देश
आफत की बारिश! दिल्ली-यूपी से लेकर MP तक मचा हाहाकार
27 Aug, 2025 10:37 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। उत्तर भारत में मानसून ने विकराल रूप धारण कर लिया है। कई राज्यों में जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों तक आफत की बारिश लगातार जारी है। इन सब के बीच मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत में कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही इलाके में पूरे हफ्ते बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, 30 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
यूपी में भी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, बरेली, पीलीभीत और सहारनपुर जैसे कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। बीते दिनों की तेज बारिश से हालात बिगड़ गए हैं और लगभग 22 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। गंगा और यमुना नदी उफान पर हैं, जिसकी वजह से कई बाधों के गेट खोलने पड़े और इस वजह से निचले इलाकों में खतरा बना हुआ है।
किन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश?
बिहार के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिसके मुताबिक, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, गया, औरंगाबाद, पूर्णिया और किशनगंज में भारी बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।
उधर, मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जाी की गई। इसके अलावा पंजाब में 27-28 अगस्त को कुछ जगहों और 29-30 को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। हरियाणा में 27 से 28 को कुछ जगहों पर तो 29 से 30 अगस्त को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।
इसके अलावा, अगले 12 घंटों में कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल में हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर भारत और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में मध्यम बारिश का अलर्ट है।
जम्मू में 30 लोगों की मौत
जम्मू क्षेत्र में बारिश और भूस्खलन के चलते 30 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही वैष्णो देवी यात्रा भी रोक दी गई है। हिमाचल प्रदेश में चंडीगढ़-मनाली हाईवे को नुकसान पहुंचा है।
जम्मू में वैष्णो देवी के रूट पर भूस्खलन की वजह से कई लोगों की मौत हुई है और कई घायल हो गए। वैष्णो देवी यात्रा, शिवखोड़ी यात्री भी स्थगित कर दिया है। जम्मू संभाग में लगातार बारिश का दौर जारी है। लगभग सभी नदियां और नाले खतरे के निशान से ऊपर या उसके आसपास बह रही हैं।
फिजी PM ने मोदी से कहा- ‘कोई आपसे खुश नहीं’, ट्रंप विवाद पर तीखा बयान
27 Aug, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने के बीच, फिजी के प्रधानमंत्री सितवेनी लिगामामादा राबुका ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया. पीएम राबुका ने कहा, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि हो सकता है कोई व्यक्ति ‘आपसे बहुत खुश नहीं है लेकिन आपका व्यक्तित्व इतना बड़ा है कि उन असहज स्थितियों को झेल सकते हैं.’
पीएम राबुका ने यहां सप्रू हाउस में भारतीय वैश्विक परिषद (आईसीडब्ल्यूए) द्वारा आयोजित ‘शांति का महासागर’ विषय पर व्याख्यान देने के बाद श्रोताओं के साथ बातचीत में पीएम मोदी के साथ अपनी बातचीत का ब्यौरा साझा किया.
रक्षा संबंधों को बढ़ावा देने के लिए कार्ययोजना तैयार
फिजी के प्रधानमंत्री रविवार को तीन दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे, जिसका उद्देश्य समुद्री सुरक्षा, व्यापार, स्वास्थ्य, डिजिटल प्रौद्योगिकी और क्षमता निर्माण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भारत के साथ फिजी के संबंधों को मजबूत करना है. भारत और फिजी ने सोमवार को रक्षा संबंधों को बढ़ावा देने के लिए एक कार्ययोजना तैयार की और शांतिपूर्ण एवं समावेशी हिंद-प्रशांत के लिए संयुक्त रूप से काम करने पर सहमति व्यक्त की. पीएम मोदी और राबुका ने समग्र द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने के लिए वार्ता की.
अमेरिकी राष्ट्रपति पर क्या बोले फिजी पीएम राबुका
आईसीडब्ल्यूए व्याख्यान के बाद, एक श्रोता ने उनसे विभिन्न देशों के नेताओं के साथ उनकी द्विपक्षीय बातचीत और ‘शांति का महासागर’ के दृष्टिकोण के बारे में उनसे क्या कहा गया, इसके बारे में पूछा. राबुका ने कहा कि मेरी अमेरिका के राष्ट्रपति से कोई व्यक्तिगत बातचीत नहीं हुई है. मैंने रूस के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक का अनुरोध किया है. मेरी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक हुई है.
असहज स्थितियों को झेल सकते हैं पीएम मोदी
उन्होंने कहा कि जब हमने बातचीत की, तो प्रधानमंत्री मोदी ने हमारी भावनाओं और अवधारणा को दोहराया. राबुका ने बिना विस्तार से बताए कहा, ‘अब, जो कुछ हो रहा है, उसका असर अमेरिका के साथ आपके रिश्तों पर पड़ रहा है. टैरिफ की हालिया घोषणाएं…मैंने उनसे (प्रधानमंत्री मोदी से) कहा कि कुछ लोग आपसे बहुत खुश नहीं हैं, लेकिन आपका व्यक्तित्व इतना बड़ा है कि आप उन असहज स्थितियों को झेल सकते हैं.’
डीएमके सरकार ने अपनी मुख्यमंत्री नाश्ता योजना का विस्तार किया
26 Aug, 2025 06:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चेन्नई। तमिलनाडु की डीएमके सरकार ने अपनी मुख्यमंत्री नाश्ता योजना का विस्तार किया है, जिससे राज्य में 20 लाख से ज़्यादा बच्चों को लाभ होगा। यह विस्तार शहरी क्षेत्रों में हुआ है और अब 2,429 स्कूलों के 3.06 लाख अतिरिक्त बच्चों को इस योजना का लाभ मिलेगा। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने अपने पंजाब के समकक्ष भगवंत मान के साथ योजना के विस्तार का उद्घाटन किया। दोनों नेताओं ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी किया।
इस विस्तार के बाद, योजना से लाभान्वित होने वाले कुल बच्चों की संख्या 20.59 लाख हो गई है। नाश्ता एक केंद्रीय रसोई में साफ़-सफ़ाई से तैयार किया जाएगा और फिर वैन के माध्यम से स्कूलों तक पहुँचाया जाएगा। बच्चों को परोसे जाने वाले नाशते के मैनू में पोंगल, खिचड़ी, उपमा, दाल और सांभर जैसे पारंपरिक व्यंजन शामिल हैं। मुख्यमंत्री स्टालन ने ने 6 मई 2022 को इस योजना की घोषणा की थी और इसका पहला चरण 15 सितंबर को मदुरै में शुरू किया गया था। सीएम स्टालिन ने कहा कि यह योजना सिर्फ़ भोजन नहीं, बल्कि बच्चों के विकास के लिए एक मज़बूत आधार है। उन्होंने द्रविड़ आंदोलन के इतिहास का ज़िक्र करते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षा और भोजन प्रदान करना हमेशा से उनकी प्राथमिकता रही है।
भगवान हनुमान पहले अंतरिक्ष यात्री अनुराग के बयान पर विवाद.....कनिमोई ने चिंताजनक बताया
26 Aug, 2025 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा की गई टिप्पणी पर राजनीतिक और सामाजिक बहस छिड़ गई है, जिसमें उन्होंने भगवान हनुमान को पहले अंतरिक्ष यात्री बताया है। उन्होंने यह बयान ऊना जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय के कार्यक्रम के दौरान दिया था।
ठाकुर छात्रों से पूछते हैं कि अंतरिक्ष में जाने वाला पहला व्यक्ति कौन था। जब छात्रों ने नील आर्मस्ट्रांग का नाम लिया, तब ठाकुर ने उन्हें सही करने के बजाय कहा, मुझे लगता है हनुमान जी थे। यह टिप्पणी उन्होंने रामायण के एक प्रसंग का जिक्र करते हुए की, जिसमें हनुमान जी ने सूर्य को निगलने का प्रयास किया था और आकाश में उड़कर लंका तक गए थे। इसके साथ ही, उन्होंने छात्रों से भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान को भी महत्व देने की अपील की। अब अनुराग ठाकुर के बयान पर सोशल मीडिया और राजनीतिक जगत में तीखी प्रतिक्रियाएं आईं।
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) सांसद कनिमोई ने बयान की आलोचना कर चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि विज्ञान कोई पौराणिक कथा नहीं है और कक्षा में छात्रों को गुमराह करना ज्ञान और वैज्ञानिक सोच का अपमान है, जो भारत के संविधान में भी निहित है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रियाएं दीं। कई लोगों ने कहा कि यह छात्रों को गलत जानकारी देने जैसा है। एक यूजर ने कहा कि ठाकुर को बच्चों को सही जवाब (यूरी गागरिन) बताना चाहिए था, न कि आस्था और विज्ञान को मिलाना चाहिए था। एक अन्य टिप्पणी में कहा गया कि भारत का भविष्य जिज्ञासा को बढ़ावा देने में है, न कि तथ्यों को मिथकों के साथ मिलाने में। वैज्ञानिक तथ्य के अनुसार, सोवियत अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन 12 अप्रैल 1961 को अंतरिक्ष में जाने वाले पहले इंसान थे। उन्होंने वोस्तोक-1 यान में पृथ्वी की परिक्रमा की थी। नील आर्मस्ट्रांग पहले व्यक्ति थे जिन्होंने चंद्रमा पर कदम रखा।
रण संवाद से उठा बड़ा संदेश – युद्ध की तैयारी ही शांति की गारंटी: CDS चौहान
26 Aug, 2025 05:39 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने मध्य प्रदेश में आर्मी वॉर कॉलेज में आयोजित प्रथम त्रि-सेवा संगोष्ठी, रण संवाद को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत एक शांतिप्रिय राष्ट्र है, लेकिन वह शांतिवादी नहीं हो सकता।
इस कार्यक्रम में अपना संबोधन देते हुए सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने युद्ध की तकनीकों और रणनीति के विश्लेषण पर अकादमिक गतिविधियों का भी आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंन पाकिस्तान को भी सीधा संदेश दे दिया।
'सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर होने की आवश्यता'
सीडीएस अनिल चौहान ने कहा कि एक विकसित भारत के रूप में, हमें न केवल तकनीक में, बल्कि विचारों और व्यवहार में भी 'सशस्त्र', 'सुरक्षित' और 'आत्मनिर्भर' होने की आवश्यकता है। इसलिए, हमारे समाज के सभी वर्गों में सैद्धांतिक और वैचारिक पहलुओं, यानी युद्ध कैसे लड़ा जाता है, इसकी अकादमिक खोज और व्यावहारिक तथा वास्तविक युद्ध तकनीकों और रणनीतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है।
इसके अलावा, ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में उन्होंने कहा कि भारत एक शांतिप्रिय राष्ट्र है, लेकिन वह शांतिवादी नहीं हो सकता। सीडीएस ने कहा कि भारत हमेशा शांति के पक्ष में रहा है। हम एक शांतिप्रिय राष्ट्र हैं, लेकिन गलतफहमी में न रहें, हम शांतिवादी नहीं हो सकते। मेरा मानना है कि शक्ति के बिना शांति एक काल्पनिक कल्पना है। मैं एक लैटिन उद्धरण कहना चाहूंगा जिसका अनुवाद है, 'यदि आप शांति चाहते हैं, तो युद्ध के लिए तैयार रहें'।
सीडीएस ने बताया युद्ध जीतने के लिए जरूरी क्या है?
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीडीएस ने कहा कि हमने हमेशा शस्त्र और शास्त्र की बात एक ही सांस में की है। ये दोनों एक ही तलवार के दो सिरे हैं। हम जानते हैं कि जीत के लिए सैन्य रणनीति और योद्धाओं का संयोजन जरूरी है और इसका सबसे बड़ा और बेहतरीन उदाहरण महाभारत और गीता हैं।
उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि अर्जुन सबसे महान योद्धा थे, फिर भी उन्हें विजय की ओर ले जाने के लिए कृष्ण की आवश्यकता थी। इसी तरह, हमारे पास चंद्रगुप्त थे जिन्हें चाणक्य के ज्ञान की आवश्यकता थी। जनरल चौहान ने आगे कहा, "भारत गौतम बुद्ध, महावीर जैन और महात्मा गांधी की भूमि रहा है, जो सभी अहिंसा के पक्षधर थे।
28 अगस्त को जापान, 31 अगस्त को चीन—PM मोदी का शेड्यूल तय
26 Aug, 2025 04:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रधानमंत्री मोदी 29 अगस्त से जापान और चीन के दौरे पर जा रहे हैं. चीन यात्रा पर विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर 31 अगस्त और 1 सितंबर को शंघाई सहयोग परिषद (SCO के राष्ट्राध्यक्षों की 25वीं बैठक के लिए चीन के तियानजिन जाएंगे.
SCO की स्थापना आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद का मुकाबला करने के प्राथमिक लक्ष्य के साथ की गई थी, जो अभी भी एक चुनौती बनी हुई हैं. SCO में 10 सदस्य हैं. भारत के अलावा, इनमें बेलारूस, चीन, ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं.
मोदी चीन में द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे
तियानजिन में 31 अगस्त की शाम स्वागत भोज होगा और शिखर सम्मेलन 1 सितंबर को आयोजित होगा. प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी की जापान और चीन की यात्रा पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, ‘यात्रा के दौरान कई द्विपक्षीय बैठकें आयोजित की जाएंगी. हम अभी भी उन बैठकों को अंतिम रूप दे रहे हैं और आपको उनकी कार्यवाही के बारे में जानकारी देते रहेंगे. बैठकों से पहले, यह अनुमान लगाना और कहना कि बैठकों में क्या चर्चा होगी और क्या नहीं, शायद मेरे लिए थोड़ा जल्दबाजी होगी.’
विदेश सचिव बोले- मोदी-इशिबा पहली बार मिलेंगे
मिस्री ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी 28 अगस्त की शाम को जापान की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं. वह जापान के प्रधानमंत्री महामहिम शिगेरु इशिबा के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 29 और 30 अगस्त को जापान में रहेंगे.
यह प्रधानमंत्री मोदी की प्रधानमंत्री इशिबा के साथ पहली वार्षिक शिखर बैठक है. यह लगभग 7 वर्षों में उनकी यह पहली जापान यात्रा भी है. मोदी 2018 में जापान गए थे. यह एक ऐसी यात्रा होगी जो पूरी तरह से भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय एजेंडे को समर्पित होगी.
2014 में पदभार ग्रहण करने के बाद से यह प्रधानमंत्री की जापान की आठवीं यात्रा भी है और यह हमारे विदेशी संबंधों में इस विशेष संबंध की अत्यधिक उच्च प्राथमिकता को दर्शाता है.
प्रधानमंत्री जापानी और भारतीय उद्योग जगत के लोगों से मिलेंगें
जापान यात्रा पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, ‘भारत और जापान के बीच वार्षिक शिखर सम्मेलन की एक विशेषता दोनों नेताओं के बीच राजधानी के बाहर बातचीत है और इस अवसर पर भी, कार्यक्रम में टोक्यो के बाहर एक यात्रा शामिल है, जो दोनों नेताओं के लिए उत्सुकता का विषय है.
कार्यक्रम में जापान के कई अन्य राजनीतिक नेताओं के साथ प्रधानमंत्री की बातचीत भी शामिल है. प्रधानमंत्री जापानी और भारतीय उद्योग जगत के प्रमुख लोगों के साथ एक व्यापार नेताओं के मंच में भी भाग लेंगे. इन मुलाकातों का उद्देश्य दोनों देशों के बीच अत्यंत महत्वपूर्ण व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी संबंधों को गहरा करना है.”
समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए भारतीय नौसेना का मास्टर प्लान
26 Aug, 2025 03:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारतीय नौसेना ने 2035 तक नए 175 जहाजों का बेड़ा तैयार करने का लक्ष्य रखा है और पनडुब्बियों को शामिल करने की योजना बनाई है. इस बीच भारतीय नौसेना ने युद्धपोत हिमगिरि पर एक वीडियो जारी किया, जिसे आज विशाखापत्तनम में सेना में शामिल किया जाएगा. दरअसल, भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए करीब 17 नए युद्धपोत और 9 पनडुब्बियों को मंजूरी मिलने की तैयारी चल रही है. सूत्रों के मुताबिक, यह सब कुछ अलग-अलग मंजूरी प्रक्रिया में हैं.
फिलहाल देश में नौसेना के 61 युद्धपोत और पनडुब्बियों का निर्माण अलग-अलग चरणों में जारी है और नए जहाज भी देश में ही बनाए जाएंगे. सूत्रों के मुताबिक, 70 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट 17 बी के तहत 7 अगली पीढ़ी के फ्रिगेट और दो मल्टी पर्पज पोत बनाने का प्रस्ताव जल्द ही आएगा. वहीं, प्रोजेक्ट 75 इंडिया (I) के तहत 70 हजार करोड़ रुपए की लागत से 6 अत्याधुनिक पनडुब्बियां और प्रोजेक्ट 75 (एड-ऑन) के तहत करीब 36 हजार करोड़ रुपए में 3 स्कॉर्पीन क्लास की पनडुब्बियां भी बनाई जाएंगी.
फिलहाल देश में नौसेना के 61 युद्धपोत और पनडुब्बियों का निर्माण अलग-अलग चरणों में जारी है और नए जहाज भी देश में ही बनाए जाएंगे. सूत्रों के मुताबिक, 70 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट 17 बी के तहत 7 अगली पीढ़ी के फ्रिगेट और दो मल्टी पर्पज पोत बनाने का प्रस्ताव जल्द ही आएगा. वहीं, प्रोजेक्ट 75 इंडिया (I) के तहत 70 हजार करोड़ रुपए की लागत से 6 अत्याधुनिक पनडुब्बियां और प्रोजेक्ट 75 (एड-ऑन) के तहत करीब 36 हजार करोड़ रुपए में 3 स्कॉर्पीन क्लास की पनडुब्बियां भी बनाई जाएंगी.
हमला पनडुब्बियां बना रहा भारत
6 स्वदेशी स्कॉर्पीन क्लास पनडुब्बियों के शामिल होने के बावजूद नौसेना की पनडुब्बी शाखा में 12 पुरानी पनडुब्बियां चालू हैं. ऐसे में नौसेना को और भी दमदार विध्वंसक और पनडुब्बियों की जरूरत है. ऐसे में भारत अब ऐसी परमाणु शक्ति से चलने वाली हमला पनडुब्बियां (SSN) बना रहा है, जो अमेरिका की वर्जीनिया-क्लास ब्लॉक V पनडुब्बियों जैसी होंगी. सूत्रों के मुताबिक कुल 6 SSN पनडुब्बियां बनाई जाएंगी. पहली पनडुब्बी का निर्माण कार्य विशाखापट्टनम के शिपबिल्डिंग सेंटर में शुरू हो चुका है. पहली पनडुब्बी 2030 से 2035 के बीच भारतीय नौसेना में शामिल हो जाएगी.
यह पनडुब्बियां भारतीय नौसेना की “ब्लू वॉटर” यानी दूर समुद्रों में ऑपरेशन करने की क्षमता को कई गुना बढ़ा देंगी. इस परियोजना को 2024 में सरकार की कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) ने मंज़ूरी दी थी. इन पनडुब्बियों में 40 मिसाइलें ले जाने की क्षमता होगी, जो वर्टिकल लॉन्च सिस्टम (VLS) से दागी जा सकेंगी. यह पनडुब्बियाँ एयरक्राफ्ट कैरियर्स के साथ मिलकर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की मजबूत मौजूदगी दर्ज कराएंगी.
यह परमाणु पनडुब्बियां 95 फीसदी तक स्वदेशी होंगी. ये पनडुब्बियां अरिहंत क्लास से अलग होंगी. इन्हें प्रोजेक्ट एडवांस्ड टेक्नोलॉजी वेसल के तहत बनाया जाएगा. फिलहाल भारतीय नौसेना के लिए करीब 40 हजार करोड़ रुपए की लागत से 2 परमाणु पनडुब्बी बनाने की अनुमति दी गई है. इसके बाद चार और बनाई जाएंगी.
प्रोजेक्ट 18 विध्वंसक युद्धपोत
इसके अलावा भारत ने प्रोजेक्ट 18 नाम का अगली पीढ़ी का विध्वंसक युद्धपोत तैयार करने की योजना बनाई है. सूत्रों के मुताबिक यह जहाज 144 मिसाइलों से लैस होगा, जिसमें सुपरसोनिक ब्रह्मोस से लेकर हाइपरसोनिक ब्रह्मोस-2 तक शामिल हैं. साथ ही, इसकी रडार प्रणाली इतनी ताकतवर होगी कि यह 500 किलोमीटर दूर तक दुश्मन को पहचान कर उस पर सटीक वार कर सकेगा.
डिफेंस सूत्रों के अनुसार प्रोजेक्ट 18 भारत का सबसे आधुनिक और भारी विध्वंसक युद्धपोत होगा, जिसे वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो (WDB) ने तैयार किया है. डिजाइन का काम 2023 में शुरू हुआ है और उम्मीद है कि निर्माण कार्य 2030-35 तक पूरा हो जाएगा.
2030 तक हर वॉरशिप होगा ब्रह्मोस से लैस
26 अगस्त के बाद से नौसेना के बेड़े में गाइडेड मिसाइल स्टेल्थ फ्रीगेट की कुल संख्या 14 हो जाएगी. हर वॉरशिप में 8 वर्टिकल लॉन्च ब्रह्मोस एंटी शिप मिसाइल लॉन्चर लगे हैं. भारतीय नौसेना में तलवार क्लास के वॉरशिप 2003 से शामिल होना शुरू हो गए थे. अब तक इस क्लास के 6 जंगी जहाज भारतीय नौसेना में समुद्री सुरक्षा में लगे हैं. इन 6 स्टेल्थ फ्रीगेट्स में से 4 को ब्रह्मोस मिसाइलों से लैस किया जा चुका है, जबकि बाकी दो को ब्रह्मोस से लैस करने का काम जारी है.
इसके अलावा, साल 2016 में भारत और रूस के बीच 4 तलवार क्लास स्टेल्थ फ्रीगेट्स बनाने के लिए समझौता हुआ था, जिनमें से दो रूस में और दो भारत में बनने थे. रूस में बने तुशिल और तमाल नौसेना में शामिल किए जा चुके हैं. दो और आने वाले हैं. आने वाले दिनों में भारतीय नौसेना के पास कुल गाइडेड मिसाइल स्टेल्थ फ्रीगेट की संख्या 20 हो जाएगी, जिसमें 7 नीलगिरी क्लास, 3 शिवालिक क्लास और 10 तलवार क्लास स्टेल्थ फ्रीगेट होंगे.
भारतीय नौसेना के पास 13 डिस्ट्रॉयर भी मौजूद हैं और हर नया डिस्ट्रॉयर 16 ब्रह्मोस वर्टिकल लॉन्चर से लैस हैं, जबकि पुराने डिस्ट्रॉयर में 8 लॉन्चर मौजूद हैं. इसमें 4 विशाखापत्तनम क्लास गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर, 3 कोलकाता क्लास, 3 दिल्ली क्लास और 3 राजपूत क्लास गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर शामिल हैं. इस तरह से साल 2030 में नेवी एक साथ 300 से ज्यादा ब्रह्मोस मिसाइल दुश्मन पर दाग सकती है.
ट्रेन के टॉयलेट में मिला बच्चे का शव, चचेरे भाई ने ही रची खौफनाक साजिश
26 Aug, 2025 11:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई। गुजरात से तीन साल के बच्चे का अपहरण कर उसे मुंबई लाकर उसकी हत्या कर शव ट्रेन में फेंकने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूरत के अमरेली पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी का नाम विकास शाह है। पता चला है कि आरोपी विकास मृतक बच्चे का चचेरा भाई है। रेल पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शुक्रवार को सूरत के अमरोली इलाके से बच्चे का अपहरण किया था। इसके बाद, वह उसे मुंबई ले आया और कुशीनगर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22537) के एसी कोच बी 2 के बाथरूम में बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को छिपाने के लिए उसने उसे शौचालय के कूड़ेदान में फेंक कर फरार हो गया। लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) पर शनिवार रात करीब 1 बजे, जब ट्रेन की सफाई हो रही थी, तब कर्मचारियों ने शव को बाहर निकाला। तकनीकी निगरानी और लोकेशन अलर्ट की मदद से आरोपी का पता लगाया गया। बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स से मिले सिग्नल के आधार पर, उसे सूरत में ट्रैक किया गया और पुलिस ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। शुरुआती जाँच से पता चलता है कि हत्या के पीछे पारिवारिक कलह या आरोपी की मानसिक अस्थिरता हो सकती है। पुलिस फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।
- गुमशुदगी और अपहरण का मामला
तीन साल के मासूम बच्चे की हत्या कर उसका शव मुंबई में कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच बी2 के शौचालय में फेंकने के आरोप में सूरत क्राइम यूनिट ने मौसेरे भाई विकास को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मासूम बच्चे की हत्या कर उसका शव शनिवार रात मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर खड़ी कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच बी2 के शौचालय में छिपा दिया था। इस घटना से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। जाँच के बाद पुलिस को पता चला कि बरामद बच्चा वही बच्चा है जिसकी गुमशुदगी और अपहरण का मामला 22 अगस्त को सूरत के अमरोली थाने में दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि बच्चे का अपहरण उसके चचेरा भाई ने किया था। इस आधार पर अमरोली पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर से लोकेशन निकालकर उसकी तलाश शुरू कर दी। इस संबंध में अमरोली पुलिस की एक टीम लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुँची और रेलवे पुलिस से लड़के और आरोपी के बारे में जानकारी ली। तब उन्हें बताया गया कि कुशीनगर एक्सप्रेस से एक लड़के का शव मिला है। इसके बाद शव की तस्वीर परिवार को भेजी गई, जहाँ परिवार ने पुष्टि की कि मृतक वही लड़का है जिसका अपहरण हुआ था। इस घटना ने मामले को अपहरण से हत्या में बदल दिया। इसके बाद पुलिस इस बात की जाँच कर रही थी कि आरोपी लड़के को लेकर मुंबई कैसे पहुँचा और किन परिस्थितियों में उसकी हत्या की गई। फ़िलहाल, पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई विकास को गिरफ्तार कर लिया है।
SC की फटकार: समय रैना समेत 5 कॉमेडियंस को यूट्यूब पर माफी मांगने का आदेश
26 Aug, 2025 10:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को समय रैना सहित पांच हास्य कलाकारों को दिव्यांगजनों के बारे में असंवेदनशील चुटकुले बनाने पर अपने यूट्यूब चैनलों और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर माफ़ी जारी करने का निर्देश दिया। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने यह आदेश एसएमए क्योर फाउंडेशन की एक याचिका पर दिया। इस याचिका में समय रैना, विपुल गोयल, बलराज परमजीत सिंह घई, सोनाली ठक्कर, सोनाली आदित्य देसाई और निशांत जगदीश तंवर के आपत्तिजनक चुटकुलों को चिन्हित किया गया था। संगठन ने अदालत से हास्य के नाम पर दिव्यांगजनों का मज़ाक उड़ाने से रोकने के लिए दिशानिर्देश भी मांगे थे।
पीठ ने कहा कि हालांकि इन हास्य कलाकारों ने खेद व्यक्त किया है, लेकिन माफ़ी की मात्रा उससे हुए नुकसान के अनुरूप होनी चाहिए। न्यायमूर्ति कांत ने टिप्पणी करते हुए कहा, “पश्चाताप की मात्रा, अपमान की मात्रा से ज़्यादा होनी चाहिए।” अदालत ने यह भी कहा कि वह अगली सुनवाई में हास्य कलाकारों को दिए जाने वाले दंड पर फैसला करेगी। भारत के महान्यायवादी, आर. वेंकटरमणी ने अदालत को सूचित किया कि ऐसी चिंताओं के समाधान के लिए मसौदा दिशानिर्देश, रिकॉर्ड में रखे जाएंगे, साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि हास्य पर “पूरी तरह से रोक” लगाना संभव नहीं है। अदालत ने कहा कि हास्य जीवन का एक अभिन्न अंग है, लेकिन यह गरिमा की कीमत पर नहीं आ सकता। जब हास्य सामुदायिक स्तर पर संवेदनशीलता का उल्लंघन करता है, तो यह समस्या की बात है।
न्यायमूर्ति बागची ने कहा कि प्रभावशाली लोगों को याद रखना चाहिए कि वे अपने बोलने की क्षमता का व्यवसायीकरण कर रहे हैं, और इसका इस्तेमाल भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं होना चाहिए। न्यायमूर्ति कांत ने हास्य कलाकारों से कहा कि वे अपने मंचों का उपयोग विकलांगता अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए भी करें। इस मामले की सुनवाई यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया और आशीष चंचलानी के इंडियाज़ गॉट लेटेंट विवाद में उनके खिलाफ दर्ज कई प्राथमिकियों को एक साथ करने के लिए दायर याचिकाओं के साथ हुई।
न्यायालय ने दोहराया कि यह मुद्दा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से कहीं आगे जाता है, क्योंकि इसमें संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत दिव्यांगजनों के सम्मान का अधिकार शामिल है। न्यायमूर्ति कांत ने कहा, “अनुच्छेद 19, जो वाक् और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रदान करता है, अनुच्छेद 21, जीवन और सम्मान के अधिकार, पर हावी नहीं हो सकता।” उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि इस मामले में सावधानीपूर्वक संतुलन की आवश्यकता है।
पठानकोट में बारिश का कहर: चक्की नदी का पुल बहा, कई इलाकों में बाढ़
26 Aug, 2025 09:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में शनिवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण पठानकोट ज़िले में बाढ आने के कारण पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बना पुराना पुल चक्की नदी में बह गया है। इसके अलावा भारत-पाकिस्तान सीमा पर बसे गांवों में हालात गंभीर बन गए हैं। उझ नदी, रावी नदी और अन्य जल निकासी नहरों में पानी का बहाव बढ़ने से किसानों की फ़सलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।
पठानकोट जिले में मौसम लगातार कहर बरपा रहा है। भारी बारिश के कारण हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। नदियां और छोटी नदियां उफान पर हैं, जिससे पठानकोट के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बारिश से हुए नुकसान ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ा दी हैं। चक्की नदी सबसे ज्यादा चिंता का विषय बनी हुई है। इस नदी की बाढ़ के कारण पठानकोट को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण रेलवे पुल खतरे में नजर आ रहा है। कुछ हिस्सों में नदी का बहता पानी पुल की संरचना को प्रभावित कर रहा है। इसके अलावा पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बना पुराना पुल भी चक्की नदी में बहकर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पठानकोट प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की है। लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर चक्की नदी पर बने नए पुल को भी बंद कर दिया गया है। इस फैसले के बाद पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग को एक तरफ से बंद कर दिया गया है।
दीनानगर-बामियाल मार्ग (बाया कोहलियान) पर भारी बारिश से भारी नुकसान हुआ है और जलालिया नाले के पास सड़क का लगभग 30 से 40 फ़ुट हिस्सा बह गया है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। चक्की नदी में बाढ़ के कारण, रविवार को पठानकोट में चक्की नदी पर बना एक पुराने सड़क पुल का एक बड़ा हिस्सा बाढ़ के पानी में बह गया। हालांकि यह पुल इस्तेमाल में नहीं है, लेकिन हिमाचल प्रदेश से निकलने वाली नदी में आई बाढ़ के कारण किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन ने जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने नए पुल के एक तरफ़ को बंद कर दिया है।
यह पुल जालंधर से आने वाले यात्रियों के लिए खुला है, जबकि जालंधर जाने वालों के लिए मार्ग बदल दिया गया है। बाढ़ के पानी ने जालंधर-पठानकोट-जम्मू रेल संपर्क पर बने महत्वपूर्ण रेलवे पुल के नीचे नदी के किनारे की मिट्टी को बहा दिया है। यह पुल जम्मू-कश्मीर को पंजाब, दिल्ली और देश के अन्य राज्यों से जोड़ता है। इस बीच, जिले के मनवाल इलाके में एक मौसमी नाले के किनारे स्थित एक मकान बाढ़ के पानी में बहकर पूरी तरह ढह गया। हालाँकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
उधर, प्रशासन ने चक्की नदी के आसपास की आबादी वाले इलाके को खाली करवाकर निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है। कल रणजीत सागर बांध के फ्लड गेट और एक स्पिलवे गेट खोलकर 6,400 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। स्थिति का जायज़ा लेने और उसके अनुसार कदम उठाने के लिए, कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने प्रभावित स्थलों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि पानी कम होते ही सड़क को जल्द से जल्द बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों का ज़मीनी आकलन कर लिया गया है और इस बारिश से हुई फ़सलों के नुकसान की भरपाई पंजाब सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि सरकार प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों में लगी हुई है। साथ ही, ज़िला प्रशासन की टीम भी क्षेत्र में पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है।
राज्य में ब्यास नदी का तटबंध टूटने से मुकेरियां उपमंडल के कई गांवों में कृषि भूमि और निचले इलाके जलमग्न हो गए। गंडोवाल, रारा मंड, तल्ही, अब्दुल्लापुर, मेवा मियानी और फत्ता कुल्ला गांवों सहित टांडा क्षेत्र के निचले इलाकों में खड़ी धान, गन्ना और अन्य फसलें जलमग्न हो गई हैं, जिससे किसानों में चिंता पैदा हो गई है। मुकेरियां जिला प्रशासन ने कहा कि उसने बाढ़ संभावित गांवों में निगरानी बढ़ा दी है तथा स्थिति बिगड़ने पर तत्काल कार्रवाई के लिए तैयार है।
भारी बारिश से मरुभूमि राजस्थान जलमग्न, इन राज्योंं की हालत भी चिंताजनक
26 Aug, 2025 08:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले सात दिनों के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। मॉनसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति के पास है। राजस्थान के कई इलाकों में पिछले दो दिन से भारी बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में जयपुर, सीकर के कई इलाकों में पानी भर गया है। सीकर रेलवे स्टेशन पर ट्रैक डूब गया। उदयपुर में घर-दुकान बाढ़ के पानी में डूब गए हैं।
जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर 23 अगस्त से पानी भरा हुआ है। उत्तर प्रदेश में बारिश से चंदौली में घाघरा नदी पर बना मुसाहिबपुर बांध अचानक टूट गया। बांध का पानी पांच गांवों में घुस गया है। फर्रुखाबाद का भुडिय़ा भेड़ा गांव गंगा नदी की बाढ़ से टापू बन गया है। इसके चलते लोग नाव से आ-जा रहे हैं। उधर, उत्तराखंड में यमुनोत्री नेशनल हाईवे लैंडस्लाइड की वजह से बंद हो गया है। यह भूस्खलन बाणस के पास हुआ, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है। वहीं, बिहार के पटना में सोमवार सुबह मूसलाधार बारिश हुई। इससे कई इलाकों में दो से तीन फुट तक पानी भर गया है। पश्चिम बंगाल की खाड़ी में ऊपरी हवाओं का चक्रवाती सर्कुलेशन बना हुआ है।
कांग्रेस अमावस्या है, भाजपा पूर्णामासी : नड्डा
25 Aug, 2025 08:49 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
4 संभागों की बैठक में बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ता जनता को कांग्रेस और भाजपा में फर्क बताए
जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने यहां कहा कि कांग्रेस अमावस्या है और भाजपा पूर्णमासी| कार्यकर्ता भाजपा और कांग्रेस के बीच फर्क को जनता को समझाए| उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 की राजनीति का टर्निंग प्वाइंट रहा, जब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने , जो जिम्मेदार और बफादार दोनों है| इसके बाद देश के साथ साथ प्रदेश में भी भाजपा की रिपोर्ट कार्ड वाली सरकारों का दौर शुरु हुआ| श्री नड्डा यहां भाजपा के संभागीय कार्यालय में जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभाग के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डेड कांग्रेस के डेड लीडर ही हमारी अर्थव्यवस्था को डेड इकॉनामी बता रहे हैं, जबकि हम दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। विरोधी भी मानते हैं कि राष्ट्रीयता और संगठन के मामले में भाजपा से कोई मुकाबला नहीं कर सकता है। भारतीय जनता पार्टी देश का इकलौता वैचारिक दल है। हमने सत्ता के लिए कभी समझौते नहीं किए, अपने रास्ते नहीं बदले। बैठक को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने भी संबोधित किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने बदल दी राजनीति की संस्कृति........
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि लोगों की स्मृति छोटी होती है इसलिए अपनी बात बार-बार कहने की जरूरत है। 2014 के पहले सरकारें आती थीं और जाती थीं। चुनावी घोषणा पत्र का कोई महत्व नहीं होता था। लेकिन 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिम्मेदार और रिपोर्ट कॉर्ड वाली सरकारों का दौर शुरू किया। उन्होंने राजनीति की संस्कृति बदल दी।
देश का इकलौता वैचारिक दल भाजपा...........
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि देश में वैचारिक राजनीति पर आधारित दल समाप्त हो गए हैं, सिर्फ भाजपा ही ऐसा राजनीतिक दल है, जो वैचारिक है।
अमावस्या की याद बार-बार दिलाएं.........
श्री नड्डा ने आगे कहा कि हमें जनता को कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी का फर्क बार-बार बताना होगा। आपातकाल के दौरान प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने यह कानून पारित कराया था कि प्रधानमंत्री और लोकसभा स्पीकर पर कोई कानून लागू नहीं होगा। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह प्रस्ताव रखा है कि प्रधानमंत्री समेत कोई भी मंत्री या मुख्यमंत्री अगर 30 दिन तक जेल में रहता है, तो 31 वें दिन उसे अपना पद छोड़ना होगा।
राहुल गांधी किसकी भाषा बोल रहे.........
श्री नड्डा ने बैठक को संबोधित करते हुए आगे कहा कि आप सभी ने राहुल बाबा के वक्तव्य को सुना होगा, जिसमें उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को डेड इकॉनॉमी बताया था। नेता विपक्ष का पद कितना जिम्मेदारी वाला होता है, लेकिन राहुल बाबा का ये वक्तव्य नितांत गैर जिम्मेदाराना था। राहुल गांधी किस की भाषा बोल रहे हैं? उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है और तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ आगे बढ़ रहा है। वर्ल्ड बैंक ने ये भी ये माना है कि वैश्विक स्लोडाउन के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था स्ट्रांग है।
भाजपा की वैचारिक प्रतिबद्धता मजबूत : डॉ यादव ............
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के समय से जिस भी दायित्व को संभाला, अपने कार्य और निष्ठा से उस पद को और गरिमापूर्ण और प्रशंसनीय बना दिया है। श्री नड्डा ने नेशनल मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की स्थापना कर स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार तेजी से कर रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात भाजपा की जनजातियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाता है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पूरा जम्मू-कश्मीर देश के साथ मिलकर केंद्र सरकार के साथ खड़ा था, यह भाजपा की वैचारिक प्रतिबद्धता की मजबूती को दिखाता है। पार्टी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत व परिश्रम से वर्ष 2023 के विधानसभा और वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक विजय मिली है।
हर कार्यकर्ता लक्ष्य लेकर कार्य करें : खण्डेलवाल.......
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के मार्गदर्शन में यह प्रदेश नई ऊंचाइयों पर जा रहा है। यह डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलने वाला प्रदेश है, यह स्व. अटल और स्व. ठाकरे की कर्मभूमि वाला प्रदेश है। मध्यप्रदेश का संगठन लगातार ऊंचाइयों पर रहा है और पहले से ही मजबूत है। लेकिन हमारा प्रयास होगा कि यहां हर दिल में भाजपा रहे, कोई बूथ, विधानसभा हम से न छूटे, कोई समाज हमारी पहुंच से दूर न रहे। प्रदेश के सभी कार्यकर्ता हर बूथ में कमल खिलाने के लिए जुटे रहें।
सेवा पखवाड़े के तौर पर मनाया जाएगा पीएम का जन्मदिन : हितानंद..........
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ’सेवा पखवाड़ा’ मनाया जाएगा। इस दौरान स्वच्छता अभियान, एक ‘पेड़ मां के नाम’ के साथ प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘एक बगिया मां’ के नाम एवं ‘नमो वन और नमो पथ’ अभियान को आगे बढ़ाना है। युवा मोर्चा रक्दान शिविर और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करेगा।
बैठक के दौरान प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, प्रदेश शासन के मंत्री राकेश सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश शासन के मंत्री प्रहलाद पटेल एवं पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे मंचासीन रहे। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री व सांसद सुश्री कविता पाटीदार एवं आभार प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत ने माना।
PM मोदी की डिग्री विवाद पर दिल्ली HC ने दी राहत, CIC आदेश रद्द
25 Aug, 2025 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दिल्ली हाई कोर्ट ने पीएम मोदी की डिग्री से संबंधित जानकारी का खुलासा करने के केंद्रीय सूचना आयोग के आदेश को खारिज कर दिया है। दरअसल, केंद्रीय सूचना आयोग के आदेश को दिल्ली विश्वविद्यालय ने चुनौती दी थी। हाई कोर्ट के जस्टिस सचिन दत्ता के आदेश के मुताबिक शैक्षणिक रिकॉर्ड और डिग्री का खुलासा करना अनिवार्य नहीं है।
CIC ने जांच की दी थी अनुमति
बता दें कि 2016 में केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने 1978 में बीए की परीक्षा पास करने वाले सभी छात्रों के रिकॉर्ड की जांच की अनुमति दी थी और कहा जाता है कि उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यह परीक्षा पास की थी। दिल्ली विश्वविद्यालय ने सीआईसी के इस आदेश को चुनौती दी थी, जिस पर जनवरी 2017 में पहली सुनवाई के दिन रोक लगा दी गई थी।
तुषार मेहता क्या बोले
सुनवाई के दौरान विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि आरटीआई आवेदन पर सीआईसी के आदेश को रद्द कर दिया जाना चाहिए, क्योंकि "निजता का अधिकार" "जानने के अधिकार" से अधिक महत्वपूर्ण है।
‘RTI के तहत निजी विवरण मांगना उचित नहीं’
तुषार मेहता ने कोर्ट में कहा कि वह विद्यार्थियों की जानकारी को एक प्रत्ययी क्षमता के रूप में रखता है और व्यापक सार्वजनिक हित के अभाव में, केवल जिज्ञासा के आधार पर, आरटीआई कानून के तहत निजी विवरण मांगने को उचित नहीं ठहराता है।
‘सूचना में देरी होगी’
उन्होंने तर्क दिया कि धारा 6 में यह आदेश दिया गया है कि सूचना देनी होगी, यही उद्देश्य है। लेकिन आरटीआई अधिनियम किसी की जिज्ञासा को संतुष्ट करने के उद्देश्य से नहीं है।
कोर्ट के समक्ष रिकॉर्ड पेश करने को तैयार विवि
हालांकि दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अदालत से कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी के डिग्री रिकॉर्ड अदालत के समक्ष पेश करने को तैयार है, लेकिन आरटीआई अधिनियम के तहत "अजनबियों द्वारा जांच" के लिए उनका खुलासा नहीं कर सकता।
‘खतरनाक मिसाल कायम होगी’
तुषार मेहता ने तर्क दिया है कि डेटा जारी करने से एक खतरनाक मिसाल कायम होगी, जिससे सार्वजनिक प्राधिकरणों के कामकाज में बाधा उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग "प्रचार पाने के लिए या राजनीतिक उद्देश्यों से प्रेरित होकर" रिकॉर्ड चाहते हैं।
ईडी ने TMC विधायक को धर दबोचा, भर्ती घोटाले की जांच में नया मोड़
25 Aug, 2025 03:25 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में टीएमसी विधायक जीवन कृष्ण साहा के आवास पर ईडी के अधिकारियों ने छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने स्कूल शिक्षकों की भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में ये एक्शन लिया है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस संबंध में बताया कि जैसे ही विधायक को छापेमारी की जानकारी मिली, उन्होंने कथित तौर पर परिसर की चारदीवारी फांदकर अपने घर से भागने की कोशिश की।
अधिकारी कर रहे विधायक से पूछताछ
रिपोर्ट अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि जैसे ही विधायक ने भागने की कोशिश की। इस दौरान विधायक का पीछा किया गया और हमारे अधिकारियों ने उन्हें पास के इलाके में पकड़ लिया। अब हमारे अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं।
ईडी के अधिकारी का कहना है कि कथित स्कूल शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में बीरभूम जिले के एक व्यक्ति द्वारा किए गए धन लेन-देन की सूचना के आधार पर छापेमारी की गई।
साहा की पत्नी से भी हुई पूछताछ
वहीं, एक अधिकारी ने इस संबंध में बताया कि बीरभूम जिले का यह व्यक्ति आज सुबह ईडी टीम के साथ साहा के घर गया था। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इससे पहले घोटाले के सिलसिले में साहा की पत्नी से पूछताछ की थी।
पहले CBI ने किया था गिरफ्तार
गौरतलब है कि सीबीआई ने कथित स्कूल भर्ती घोटाले के सिलसिले में अप्रैल 2023 में टीएमसी विधायक जीवन कृष्ण साहा को गिरफ्तार किया था। इसी साल मई में उन्हें जमानत मिली थी।
ध्यान देने वाली बात है कि प्रवर्तन निदेशालय कथित घोटाले के धन शोधन पहलू की जांच कर रहा है, जबकि सीबीआई इससे जुड़े आपराधिक संबंधों की जांच कर रही है।
इंडिगो फ्लाइट डायवर्ट, असम सीएम भी थे सवार; यात्रियों की चिंता बढ़ी
25 Aug, 2025 02:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। डिब्रूगढ़ से गुवाहाटी जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को खराब मौसम के कारण रविवार को अगरतला डायवर्ट करना पड़ा था। इस प्लेन में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी तैनात थे। मौसम में सुधार होने के बाद प्लेन को अगरतला से रवाना कर दिया गया है।
असम के मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस संबंध में एक बयान भी जारी किया था। इसमें कहा गया था कि खराब मौसम के कारण सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की फ्लाइट को अगरतला डायवर्ट किया गया। बता दें कि इंडिगो ने भी गुवाहाटी में खराब मौसम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की थी।
असम के सीएम थे सवार
दरअसल डिब्रूगढ़ से इंडिगो की फ्लाइट गुवाहाटी के लिए रवाना हुई थी। इसी फ्लाइट से असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा भी जा रहे थे। लेकिन गुवाहाटी में मौसम काफी खराब था। लिहाजा स्थिति को देखते हुए फ्लाइट को अगरतला डायवर्ट कर दिया गया।
इंडिगो की तरफ से कहा गया कि लगातार हो रही बारिश और गरज के कारण उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। मौसम विभाग ने भी गुवाहाटी शहर और आसपास के क्षेत्रों के लिए 7 दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया था। इसमें 24 अगस्त 2025 के लिए गुवाहाटी में 14:30 बजे से 20:30 बजे तक बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई थी।
गंगा एक्सप्रेसवे बना रोजगार का हब, स्थानीय युवाओं को मिलेगा फायदा
गौर ग्रीन एवेन्यू में आग का कहर, रहवासियों में दहशत, फायर ब्रिगेड सक्रिय
भ्रष्टाचार पर सरकार सख्त, इंदौर के PWD अफसर पर गिरी गाज
मध्य प्रदेश को मिलेगी बड़ी सौगात, जलूद में शुरू होगा 60MW सोलर प्लांट
बंगाल चुनाव में हाई वोल्टेज टक्कर, ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी पर सबकी नजर
गंगा एक्सप्रेसवे खुलते ही सफर हुआ आसान, 12 जिलों को मिला सीधा फायदा
मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
Hanuman का रहस्य: रामायण के बाद कहां गए बजरंगबली?
शाही ठाठ-बाट: 1.5 लाख मेहमान, टनों खाना—मदुरै की भव्य शादी चर्चा में
