देश
26/11 मुंबई आतंकी हमले मामले पर बड़ा अपडेट, तहव्वुर राणा को भारत लाया जायेगा
1 Jan, 2025 01:51 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई। मुंबई समेत देशभर के लोग 26/11 मुंबई आतंकी हमले को नहीं भूले हैं। हमले में शामिल पाकिस्तानी मूल के कनाडाई कारोबारी तहव्वुर राणा को जल्द ही भारत को सौंपा जाएगा। इसे भारतीय कूटनीति की बड़ी सफलता माना जाता है। उसे भारत लाने के लिए अब कानूनी मामलों के साथ-साथ राजनीतिक संबंधों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। अमेरिकी कोर्ट द्वारा राणा की याचिका खारिज किए जाने के बाद उसे बड़ा झटका लगा है। अगस्त 2024 में अमेरिकी कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया था। कोर्ट ने भारत-अमेरिका प्रत्यर्पण सुविधा के तहत उसके भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी थी। इस बीच राणा को जल्द भारत लाने की मुहिम तेज हो गई है। मुंबई पुलिस ने कहा था कि तहव्वुर राणा मुंबई हमले में शामिल था। उसका भी नाम चार्जशीट में है। उस पर पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) और आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय सदस्य होने का आरोप है। जांच में पता चला कि राणा ने हमले के लिए मुंबई हमले के मास्टरमाइंड डेविड कोलमैन हेडली की मदद की थी। आरोप है कि हमले से पहले उसने मुंबई में कुछ जगहों की रेकी की थी।
26/11 मुंबई हमले के एक साल बाद राणा को एफबीआई ने शिकागो से गिरफ्तार किया था। राणा और उसके दोस्त डेविड कोलमैन हेडली दोनों ने मुंबई में हमले वाले स्थानों की रेकी की थी। इसके बाद जांच में पता चला कि ये हमले आतंकियों ने किए थे। अमेरिकी अदालत ने यह स्पष्ट कर दिया था कि राणा को भारत और अमेरिका के बीच प्रत्यर्पण संधि में नियमों के अपवाद का लाभ नहीं दिया जा सकता है। कोर्ट ने राय व्यक्त की थी कि अमेरिकी अदालत में राणा के खिलाफ मामला भारत के मामलों से अलग है। इसलिए कोर्ट ने आरोपी की ओर से नॉन बीआईएस इन इडेम को लेकर दिए गए तर्क को नहीं माना। अगस्त 2024 में अमेरिकी कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया था। कोर्ट ने भारत-अमेरिका प्रत्यर्पण सुविधा के तहत उसके भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी थी। इस बीच राणा को जल्द भारत लाने की मुहिम तेज हो गई है।
नए साल के पहले दिन भूकंप से थर्राई कच्छ की धरती, कोई नुकसान नहीं
1 Jan, 2025 12:49 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद | नए साल 2025 के पहले दिन ही सीमावर्ती जिले में भूकंप का झटका महसूस किया गया| कच्छ के भचाऊ में भूकंप के झटके से लोगों में दहशत फैल गई| हांलाकि भूकंप मामूली तीव्रता का होने से किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है| जानकारी के मुताबिक आज नए साल 2025 के पहले दिन कच्छ जिले के भचाऊ में भूकंप से जमीन थर्रा उठी| भूकंप का केंद्र भचाऊ से 23 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में दर्ज किया गया| अचानक आए भूकंप के झटके के बाद लोग घर से बाहर निकल आए। हालांकि भूकंप से किसी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा| सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर 3.2 तीव्रता का भूकंप आया|
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट
AAP की नींव में संघर्ष, केजरीवाल बोले- 9 किलो तक कम हो गया था वजन
पुलिस ऑपरेशन सफल, 47 माओवादी सरेंडर, भारी मात्रा में हथियार बरामद
