सुरक्षा और स्थिरता समेत उभरते क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई। पीएमओ के मुताबिक स्टब ने 2026 में भारत की ओर से आयोजित एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए समर्थन की पुष्टि की। स्टब ने यूक्रेन में संघर्ष के समाधान पर वॉशिंगटन में यूरोप, अमेरिका और यूक्रेन के नेताओं के बीच हाल ही में हुई बैठकों पर मोदी के साथ अपना आकलन साझा किया। मोदी ने संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान और शांति एवं स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया।
'संविधान को बचाने की लड़ रहा लड़ाई'
विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि मेरी लड़ाई संविधान और उसके मूल्यों, उसकी नैतिकता और उसकी परंपराओं को बनाए रखने के लिए है। मैं भारत के संविधान की रक्षा और बचाव के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। मैं सीपीआई-एम राजनीतिक दल के प्रति उनके अमूल्य समर्थन के लिए आभार व्यक्त करता हूँ। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।
असम में 11 करोड़ की मॉर्फिन जब्त
असम के करबी आंगलोंग जिले में पुलिस ने 11 करोड़ रुपये की अवैध मॉर्फिन जब्त की है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात असम-नगालैंड सीमा के पास डिलाई इलाके के 6 माइल क्षेत्र में गश्त के दौरान एक ट्रक को रोका गया। तलाशी में चालक की सीट के पीछे से 10.71 किलो मॉर्फिन बरामद की गई। पुलिस ने मौके से ट्रक में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें अवैध नशीले पदार्थों का सप्लायर माना जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस बरामदगी के बाद पुलिस जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ कहां से लाया गया और कहां सप्लाई होना था। पिछले कुछ समय से असम में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चला रही हैं।
केरल में शिक्षिका पर ओणम को लेकर कथित नफरत भरे बयान का केस
केरल के त्रिशूर जिले में एक निजी स्कूल की शिक्षिका पर ओणम त्योहार से जुड़े कथित नफरत भरे बयान को लेकर केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया की शिकायत पर दर्ज किया गया। शिकायत में कहा गया है कि शिक्षिका ने हाल ही में स्कूल से जुड़े व्हाट्सएप ग्रुप में वॉयस मैसेज पोस्ट कर लिखा कि संस्थान में ओणम मनाने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह ‘दूसरे धर्म का त्योहार’ है। पुलिस ने बताया कि शिक्षिका के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 192 (दंगे की नीयत से भड़काने वाला उकसावा) के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर होगी। इस घटना को लेकर इलाके के स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन भी हुए। पुलिस ने आश्वासन दिया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जांच पूरी होने पर जरूरी कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
FIDE विश्व कप की मेजबानी से खुश: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शतरंज के FIDE विश्व कप की मेज़बानी पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत FIDE विश्व कप 2025 की मेजबानी करके बेहद खुश है। उन्होंने कहा कि शतरंज युवाओं के बीच लोकप्रियता हासिल कर रहा है और विश्वास जताया कि इस टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे और दुनिया भर के शीर्ष खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
10 लाख रुपये रिश्वत ले रहे दो नारकोटिक्स इंस्पेक्टर और नर्सिंग होम मालिक गिरफ्तार
सीबीआई ने मंगलवार को 10 लाख रुपये की रिश्वतखोरी में लखनऊ स्थित केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) के दो निरीक्षकों और एक निजी नर्सिंग होम के मालिक को गिरफ्तार किया है। महानगर स्थित सीबीएन कार्यालय में ये नर्सिंग होम संचालक से घूस ले रहे थे। सीबीआई प्रवक्ता ने कहा कि निरीक्षक एक नर्सिंग होम मालिक को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहे थे। जांच एजेंसी ने एफआईआर दर्ज करने के कुछ घंटों बाद सीबीएन लखनऊ के इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, रवि रंजन और नर्सिंग होम के मालिक गयासुद्दीन अहमद को पकड़ लिया। आरोपी प्रतिबंधित दवा खरीदने के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांग रहे थे। प्रवक्ता ने कहा, निजी नर्सिंग होम के मालिक द्वारा केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के आरोपी अधिकारियों को रिश्वत के रूप में दिए गए 10 लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं।
जेडीएस के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) ने प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक पार्टी- जनता दल सेक्युलर (JDS) के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के संचालकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मंगलवार को दर्ज शिकायत में आरोप लगाए गए हैं कि JDS ने कांग्रेस के नाम से एक फर्जी पत्र बनाकर प्रचारित किया, जिसमें उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को पार्टी से निष्कासित बताया गया। शिकायत में कहा गया कि यह पत्र जाली लेटरहेड पर तैयार कर झूठे और मानहानिकारक दावे किए गए हैं। केपीसीसी ने इसे गंभीर साइबर अपराध करार देते हुए भारतीय न्याय संहिता और आईटी अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
छात्रों ने दलित लड़के का पेट और हाथ जलाया, आंध्र प्रदेश का मामला
आंध्र प्रदेश के कोनसीमा जिले के मोरमपुड़ी स्थित एक निजी स्कूल के हॉस्टल में एक छात्र को सहपाठियों ने गर्म इस्त्री से जलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी तीनों छात्र दलित समुदाय से हैं। पुलिस के अनुसार 16 अगस्त को फिल्म दिखाने के बाद दो छात्रों ने निगरानी कैमरा हटाकर पीड़ित के बैग में रख दिया। पूछताछ के दौरान पीड़ित ने सच्चाई बताई, जिससे नाराज होकर दोनों ने 18 अगस्त को उसे पेट और हाथों पर इस्त्री से जला दिया। हॉस्टल स्टाफ ने लापरवाही दिखाई, लेकिन मां ने घाव देखकर अस्पताल ले जाकर इलाज कराया।
उच्च स्तरीय निवेश प्रतिनिधिमंडल कतर से भारत दौरे पर पहुंचा
कतर के विदेश व्यापार मामलों के राज्य मंत्री डॉ. अहमद बिन मोहम्मद अल-सईद भारत दौरे पर पहुंचे। कतर से उच्च स्तरीय निवेश प्रतिनिधिमंडल भी इनके साथ आया है। नई दिल्ली पहुंचने पर विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने सईद का स्वागत किया।
समय के साथ उपेक्षित शेखावाटी क्षेत्र को 'चमकता सितारा' बनाया जा सकता है: संस्कृति मंत्री
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को कहा कि राजस्थान का शेखावाटी क्षेत्र, जो अपनी खूबसूरत हवेलियों और अनोखी पेंटिंग्स के लिए मशहूर है, समय के साथ उपेक्षित हो गया है। अब इसकी पुरानी शान वापस लाने की कोशिश की जा रही है। वे बीकानेर हाउस में शेखावाटी समुदाय के लोगों से मिलने आए थे। इस बैठक का मकसद इस क्षेत्र की ऐतिहासिक इमारतों और सांस्कृतिक धरोहर को बचाने और संवारने के उपायों पर चर्चा करना था। मंत्री ने बताया, पहले के समय में यहां के लोगों ने शानदार हवेलियां और इमारतें बनाई थीं। इन हवेलियों की दीवारों पर इतने सुंदर भित्ति चित्र बने हैं कि वे खुले आर्ट गैलरी जैसे लगते हैं। लेकिन जैसे-जैसे परिवार शहरों और दूसरे इलाकों में चले गए, हवेलियां खाली हो गईं और उपेक्षित होने लगीं। यही आज सबसे बड़ी चुनौती है।
सीएम ममता बनर्जी पर भड़के सुवेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी सीएम ममता बनर्जी पर भड़क गए और उन्होंने बंगाल सरकार को चोरों की सरकार तक कह दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के बयान तार्किक हैं। सीएम बनर्जी को पीएम मोदी के बयानों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि सीएम बनर्जी का पूरा मंत्रिमंडल जेल में है और युवा बेरोजगार हैं। शुभेंदु ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने सीएम ममता बनर्जी की वंशवाद की राजनीति, तुष्टिकरण की राजनीति, भ्रष्टाचार को उजागर किया। पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के लिए लगातार कई विकास परियोजनाओं को लागू कर रही है। कई केंद्रीय कल्याणकारी योजनाएं राज्य में लागू नहीं की जा रही हैं।
ओडिशा सरकार ने शुरू की नई पहल 'अमा शासन'
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि हमने सरकारी कामकाज को पारदर्शी और लोगों के लिए आसान बनाने के लिए 'अमा शासन' नाम की एक नई पहल शुरू की है। इस कार्यक्रम में 8 विभागों की 13 योजनाएं एक साथ जोड़ी गई हैं। इसके जरिए लोग अपनी समस्याएं, सुझाव और प्रतिक्रिया सीधे सरकार तक पहुंचा सकते हैं। नागरिक टोल-फ्री नंबर 14471, व्हाट्सएप, सोशल मीडिया और एक खास वेबसाइट के जरिए हमसे जुड़ सकते हैं। ओडिशा अब सामूहिक विकास पर ध्यान देते हुए एक नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। हमने जो 21 वादे किए थे, उनमें से आधे से ज्यादा पूरे हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो पैसा दिल्ली से भेजते हैं, वह अब सीधे गांव और जमीन तक पहुंच रहा है।
मणिपुर में 3 उग्रवादी गिरफ्तार हथियारों का जखीरा जब्त
मणिपुर में सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित समूहों के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया और हथियारों का एक जखीरा जब्त किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) का एक सक्रिय सदस्य को रविवार को इंफाल पश्चिम जिले के ताओथोंग खुनौ इलाके से गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान ओइनम सोमेनचंद्र सिंह (41) के रूप में हुई है। वह दुकानदारों और आम लोगों से वसूली में लिप्त था। उसके पास से एक पिस्तौल और एक मैगजीन बरामद की गई है।
बंगाल: भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत की जांच सीआईडी करेगी
कलकत्ता हाईकोर्ट ने पूर्व मेदिनीपुर के खेजुरी मेले में दो भाजपा कार्यकर्ताओं की रहस्यमय मौत की जांच सीआईडी को सौंप दी है। 12 जुलाई को मेला घूमने गए एक बुजुर्ग समेत दो लोगों की बिजली का खंभा गिरने से मौत हो गई थी। हालांकि, उनके परिवारों का दावा है कि उनकी हत्या की गई थी। न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष की पीठ ने मंगलवार को आदेश दिया कि एडीजी सीआईडी इस मामले की जिम्मेदारी संभालेंगे और डीआईजी स्तर के अधिकारी की देखरेख में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया जाएगा।
आरएएस पेपर लीक के मास्टरमाइंड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) 2013 परीक्षा पेपर लीक के मास्टरमाइंड की उत्तर प्रदेश के वाराणसी से जयपुर स्थानांतरित होते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। 55 वर्षीय अमृत लाल मीणा को जुलाई 2014 में राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने अन्य आरोपियों के साथ पकड़ा था। वह करौली के कॉलेज में लेक्चरर था, जिसे बर्खास्त कर दिया गया था। राजस्थान के करौली जिले के नादौती पुलिस स्टेशन के एसएचओ वीर सिंह ने कहा कि मीणा के परिवार को आरके सिंह ने बताया था कि उन्हें वाराणसी के सिगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब वे उन्हें एम्बुलेंस से जयपुर ले जा रहे थे, तब मीणा की 24 अगस्त को आगरा के पास मौत हो गई। परिवार वाले उसे हिंडौन (करौली में) जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित किया गया। एसएचओ ने कहा, परिवार ने हत्या का मामला दर्ज कराया है।
दमन में 3 लोगों को अगवा कर फिरौती मांगने के आरोप में 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
दमन शहर में शराब की बोतलों के साथ गुजरात के पर्यटक और उसके दो दोस्तों को पकड़ने के बाद अपहरण कर उनसे 10 लाख रुपये फिरौती मांगने के आरोप में क्राइम ब्रांच से जुड़े नौ पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि दमन पुलिस नियंत्रण कक्ष में सोमवार को सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई। शुरुआती जांच में पता चला कि पीड़ितों को केंद्र शासित प्रदेश दमन, दीव और दादरा और नगर हवेली के शहर के पुलिस स्टेशन में लाया गया था। उनसे शराब रखने के बारे में पूछताछ की जा रही थी। अपराध शाखा के कर्मियों ने तीनों से रिहाई के लिए 25 लाख रुपये मांगे। फिर 10 लाख में मामला तय हुआ, उन्हें 7 लाख रुपये से अधिक दिए गए। इस संबंध में तटीय पुलिस स्टेशन में अपहरण और जबरन वसूली से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। शिकायतकर्ता आजेश रमेश पटेल, गुजरात में सूरत के पास बारडोली के निवासी हैं।
जांच में एसआईटी का सहयोग करेंगे: वनतारा
रिलायंस फाउंडेशन के प्राणी बचाव एवं पुनर्वास केंद्र वनतारा ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को स्वीकार किया है। वनतारा ने कहा कि वह कानून का पालन नहीं करने और भारत व विदेशों से जानवरों के अधिग्रहण के आरोपों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट से नियुक्त एसआईटी को पूरा सहयोग करेगा। जस्टिस पंकज मिथल और जस्टिस पीबी वराले की पीठ ने जामनगर स्थित वनतारा के खिलाफ कुछ आरोपों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस जे चेलमेश्वर की अध्यक्षता में चार सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया है। वनतारा ने एक बयान में कहा, हम माननीय शीर्ष अदालत के आदेश का अत्यंत सम्मान के साथ स्वागत करते हैं। वनतारा पारदर्शिता, करुणा और कानून का पूरी तरह से पालन के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मिशन और ध्यान पशुओं के बचाव, पुनर्वास और देखभाल पर केंद्रित है। हम विशेष जांच दल को पूरा सहयोग देंगे और अपना काम ईमानदारी से जारी रखेंगे।
कोचीन हवाईअड्डे पर हाइब्रिड गांजे के साथ पकड़ा गया तस्कर
केरल के कोचीन हवाई अड्डे पर चार किलो हाइब्रिड गांजे के साथ त्रिशूर का युवक पकड़ा गया। इसकी कीमत लगभग चार करोड़ रुपये बताई जा रही है। वह बैकॉक से कुआलालंपुर होते हुए कोच्चि पहुंचा था। सीमा शुल्क विभाग अधिकारियों ने बताया कि गांजा वैक्यूम सीलबंद पैकेटों में पैक किया गया था, जिसे जब्त कर लिया गया।
झारखंड में लिथियम ब्लॉक के आवंटन पर विचार कर रहा केंद्र
केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड में लिथियम ब्लॉक आवंटित करने की योजना बना रही है। इस धातु की मांग बैटरी और हथियार एवं गोला-बारूद निर्माण समेत कई क्षेत्रों में इस्तेमाल होने से बढ़ रही है। दुबे रामगढ़ के कुजू में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के प्रशासनिक भवन और प्रशिक्षु आवास सुविधा का उद्घाटन करने आए थे।
JSCA स्टेडियम का नाम बदलकर शिबू सोरेन पर करने की मांग
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का नाम बदलकर दिशोम गुरू शिबू सोरेन पर रखने की मांग की जा रही है। रांची में बने इस क्रिकेट स्टेडियम के नामकरण पर झामुमो प्रवक्ता कुणाल षांड्गी ने कहा कि जैसे अहमदाबाद स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर रखा गया, वैसे ही जेएससीए स्टेडियम को सोरेन के नाम से जाना जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि सोरेन का योगदान केवल झारखंड ही नहीं बल्कि देश के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में रहा है। सारंगी ने कहा कि क्रिकेट ने झारखंड को पहचान दी और सोरेन भी अंतरराष्ट्रीय सम्मान के पात्र हैं। लोगों द्वारा उन्हें भारत रत्न देने की मुहिम भी चल रही है।
आंध्र प्रदेश में IPS संजय की रिमांड 9 सितंबर तक बढ़ी
निलंबित आईपीएस अधिकारी एन संजय को आंध्र प्रदेश की एक अदालत ने 9 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संजय पर सार्वजनिक धन के दुरुपयोग का आरोप है। उन्होंने पूर्ववर्ती वाईएसआरसीपी सरकार में सीआईडी प्रमुख के रूप में काम किया था। आरोप है कि उन्होंने एजीएनआई (ऑटोमेटेड गवर्नेंस एंड एनओसी इंटीग्रेशन) वेब पोर्टल, फायर सर्विसेज में विकास व रखरखाव कार्यों और पुलिस कर्मियों के प्रशिक्षण हेतु आवंटित धन का दुरुपयोग किया। यह प्रशिक्षण एससी-एसटी वर्गों को अत्याचार निवारण अधिनियम, 1989 के तहत अधिकारों की जानकारी देने के लिए था। उनकी निलंबन अवधि 27 नवंबर 2025 तक बढ़ा दी गई है।
राहुल गांधी ने किया तिरंगे का अपमान: गौरव भाटिया
बिहार में कांग्रेस की मतदाता अधिकार यात्रा पर भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी ने कभी भी ऐसा कुछ नहीं किया जो सांविधानिक रूप से सही हो। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि सबसे ज्यादा शहीद बिहार से होते हैं, जो तिरंगे के लिए अपनी जान तक दे देते हैं। वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी की यात्रा के दौरान तिरंगे को रौंदा गया और किसी ने इस पर एक शब्द भी नहीं बोला। राहुल गांधी ने कोई कार्रवाई नहीं की। क्या यह कहना ग़लत है कि आज राहुल घुसपैठियों से घिरे हुए दिखते हैं जो तिरंगे, बिहार और हमारे देश का अपमान करते हैं?
भाटिया ने कहा कि डीएमके के उदयनिधि स्टालिन ने कहा था कि बिहारी तमिलनाडु में शौचालय साफ करने आते हैं। आज वो बिहार में थे। कांग्रेस और RJD क्या संदेश देना चाहते हैं कि जो बिहारियों का अपमान करेगा उसे स्टार प्रचारक बनाया जाएगा? इसी तरह रेवंत रेड्डी, जिन्होंने कहा था कि तेलंगाना का डीएनए अच्छा है लेकिन बिहार का नहीं, वो भी कल यात्रा का हिस्सा थे। ये कहना गलत नहीं होगा कि जो उत्तर भारतीयों, बिहारियों और उत्तर प्रदेश के निवासियों को गाली देते हैं, उन्हें कांग्रेस पार्टी में सम्मान मिलता है और स्टार प्रचारक बनाया जाता है।
ओडिशा में युवती का अपहरण कर छह महीने तक किया सामूहिक दुष्कर्म
ओडिशा के बालासोर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय युवती का अपहरण कर छह महीने तक कई लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। पीड़िता ने बताया कि मई में उसके ही इलाके का एक व्यक्ति उसे अपहरण कर मयूरभंज जिले के बारिपदा ले गया, जहां उसे बंदी बनाकर रखा गया। युवती ने हाल ही में किसी तरह भागकर भोगराई थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी रोहित कुमार बाल ने बताया कि इससे पहले युवती की मां ने 3 मार्च को शिकायत की थी कि बेटी घर से सोने-चांदी के जेवरात लेकर एक युवक के साथ भाग गई। इसी आधार पर पहले केस दर्ज हुआ था। फिलहाल पीड़िता को बालासोर के एक पुनर्वास केंद्र भेजा गया है और उसका मेडिकल परीक्षण पूरा हो चुका है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इस घटना ने इलाके में गहरी चिंता और आक्रोश पैदा कर दिया है।
त्रिपुरा में चार पिस्तौल और सात मैगजीन बरामद
त्रिपुरा के पश्चिमी त्रिपुरा जिले में पुलिस ने चार पिस्तौल और सात मैगजीन बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक नमित पाठक ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार रात माध्यपारा इलाके में एक घर पर छापेमारी की गई। अमताली थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई के दौरान हथियार बरामद हुए। यह घर कुख्यात अपराधी दीपंकर सेन का है, जिस पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। सेन फिलहाल जेल में है और पहले भी अवैध हथियारों के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। जब्त किए गए हथियारों को जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजा गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये हथियार स्थानीय आपराधिक नेटवर्क के लिए थे या फिर किसी बड़े तस्करी गिरोह का हिस्सा थे। सुरक्षा बलों ने पिछले कुछ वर्षों में भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते अवैध हथियारों और अन्य प्रतिबंधित सामान की तस्करी पर नकेल कसने के लिए कार्रवाई तेज की है।
सड़क हादसे में घायल आंध्र प्रदेश के अतिरिक्त एसपी का निधन
आंध्र प्रदेश पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के डी एम वी आर प्रसाद का बुधवार को हैदराबाद में निधन हो गया। वे पिछले महीने एक सड़क हादसे में घायल हुए थे और अस्पताल में इलाज करा रहे थे। 56 वर्षीय प्रसाद 26 जुलाई को हैदराबाद के पास चौटुप्पल में हुए हादसे में घायल हुए थे, जबकि उस कार में सवार दो डीएसपी की मौके पर मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि हादसा तब हुआ जब विजयवाड़ा से हैदराबाद जा रही कार अचानक सामने चल रहे वाहन से टकराने से बचने के लिए रोड डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद कार सड़क के दूसरी ओर जा गिरी और वहां से आ रही दूसरी गाड़ी से टकरा गई। दुर्घटना में प्रसाद और एक हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हेड कांस्टेबल को बाद में छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन प्रसाद अस्पताल में भर्ती रहे और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
कतर के व्यापार मंत्री अहमद अल-सईद भारत पहुंचे
कतर के व्यापार राज्य मंत्री अहमद बिन मोहम्मद अल-सईद भारत दौरे पर है। बुधवार को दिल्ली पहुंचने पर विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्वागत किया। मोहम्मद अल-सईद के साथ एक उच्च स्तरीय निवेश प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। यह यात्रा अहमद बिन मोहम्मद अल-सईद द्वारा फरवरी में इस बात पर जोर दिए जाने के कुछ महीनों बाद हुई है कि कतर भारत के साथ अपनी आर्थिक साझेदारी को पारंपरिक तेल और गैस क्षेत्र से आगे बढ़ाकर नए व्यावसायिक अवसरों और निवेशों पर ध्यान केंद्रित करने का इच्छुक है। इस यात्रा से उस दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने और द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को और मज़बूत करने की उम्मीद थी।
हैदराबाद में संदिग्ध एलपीजी सिलिंडर लीक होने से विस्फोट, सात घायल
बुधवार को एक घर में संदिग्ध एलपीजी सिलेंडर लीक होने से हुए विस्फोट में सात लोग घायल हो गए। विस्फोट एस्बेस्टस कॉलोनी स्थित घर के रसोईघर में सुबह करीब पांच बजे हुआ। हादसे में ओडिशा के दो अलग-अलग परिवारों के सात सदस्य घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है और तीन की हालत गंभीर है। विस्फोट से घर के दो हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारी ने बताया कि बिजली विभाग, अग्निशमन विभाग, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) वास्तविक कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
सरकार ने उम्मीद पोर्टल पर मॉड्यूल लॉन्च किया
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने बुधवार को उम्मीद पोर्टल पर एक अतिरिक्त मॉड्यूल लॉन्च किया। यह विधवाओं, तलाकशुदा महिलाओं और अनाथों को कुछ वक्फ संपत्तियों के रखरखाव में सहायता के लिए आवेदन करने में सक्षम बनाता है। मंत्रालय ने कहा कि इस मॉड्यूल का शुभारंभ वक्फ प्रशासन को अधिक जन-केंद्रित, पारदर्शी और डिजिटल रूप से सक्षम बनाने की दिशा में एक दूरदर्शी कदम है। यह प्रणाली वक्फ-अल-औलाद के माध्यम से उत्पन्न आय से पात्र लाभार्थियों को वित्तीय लाभ प्रदान करने के लिए तैयार की गई है, जो परिवार के सदस्यों और अन्य पात्र व्यक्तियों के लाभ के लिए बनाई गई एक विशेष श्रेणी है।
ब्रिटेन, जापान, जर्मनी समेत 40 देशों से भारत करेगा वस्त्र व्यापार समझौता
27 Aug, 2025 10:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाए गए अतिरिक्त 25% शुल्क का असर भारतीय वस्त्र उद्योग पर सबसे ज्यादा पड़ने वाला है। अब अमेरिका में भारतीय उत्पादों पर कुल 50% सीमा शुल्क लागू हो गया है। इस झटके से निपटने के लिए भारत सरकार ने नया प्लान तैयार किया है।
सरकार ने टेक्सटाइल उद्योग को बचाने और निर्यात बढ़ाने के लिए 40 देशों से संपर्क करने की योजना बनाई है। इसमें ब्रिटेन, जापान, दक्षिण कोरिया, जर्मनी, फ्रांस, इटली, स्पेन, नीदरलैंड, पोलैंड, कनाडा, मेक्सिको, रूस, बेल्जियम, तुर्किये, यूएई और ऑस्ट्रेलिया जैसे बड़े बाजार शामिल हैं।
सरकारी अधिकारियों का कहना है कि भारत इन देशों में विश्वसनीय और टिकाऊ वस्त्र आपूर्तिकर्ता बनने पर काम करेगा। भारतीय मिशन और निर्यात प्रोत्साहन परिषदें (EPC) इसमें अहम भूमिका निभाएंगी। वर्तमान में भारत 220 से अधिक देशों को वस्त्र निर्यात करता है, लेकिन ये 40 देश अकेले करीब 590 अरब डॉलर का वस्त्र आयात करते हैं। इसमें भारत की हिस्सेदारी अभी केवल 5-6% है।
10.3 अरब डॉलर का झटका
अमेरिकी टैरिफ से वस्त्र, रत्न-आभूषण, चमड़ा, मछली, रसायन और मशीनरी निर्यात पर असर पड़ेगा। अकेले वस्त्र निर्यात को 10.3 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है।
AEPC महासचिव मिथिलेश्वर ठाकुर ने कहा कि अतिरिक्त 25% शुल्क से भारत की प्रतिस्पर्धात्मकता बांग्लादेश, वियतनाम, श्रीलंका, कंबोडिया और इंडोनेशिया जैसे देशों की तुलना में 30-31% तक घट गई है। इससे भारतीय वस्त्र उद्योग अमेरिकी बाजार से लगभग बाहर हो गया है।
वित्तीय राहत और नए समझौते की तैयारी
उद्योग ने सरकार से तत्काल वित्तीय राहत की मांग की है। साथ ही ब्रिटेन और EFTA देशों के साथ व्यापार समझौतों पर काम शुरू कर दिया गया है। योजना के तहत निर्यात बाजारों का आकलन, उच्च मांग वाले उत्पादों की पहचान और 'ब्रांड इंडिया' अभियान के जरिए अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों व मेलों में भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
सूरत, तिरुपुर और भदोही जैसे क्लस्टरों को वैश्विक अवसरों से जोड़ा जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह रणनीतिक प्रयास भारत को वैश्विक वस्त्र निर्यात बाजार में मजबूत स्थिति दिला सकता है।
NIA जांच में हथियार बरामद, दिल्ली HC ने आरोपी को जमानत से किया वंचित
27 Aug, 2025 04:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली।
दिल्ली हाई कोर्ट ने बंबीहा गैंग को अवैध हथियार और गोला-बारूद मुहैया कराने के आरोपी लक्षवीर सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी। आरोपी पर UAPA और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज है।
NIA की जांच में खुलासा
जांच एजेंसी के अनुसार, लक्षवीर सिंह ने बंबीहा गैंग को हथियार और वाहन उपलब्ध कराए ताकि टारगेट किलिंग और आतंकी वारदातों को अंजाम दिया जा सके। फरवरी 2023 में उसके घर पर छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध हथियार, मैगजीन और गोलियां बरामद की गईं। NIA ने अगस्त 2023 में चार्जशीट दाखिल की थी।
आरोपी पर लगे गंभीर आरोप
NIA ने आरोपी पर UAPA की धारा 18 (आतंकी साजिश), 18B (आतंकी कृत्य के लिए भर्ती), धारा 20 (आतंकी संगठन का सदस्य) और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
बचाव पक्ष की दलीलें
आरोपी के वकील ने जमानत की मांग करते हुए कहा कि गिरफ्तारी अवैध थी और केवल हथियार बरामद होना UAPA अपराध साबित नहीं करता। लेकिन अदालत ने पाया कि गिरफ्तारी नियमों के अनुरूप हुई थी और आरोपी को गिरफ्तारी के आधार उसकी मातृभाषा में समझाए गए थे।
हाई कोर्ट की टिप्पणी
जस्टिस सुब्रमोनियम प्रसाद और जस्टिस हरीश वैद्यनाथन शंकर की पीठ ने कहा कि आरोपी के घर से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद होना गंभीर अपराध की ओर इशारा करता है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि जमानत सुनवाई के दौरान तथ्यों की मिनी ट्रायल नहीं हो सकती।
नतीजा
हाई कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया आरोपी के खिलाफ गंभीर मामला बनता है और वह आतंकी साजिश का हिस्सा प्रतीत होता है। इसलिए उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई।
गंगा एक्सप्रेसवे बना रोजगार का हब, स्थानीय युवाओं को मिलेगा फायदा
गौर ग्रीन एवेन्यू में आग का कहर, रहवासियों में दहशत, फायर ब्रिगेड सक्रिय
भ्रष्टाचार पर सरकार सख्त, इंदौर के PWD अफसर पर गिरी गाज
मध्य प्रदेश को मिलेगी बड़ी सौगात, जलूद में शुरू होगा 60MW सोलर प्लांट
बंगाल चुनाव में हाई वोल्टेज टक्कर, ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी पर सबकी नजर
गंगा एक्सप्रेसवे खुलते ही सफर हुआ आसान, 12 जिलों को मिला सीधा फायदा
मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
Hanuman का रहस्य: रामायण के बाद कहां गए बजरंगबली?
शाही ठाठ-बाट: 1.5 लाख मेहमान, टनों खाना—मदुरै की भव्य शादी चर्चा में
