बम धमकी का मामला फर्जी, दिल्ली के 20 कॉलेजों में घबराहट
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर उस वक्त हड़कंप गया जब चाणक्यपुरी स्थित जीसस एंड मैरी कॉलेज समेत करीब 20 कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला। अचानक आई इस धमकी से कॉलेज प्रशासन और छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। धमकी की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी गई तो पुलिस की टीमें आनन-फानन में बम और डॉग स्क्वायड को लेकर कॉलेजों में पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिया।
जानकारी अनुसार कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। दिल्ली पुलिस ने तुरंत ही जांच शुरू की और संबंधित कॉलेज परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। हालांकि, शुरुआती जांच में ही स्पष्ट हो गया कि धमकी फर्जी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ई-मेल वीपीएन के जरिए भेजा गया था, जिससे आरोपी तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण हो गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी करीब 100 से अधिक स्कूलों और अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है और सभी झूठी साबित हुई हैं। इसी तरह बीते 20 अगस्त को भी दिल्ली के कई स्कूलों को इसी तरह की धमकी मिल चुकी है। बार-बार सामने आ रही इन घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और धमकी देने वाले व्यक्ति को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
आत्मनिर्भर बिजली की ओर कदम, शहर में तेजी से बढ़ रहा सोलर ट्रेंड
LDA का बड़ा फैसला: पुनर्विकास नीति से बदलेगा शहर का चेहरा
नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम में पूजा कर काशीवासियों का किया अभिवादन
गंगा एक्सप्रेसवे बना रोजगार का हब, स्थानीय युवाओं को मिलेगा फायदा
गौर ग्रीन एवेन्यू में आग का कहर, रहवासियों में दहशत, फायर ब्रिगेड सक्रिय
NEET काउंसिलिंग विवाद में बड़ा फैसला, दोषियों पर गिरी गाज
बंगाल में 9 बजे तक 18.39% वोटिंग, छपरा में भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट के बाद तनाव
