मनोरंजन (ऑर्काइव)
मलाइका अरोड़ा ने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को खास अंदाज में किया बर्थडे विश....
26 Jun, 2023 03:57 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अर्जुन कपूर आज यानी 26 जून को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर देर रात एक्टर ने अपने दोस्तों के साथ ग्रैंड पार्टी की। सोशल मीडिया पर पार्टी की तस्वीरे और वीडियो काफी वायरल हो रही है। इसी बीच कई सेलेब्स अर्जुन को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। इसी बीच एक्टर की लेडी लव यानी मलाइका अरोड़ा ने उन्हें विश किया।
मलाइका ने किया अर्जुन कपूर को विश
मलाइका अरोड़ा ने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है और खूब प्यार बरसाया है। अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर की कई फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो अलग-अलग मूड में नजर आ रहे हैं। पहली फोटो में एक्टर खुले आसमान के नीचे पहाड़ों के बीच नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में एक्टर किसी नदी के पास खड़े दिख रहे हैं। तीसरी फोटो मलाइका के घर की है, जिमसें एक्टर बिना कपड़ों के नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने ऊपर सिर्फ एक तकिया रखा हुआ है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मेरे सनशाइन, मेरे थिंकर, मेरे नासमझ, मेरे शॉपाहोलिक, मेरे हैंडसम अर्जुन कपूर'।
बर्थडे पार्टी में जमकर नाचीं मलाइका
इससे पहले मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सामने आया, जिसमें मलाइका फुल ऑन मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। व्हाइड एंड रेड गाउन के साथ ब्लैक बूट डाले मलाइका छैया-छैया पर खुलकर डांस करती दिख रही हैं। मलाइका का डांस देख उनके दोस्त जबरदस्त हूटिंग करते सुनाई दे रहे हैं।
पसूरी ने बनाया रिकॉर्ड BTS को दे चुका है मात, इस गाने की पॉपुलैरिटी हुई ज्यादा....
26 Jun, 2023 11:05 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा में चार्टबस्टर सॉन्ग पसूरी को शामिल किया गया है। गाने को अरिजीत सिंह की आवाज में रिक्रिएट किया गया है, जिसे लेकर खूब बवाल भी मचा है। गाने के रिक्रिएशन पर पाकिस्तान के फैंस ने नाराजगी जताई है। हालांकि, सत्यप्रेम की कथा में इस गाने को शामिल किया जा चुका है और 26 जून को इसे रिलीज भी किया जा रहा है। आइए जानते हैं फैंस के लिए खास पसूरी से जुड़ी डिटेल्स...
कौन हैं पसूरी के सिंगर ?
पसूरी के लिरिक्स पंजाबी और उर्दू में लिखे गए है। गाने को कोक स्टूडियो ने साल 2022 में प्रेजेंट किया था। पसूरी को पाकिस्तान के सिंगर अली सेठी और शे गिल ने अपनी आवाज दी है। बीते साल पसूरी लोगों को इतना पसंद आया कि ये सॉन्ग भारत में सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग गानों में से एक बन गया था।
BTS को दे चुका है मात
पसूरी के दिल छू लेने वाले लिरिक्स और कमाल की कंपोजीशन ने इसे इतना पॉपुलर बनाया कि सोशल मीडिया पर रील्स की बाढ़ आ गई थी। यहां तक कि पसूरी सबसे ज्यादा गूगल किए जाने वाले गानों की लिस्ट में नंबर 1 पर पहुंच गया था। इस लिस्ट में पसूरी ने दुनियाभर में पॉपुलर के- पॉप बैंड के गाने बीटीएस के बटर सॉन्ग को भी मात दे दी थी।
पसूरी ने बनाया रिकॉर्ड
दिसंबर 2022 में गूगल ने एक लिस्ट जारी की थी, जिसमें दुनियाभर में गूगर पर सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले गानों को शामिल किया गया था। इस लिस्ट में पसूरी पहले पायदान पर तो वहीं, बीटीएस का बटर गाना दूसरे पायदान पर था।
यूट्यूब पर मिले मिलियन व्यूज
सोशल मीडिया पर इस गाने की पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा है कि टी-सीरीज ने इसे फिल्म सत्यप्रेम की कथा में शामिल करने का फैसला किया। यूट्यूब पर व्यूज की बात करें तो इसे अब तक 596 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
अर्जुन कपूर की नेट वर्थ; महंगी कारे, लग्जरी अपार्टमेंट के मालिक कमाई सुन उड़ जाएंगे होश....
26 Jun, 2023 10:53 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
साल 2012 में फिल्म इश्कजादे से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले अर्जुन कपूर आज अपना 38वां बर्थडे मान रहे हैं। 26 जून 1985 को जन्में अर्जुन ने हिंदी सिनेमा में वो मुकाम हासिल किया है, जिस पर कपूर फैमिली को नाज है। पिता के प्रोड्यूसर होने के बावजूद अर्जुन ने हमेशा दूसरे बैनर की फिल्मों से खुद साबित किया है। इतने सालों में अर्जुन अपनी फीस भी बढ़ा ली है और वर्थ भी। तो चलिए नजर डालते हैं उनकी नेट वर्थ पर...
अर्जुन कपूर की नेट वर्थ
सीए नॉलेज डॉट कॉम के अनुसार अर्जुन कपूर की नेट वर्थ 11 मिलियन डॉलर यानी 85 करोड़ रुपये है। उनकी ज्यादातर कमाई फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से आती है। रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन एक फिल्म के लिए 6 से 7 करोड़ की मोटी फीस चार्ज करते हैं। तो वहीं एक ब्रांड एंडोर्समेंट के नाम पर अर्जुन वसूलते हैं 60 लाख तक की रकम। साल 2023 की बात करें तो अर्जुन सालाना 10 करोड़ की दर से कमाई की है।
महंगी कारों का है शौक
अर्जुन कपूर कारों के काफी शौकीन हैं। उनके कलेक्शन में एक से एक महंगी कारें हैं। साल 2021 में अर्जुन ने 2.43 करोड़ की मर्सिडीज मेबैक ली थी। तो वहीं उनके काफिले में लैंड रोवर डिफेंडर भी शामिल है, जिसकी कीमत है तकरीबन 95.35 लाख रुपये। इसके अलावा उनके पास 1.30 करोड़ की वोल्वो एक्ससी90 भी है। अपनी इन्हीं कारों में वो गर्लफ्रेंड मलाइका के साथ डिनर डेट पर जाते हैं।
लग्जरी अपार्टमेंट के हैं मालिक
मुंबई के जुहू में अर्जुन कपूर का एक शानदार फ्लैट हैं। इसी घर में वो बहन अंशुला कपूर के साथ रहते हैं। इसके अलावा कुछ दिनों पहले ही अर्जुन ने मुंबई के ही बंद्रा में एक सी फेसिंग 4 बीएचके फ्लैट खरीदा। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक इस फ्लैट की कीमत 23 करोड़ थी।
'मेरी पत्नी' में आएंगे नजर
अर्जुन कपूर की आखिरी सिनेमा रिलीज फिल्म थी कुत्ते, जो बिल्कुल भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। इसके अलावा पिछले साल उनकी एक विलेन रिटर्न्स 2 भी आई थी। साल ही इस साल के अंत तक अर्जुन 'मेरी पत्नी' के रीमेक में नजर आने वाले हैं। ये एक रोमांस कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन मुदस्सर अजीज द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म के निर्माता वासु भगनानी हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह, लीड रोल में दिखाई देंगें।
विक्की कौशल ने शाह रुख खान के दोस्त की भूमिका निभाने के लिए दिया था ऑडिशन....
25 Jun, 2023 03:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने शादी कर ली है। दोनों इसके पहले लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करते रहे है। हालांकि, दोनों ने कभी भी किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया है। ऐसा नहीं है कि दोनों एक-दूसरे के साथ फिल्म में काम नहीं करना चाहते थे लेकिन किसी भी निर्माता को दोनों की जोड़ी एक साथ पर्दे पर अभी तक जंची नहीं थी।
विक्की कौशल ने जब तक है जान में किस भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था?
हालिया खबरों के अनुसार विक्की कौशल ने यश चोपड़ा की फिल्म जब तक है जान में शाह रुख खान के दोस्त की भूमिका निभाने के लिए ऑडिशन दिया था। हालांकि, उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। अभिनेता ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यवसाय कर चुकी है। इनमें उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक भी शामिल है। उनकी मसान फिल्म को क्रिटिक्स ने भी काफी पसंद किया था। वह काफी पॉपुलर एक्टर है।
विक्की कौशल की हालिया रिलीज फिल्म का नाम क्या है?
विक्की कौशल की हालिया फिल्म जरा हटके जरा बचके रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके अलावा सारा अली खान की अहम भूमिका है। अब खबर आई है कि अभिनेता ने शाह रुख खान के दोस्त की भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था। इस फिल्म में कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा की भी अहम भूमिका थी। आगे खबर यह है कि विक्की कौशल शाह रुख खान के दोस्त की भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था, बाद में यह भूमिका शारिब हाशमी ने निभाई थी। जब तक है जान 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था। इस फिल्म में नीतू कपूर और ऋषि कपूर की भी अहम भूमिका थी।
शाह रुख खान की फिल्म में विक्की कौशल को क्यों नहीं लिया गया?
आज तक को दिए इंटरव्यू में फिल्म में शाह रुख खान के दोस्त बने शारिब हाशमी ने इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि शाह रुख खान के दोस्त की भूमिका के लिए विक्की कौशल ने भी ऑडिशन दिया था। हालांकि, निर्माताओं को लगा कि वे इस भूमिका के लिए फिट नहीं बैठते थे। उन्होंने फिर उनका चयन कर लिया था। इस बीच विक्की कौशल के साथ शारिब हाशमी ने जरा हटके जरा बचके में काम किया है।
आर.डी बर्मन के 60 से लेकर 80 के दशक में कई सुपरहिट गाने, जिनके आज भी दीवाने हैं लोग....
25 Jun, 2023 03:33 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड के पंचम दा यानी आर.डी बर्मन को लोग प्यार से पंचम दा कहकर बुलाते थे। उनका पूरा नाम राहुल देव बर्मन था। उन्होंने 60 से लेकर 80 के दशक में कई सुपरहिट गानों की रचना की। आर.डी बर्मन जितना अपने संगीत के लिए मशहूर थे, उतने ही अपनी आवाज के लिए भी जाने जाते थे। इस 27 जून को उनकी 84वी बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर हम आपको उनके कुछ सुपर हिट गाने बता रहे हैं, जिसे आप सुनकर उन्हें याद कर सके। ओ हसीना जुल्फों वाली जाने जहां से लेकर मेरी प्यारी बिंदू जैसी क्लासिक फिल्मों में अपना जादू बिखेरा। पचमदा ने गुलज़ार, आशा भोंसले, किशोर कुमार जैसे लोगों के साथ मिलकर हर मूड के लिए गाने तैयार किए थे।
नौ साल की उम्र में किया पहला गाना कंपोज
आरडी बर्मन का जन्म 27 जून 1939 को कोलकाता में हुआ था। लगातार तीन दशकों तक हिंदी सिनेमा पर राज करने वाले आर.डी बर्मन ने 331 फिल्मों को संगीत से सजाया। आर.डी बर्मन के पिता सचिन देव बर्मन बॉलीवुड के महान संगीतकारों में से एक थे। आर डी बर्मन को बचपन से ही संगीत का बहुत शौक था। पंचम दा जब महज नौ साल के तब उन्होंने अपना पहला गाना कंपोज किया था। उन्होंने ऐ मेरी टोपी पलट के आ कंपोज किया था।
'प्रोजेक्ट के' मल्टीस्टारर फिल्म में कमल हासन की हुई एंट्री....
25 Jun, 2023 02:09 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
साउथ एक्टर प्रभास इन दिनों 'आदिपुरुष' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म रिलीज के बाद से ही आलोचनाओं का शिकार हो रही है। इस मूवी में बोले गए कुछ संवाद हैं, जो लोगों को पसंद नहीं आए। इन सबके बीच प्रभास की अगली फिल्म 'प्रोजेक्ट के' को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।
मल्टीस्टारर फिल्म है 'प्रोजेक्ट के'
नाग अश्विन के निर्देशन में बनने वाली 'प्रोजेक्ट के' मल्टीस्टारर फिल्म होगी। इस मूवी की स्टार कास्ट से ही पता चल रहा है कि यह बिग बजट फिल्म होने वाली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'प्रोजेक्ट के' में बेहतरीन से बेहतरीन ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। नाग अश्विन इस भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्रभास स्टारर इस फिल्म के निर्माताओं ने लगभग 70 प्रतिशत शूटिंग पूरी कर ली है। खबर है कि मूवी में एक और बड़े साउथ सुपरस्टार की एंट्री होगी।
'प्रोजेक्ट के' में हुई इस एक्टर की एंट्री
इस मल्टीस्टारर फिल्म में कमल हासन की एंट्री हुई है। तरण आदर्श ने ट्वीट कर उनके बारे में जानकारी दी है। अमिताभ बच्चन ने भी कमल हासन का फिल्म प्रोजक्ट के की कास्ट में वेलकम कर उनके होने की खबर पक्की कर दी है। बिग बी ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, 'वेलकम कमल, आपके साथ काम करने का अनुभव अच्छा रहा है, काफी समय बीत चुका है।' कमल हासन की एंट्री ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन के अलावा दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी भी 'प्रोजेक्ट के' का हिस्सा होंगी।
निगेटिव रोल में होंगे कमल हासन
रिपोर्ट्स की मानें, तो कमल हासन फिल्म में खलनायक की भूमिका में होंगे। उनका कैरेक्टर फिल्म की कहानी को नया मोड़ देगा। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का बीटीएस वीडियो शेयर किया था, जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए थे।
कियारा-सिद्धार्थ की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म 'शेरशाह' के सेट से हुई....
25 Jun, 2023 01:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बी-टाउन के पावर कपल हैं। कुछ महीने पहले ही दोनों ने एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए। हाल ही में, कियारा ने अपने पति सिद्धार्थ को अपना 'सबकुछ' बताया है।
कियारा आडवाणी ने पति की तारीफ में क्या कहा?
कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ से शादी करके खुद को 'खुशकिस्मत' मानती हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि उनके पति ही अब उनका घर हैं। एक्ट्रेस ने मिर्ची प्लस के साथ बातचीत में कहा- "अभी-अभी मेरी शादी हुई है। यह एक लव मैरिज थी। मैं सच्चे प्यार पर भरोसा करती हूं। घर दो लोगों से बनता है और मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि जो मेरे साथ हैं, जिनके साथ मैंने अपनी जिंदगी बिताने का फैसला किया, वह मेरे पति के साथ-साथ बेस्ट फ्रेंड भी हैं। मेरे लिए वह मेरा सब कुछ हैं। वह मेरा घर हैं। हम जहां भी रहे, चाहे दुनिया में कहीं भी हों, जिस शहर में हों, मेरे लिए वही मेरा घर हैं।"
कियारा-सिद्धार्थ की लव स्टोरी
कियारा और सिद्धार्थ के बीच प्यार की शुरुआत फिल्म 'शेरशाह' के सेट पर हुई थी। करण जौहर की निर्देशित फिल्म में कपल ने लीड रोल प्ले किया था। इसके बाद से ही दोनों के बीच अफेयर की खबरें शुरू हो गई थीं। कपल ने गुपचुप तरीके से डेटिंग की और 7 फरवरी 2023 को शादी करके अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था।
सिद्धार्थ का वर्क फ्रंट
कियारा और सिद्धार्थ शादी के बाद अपनी-अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बिजी हो गई हैं। सिद्धार्थ इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'योद्धा' की शूटिंग कर रहे हैं। साथ ही वह 'इंडियन पुलिस फोर्स' से डिजिटल डेब्यू करने के लिए भी एकदम तैयार हैं। इस सीरीज में उनके साथ शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबरॉय नजर आएंगे। रोहित शेट्टी की निर्देशित सीरीज प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्में
कियारा अपनी अपकमिंग फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस मूवी में वह एक बार फिर कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी। ये मूवी 29 जून 2023 को रिलीज होगी। कियारा के पास रामचरण के साथ मूवी 'गेम चेंजर' भी है, जिसकी रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है।
UK में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किए गए शंकर महादेवन....
25 Jun, 2023 01:49 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड की कई फिल्मों को अपने सुरीले सुरों से सजाने वाले शंकर महादेवन अपने गानों और म्यूजिक के लिए चर्चा में बने रहते हैं। शंकर महादेवन की फैन फॉलोइंग देश ही नहीं विदेश तक में फैली है। इसका हालिया उदाहरण उनको मिले सम्मान से झलक रहा है। अक्सर देश को गौरवान्वित करने वाले शंकर महादेवन ने एक बार फिर हर भारतीय का सिर फक्र से ऊंचा कर दिया है। दरअसल, शंकर महादेवन को हाल ही में रॉयल बर्मिंघम कंजर्वेटोयर में आयोजित एक समारोह में संगीत और कला में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए बर्मिंघम सिटी यूनिवर्सिटी (बीसीयू) से डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिली है।
इस खास मौके पर सिंगर ने विशेष बातचीत की। शंकर महादेवन ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, 'यह वास्तव में विशेष है, मैं विशेषाधिकार प्राप्त महसूस करता हूं, मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं और यह मेरे द्वारा किए गए काम का परिणाम है। मैं बर्मिंघम सिटी यूनिवर्सिटी और सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। वे लोग जिन्होंने मुझे इस महान, सम्माननीय डॉक्टरेट से सम्मानित करने का निर्णय लिया। मैं बस इतना कह सकता हूं कि यह एक ऐसा अवसर है जो बताता है कि मुझे और भी अधिक मेहनत करने की जरूरत है, और भी सुंदर गाने लाने की जरूरत है और दुनिया भर में भारतीय संगीत शास्त्रीय संगीत का आनंद फैलाना है।'
शंकर महादेवन ने आगे कहा, 'जब किसी कलाकार को इस तरह की मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की जाती है इसे देखकर आपके अंदर हासिल करने का एक लक्ष्य होता है। युवाओं को लगता है कि उनके सपने उनकी आंखों के सामने सच हो रहे हैं। वे कड़ी मेहनत करना भी शुरू कर देते हैं और वे भी कुछ हासिल करना चाहेंगे और संभवत: वहीं पहुंचना चाहेंगे जहां मैं आज पहुंचा हूं। मैं जॉन मैकलॉघलिन और उस्ताद जाकिर हुसैन जैसे उस्तादों को ऐसे देखता था। इसलिए मुझे अगली पीढ़ी के लिए एक अच्छा उदाहरण स्थापित करना है।'
समारोह के बाद बर्मिंघम सिटी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने शंकर महादेवन के 'कभी अलविदा ना कहना' के 'मितवा' जैसे कई गानों को स्टेज पर परफॉर्म किया, जो सम्मान की बात है। शंकर महादेवन को 'मां तुझे सलाम', 'आज कल जिंदगी', 'उफ्फ तेरी अदा', 'तेरे नैना' और 'कोई कहे कहता रहे' जैसे हिट गानों के लिए जाना जाता है।
सतीश शाह ने 1970 में आई 'भगवान परशुराम' फिल्म करियर से की थी शुरुआत....
25 Jun, 2023 01:33 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सतीश शाह शोबिज इंडस्ट्री का वह नाम हैं, जिन्होंने कॉमेडी कर लोगों का खूब मनोरंजन किया है। फैंस के बीच वह 'इंद्रवदन साराभाई' के नाम से आज भी सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। लेकिन यह एक किरदार नहीं, जिसे निभाकर सतीश शाह लोगों के दिलों में जा बसे। इसके पहले और इसके बाद भी उन्होंने ऐसे कई किरदार निभाए, जो उनके स्टारडम को बढ़ाते ही चले गए।
फिल्मों से की शुरुआत
सतीश शाह ने 1970 में आई फिल्म 'भगवान परशुराम' से करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उन्हें पहचान मिली 1983 की मूवी 'जाने भी दो यारों' से। इसमें उन्होंने कमिश्नर डी'मेलो की भूमिका निभाई थी। कॉमिक टाइमिंग के लिए फेमस सतीश शाह ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिल्मों के साथ ही उन्होंने टीवी के लिए भी काम किया। आज इस टैलेंटेड एक्टर का जन्मदिन है। इस मौके पर जानेंगे उनके काम से जुड़ी कुछ खास बातें।
पहले ही शो में किया कमाल
सतीश शाह का जन्म 25 जून, 1951 को मुंबई में हुआ था। टीवी में डेब्यू करने से पहले वे अरविंद देसाई की अजीब दास्तान, अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है, उमराव जान, अनोखा रास्ता, मालामाल जैसी फिल्मों में काम कर चुके थे। इसके बाद 1984 में उन्होंने टेलीविजन डेब्यू किया। सतीश शाह ने अपने पहले ही सीरियल में कमाल कर दिया था। उन्होंने 'ये जो जिंदगी है' से टेलीविजन डेब्यू किया था। इस शो में उन्होंने 56 तरह के रोल निभाए थे। अलग-अलग कैरेक्टर्स की वजह से उन्होंने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया था। इसके बाद उन्होंने 'फिल्मी चक्कर', 'घर जमाई', 'सर्वोत्तम 10', 'साराभाई वर्सेज साराभाई' और 'कॉमेडी सर्कस' में भी काम किया। 'ये जो जिंदगी है' के बाद सतीश शाह का मोस्ट फेमस कैरेक्टर 'साराभाई वर्सेज साराभाई' का इंद्रवदन साराभाई है।
बड़े पर्दे पर लाश बनकर मिली थी पहचान
सतीश शाह ने नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी, पंकज कपूर और नीना गुप्ता जैसे कलाकारों के साथ 'जाने भी दो यारों' में काम किया था। कहा जाता है कि इसी फिल्म से सतीश शाह के लिए कामयाबी के रास्ते खुले थे। यह डार्क कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें सटायर भी था। नसीरूद्दीन शाह, ओमपुरी, पंकज कपूर जैसे कलाकारों के पास करने को बहुत कुछ था, पर सतीश शाह को चंद सीन्स के बाद पूरी फिल्म में लाश बने रहने का रोल मिला। उन्होंने मुर्दा बनकर ही इनी बढ़िया एक्टिंग की कि वह लोगों का दिल जीत गए। मुर्दा बन कर सतीश शाह पूरा मजमा लूट ले गए।
कंगना रनोट की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'इमरजेंसी' की डेट रिलीज, फिल्म का टीजर शेयर किया....
24 Jun, 2023 01:28 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कंगना रनोट की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज डेट सामने आ गई है। कंगना ने फिल्म का टीजर शेयर किया और साथ ही बताया कि ये इसी साल 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हालांकि पहले फिल्म की रिलीज डेट अक्टूबर रखी गई थी, लेकिन अब इसे नंबर में रिलीज किया जाएगा। 1 मिनट 12 सकेंड के इस टीजर को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, “रक्षक या तानाशाह? हमारे इतिहास के सबसे काले दौर का गवाह बनें जब हमारे राष्ट्र के नेता ने अपने लोगों पर युद्ध की घोषणा की। इमरजेंसी 24 नवंबर को दुनिया भर में रिलीज हो रही है।”इमरजेंसी इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक हैं। इसे हिंदी में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को निर्देशन कंगना रनोट ने किया है और पटकथा रितेश शाह की है। 'इमरजेंसी' एक ऐसी फिल्म है जो भारत के पूर्व प्रधान मंत्री की यात्रा को बताती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने 1975 में हुई घटनाओं का सामना किया, जिसने भारत के इतिहास को बदल दिया।
भोजपुरी सिनेमा की रिंकू घोष और काजल की फिल्म "देवरानी जेठानी" का ट्रेलर रिलीज....
24 Jun, 2023 12:57 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री रिंकू घोष और काजल राघवानी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘देवरानी जेठानी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनों को पर्दे पर एक साथ देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। ऐसे में आज फिल्म ‘‘देवरानी जेठानी का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया हैं। यह ट्रेलर B4U भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जो बेहद शानदार है। इस फिल्म में लीड रोल में रिंकू घोष और काजल राघवानी निभा नजर आएंगी। फिल्म में गौरव झा और देव सिंह भी अहम किरदार में हैं। फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह और प्रतीक सिंह है और निर्देशक अजय कुमार झा हैं।
परिवार और संस्कार से जुड़ी है फिल्म की कहानी
B4U मोशन पिक्चर्स और वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शन कृत फिल्म ‘देवरानी जेठानी' के ट्रेलर की बात करें तो इसमें रिंकू घोष जेठानी की भूमिका में नजर आ रही हैं, जबकि काजल राघवानी देवरानी बनी है। फिल्म महिला प्रधान है। इसकी कहानी घर परिवार और संस्कार से जुड़ी हुई है। 3:30 मिनट के इस फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत रिंकू घोष से होती है, जो शादी कर अपने पति देव सिंह के घर आती है। देव सिंह इस फिल्म में रिंकू सिंह के पति के किरदार में है, जबकि गौरव झा का किरदार उनके देवर का है। रिंकू घोष कम पढ़ी लिखी है लेकिन वे परिवार को चलाना बखूबी जानती हैं। इसी बीच उनके देवर गौरव झा की नौकरी हो जाती है, वहां उसे काजल राघवानी मिलती है। फिर दोनों की शादी हो जाती है। उसके बाद शुरू होता है घर में देवरानी और जेठानी के बीच का संघर्ष। नतीजा यह होता है कि देवरानी यानी काजल राघवानी घर छोड़कर चली जाती है।
इमोशनल है ट्रेलर का अंत
‘देवरानी जेठानी‘का ट्रेलर बेहद ही दिलचस्प है। इसका अंत आपको इमोशनल कर देगा। ट्रेलर के अंत में दिखाया जाता है कि जेठानी रिंकू घोष का निधन हो जाता है तब जाकर देवरानी यानी काजल की आंखें खुलती है, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। उसके बाद क्या होता है ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।
फैन के लीजेंड कहने पर डरे अनुपम, 'विजय 69' फिल्म की शूटिंग के दौरान कंधे पर लगी चोट....
24 Jun, 2023 12:42 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
'विजय 69' में साइकिल चलाते हुए दिखेंगे अनुपम उम्र तब तक एक नंबर है, जब तक उसे खुद पर हावी न होने दिया जाए। अभिनेता अनुपम खेर भी इसे केवल एक नंबर मानते हैं। फिटनेस की बात हो या आज की पीढ़ी के कलाकारों के साथ प्रतिस्पर्धा करने की। वह हमेशा तैयार रहते हैं। पांच सौ से ज्यादा फिल्में कर चुके अनुपम आज भी खुद को नवोदित कलाकार की तरह ही मानते हैं। वह खुद को लीजेंड नहीं मानते हैं।
शूटिंग के दौरान कंधे पर आई थी चोट
दरअसल, यह बातें अनुपम ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम लाइव चैट के दौरान अपने प्रशंसकों से कही। वह अपने कंधे की चोट ठीक हो जाने की जानकारी देने के लिए इंस्टाग्राम पर जुड़े थे। उन्होंने बताया कि फिल्म 'विजय 69' फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके कंधे में चोट लगी थी। अब वह ठीक हैं। उन्होंने वह पट्टा भी निकाल दिया है, जो वह सपोर्ट देने के लिए लगाया करते थे।
फैन के लीजेंड कहने पर डरे अनुपम
लाइव चैट के दौरान एक फैन ने उनसे कहा कि वह लीजेंड हैं। यह पढ़ते ही अनुपम ने कहा, 'नहीं, मैं लीजेंड नहीं हूं। लोग लीजेंड बुलाकर थोड़ा डराते हैं। न मैं लीजेंड हूं, न वेटेरन (अनुभवी व्यक्ति) हूं। मैं खुद को न्यूकमर (नवोदित कलाकार) मानता हूं। मेरी जो प्रतिस्पर्धा है वह आज की पीढ़ी के कलाकारों के साथ है। इन कलाकारों में टाइगर श्रॉफ और वरुण धवन जैसे सितारे शामिल हैं। मैं उन्हें अपना समकालीन कलाकार मानता हूं।'
69 की उम्र में ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में भाग लेते हैं अनुपम
आपको बता दें कि 'विजय 69' यशराज फिल्म्स की फिल्म है। इस फिल्म में अनुपम मुख्य भूमिका में हैं, जो 69 की उम्र में ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। विजय 69' फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज ना होने कर ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। फिल्म का निर्देशन अक्षय रॉय करेंगे, जो इससे पहले वाईआरएफ के साथ मेरी प्यारी बिंदु का निर्देशन कर चुके हैं। उन्होंने मीरा नायर की द नेमसेक, आमिर खान के निर्देशन में बनी पहली फिल्म तारे जमीन पर और दीपा मेहता की वाटर जैसी प्रशंसित फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया है।
सलमान खान से मिलना चाहती थीं एक्ट्रेस, 10 दिन तक सो नहीं पाई थीं हेमा....
24 Jun, 2023 12:08 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में से एक सलमान खान कई बार विवादों में आ चुके हैं। हाल ही में, सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' की एक्ट्रेस हेमा शर्मा ने भाईजान के सिक्योरिटी गार्ड पर अपमानित करने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस हेमा शर्मा, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं। भले ही उन्होंने सलमान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'दबंग 3' में काम किया हो, लेकिन उन्हें भाईजान के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका नहीं मिला। वह बस एक्टर से मिलना चाहती थीं और उनके साथ एक फोटो खिंचवाना चाहती थीं, लेकिन ऐसा हो न सका। साथ ही उन्हें सेट पर अपमानित भी किया गया।
सलमान खान से मिलना चाहती थीं एक्ट्रेस
जूम की रिपोर्ट के मुताबिक, हेमा शर्मा ने साल 2019 में आई फिल्म 'दबंग 3' के सेट पर अपने साथ हुए अपमान पर बात की और कहा- "मैं सलमान खान से मिलना चाहती थी। इसलिए मैं इस अवसर के लिए बहुत खुश और शुक्रगुजार थी, लेकिन सलमान खान के साथ सीन न होने के बाद मैं निराश हो गई थी। शूटिंग के बाद मैं सलमान खान से सिर्फ मिलना चाहती थी।"
क्यों सलमान के सेट पर अपमानित हुईं एक्ट्रेस?
हेमा शर्मा ने खुलासा किया कि उन्होंन करीब 50 लोगों से सलमान खान से मिलने का चांस मांगा और फिर बिग बॉस में नजर आ चुके पंडित जनार्दन ने उनकी मदद की। हालांकि, इस दौरान उनके साथ मिसबिहैव हुआ। हेमा ने कहा- "उन्होंने मुझे भरोसा दिलाया कि ऐसा होगा और हम सलमान खान से मिलने गए। मैं आपको बता नहीं सकती कि मेरे साथ कितना बुरा बर्ताव किया गया। मुझे कुत्ते की तरह बाहर निकाल दिया गया, सिर्फ इसलिए कि मैं उनके साथ एक तस्वीर क्लिक कराना चाहती थी।"
10 दिन तक सो नहीं पाई थीं हेमा
हेमा शर्मा ने बताया कि उनके साथ-साथ पंडित जनार्दन को भी अपमानित किया गया, साथ ही उन्हें धमकी दी गई कि सलमान के सेट पर उनकी एंट्री बैन कर दी जाएगी। हेमा ने आगे कहा- "मैं 100 लोगों की यूनिट के सामने अपमानित हुई, उनमें से कई लोगों को मैं पर्सनली जानती थी। उस घटना के बाद मैं 10 दिनों तक सो नहीं पाई। मैं बस सलमान से मिलना और एक फोटो खिंचवाना चाहती थी। वह उस जगह मौजूद नहीं थे, लेकिन वह वैनिटी में थे। उन्हें वहां आकर सिचुएशन को संभालना चाहिए था, लेकिन वह नहीं आए।" बता दें कि सलमान खान की 'दबंग 3' में सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान, सुदीप, साई मंजरेकर और प्रभु देवा जैसे सितारे नजर आए थे। इन दिनों सलमान खान 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' को होस्ट कर रहे हैं।
"धृतराष्ट्र" का किरदार निभाने वाले गिरिजा शंकर ने आदिपुरुष में 'टपोरी भाषा' पर सवाल उठाया....
24 Jun, 2023 11:54 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ओम राउत की आदिपुरुष की उसके डायलॉग को लेकर कड़ी आलोचना की गई है। लोकप्रिय धारावाहिक रामायण और महाभारत में पौराणिक किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, गजेंद्र चौहान और मुकेश खन्ना जैसे कई दिग्गज अभिनेताओं ने रामायण का "अपमान" करने के लिए प्रभास-अभिनीत फिल्म के निर्माताओं की आलोचना की है।
थम नहीं रहा आदिपुरुष पर विवाद
तो वहीं अब, बीआर चोपड़ा के पॉपुलर शो महाभारत में धृतराष्ट्र का किरदार निभाने वाले गिरिजा शंकर ने भी आदिपुरुष में 'टपोरी भाषा' के इस्तेमाल पर सवाल उठाया है। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए, अभिनेता ने कहा कि उन्होंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्लिपिंग देखी है।
'धृतराष्ट्र' को भी है शिकायत
जब उनसे पूछा गया कि उन्हें आदिपुरुष में 'जलेगी भी तेरे बाप की' जैसे डायलॉग के बारे में कैसा महसूस हुआ, तो शंकर ने कहा, "मुझे नहीं पता कि कैसे रिएक्शन दूं। (भगवान) हनुमान या कोई अन्य चरित्र कैसे बोल सकता है यह भाषा, जिस तरह से उन्हें इस फिल्म में बोला गया है? मुझे लगता है कि वे बेहतर कर सकते थे। इस टपोरी बोलचाल की भाषा का उपयोग करने की कोई जरूरत नहीं थी। आखिरकार, हम आप रामायण और राम चरित्र मानस का चित्रण कर रहे हैं और यह सालों साल तक याद रखा जाएगा।"
मेकर्स ने बदल दिए हैं संवाद
गिरिजा शंकर, जो अब अमेरिका में बस गए हैं, लेकिन अपने काम के लिए भारत आते रहते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि इस भाषा में बात करने के बजाए, वे बहुत बेहतर कर सकते थे। वे बात करने का बेहतर तरीका ढूंढ सकते थे। बेहतर संवाद, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उदाहरण होगा कि भाषा कितनी सहज होनी चाहिए।"
घट गई है फिल्म की कमाई
विरोध का सामना करने के बाद, आदिपुरुष निर्माताओं ने फिल्म में विवादित संवादों को हटाने करने का फैसला किया। प्रोडक्शन हाउस टी-सीरीज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक नोट साझा करते हुए कहा, "दर्शकों की भावनाओं और सद्भाव से परे कुछ भी नहीं है। टीम आदिपुरुष, जनता की राय के सम्मान में, फिल्म के अनुभव को एकीकृत करने के लिए संवादों में सुधार करती है।"
सोनू और भूषण के बीच हुई सुलह, दोनों के बीच साल 2020 में हुई थी लड़ाई....
24 Jun, 2023 11:40 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार और प्लेबैक सिंगर सोनू निगम के बीच का विवाद किसी से छुपा नहीं है। दोनों के बीच साल 2020 में लड़ाई इतनी बढ़ गई थी कि दोनों एक-दूसरे पर सोशल मीडिया पर गंभीर आरोप लगा रहे थे। अब खबर आ रही है कि उन्होंने अपने बीच के मनमुटाव को खत्म कर दिया है। सोनू निगम और भूषण कुमार ने तीन साल बाद फिर से एक-दूसरे से हाथ मिला लिया है। सोनू ने टी-सीरीज के बैनर तले कई फिल्मों और म्यूजिक एल्बम्स के लिए गाना गाया है। दोनों के बीच थोड़ा मनमुटाव था, जो अब सुलझ गया है।
कैसे सुधरे भूषण कुमार और सोनू निगम के रिश्ते?
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का म्यूजिक टी-सीरीज के पास था। आमिर चाहते थे कि उनकी फिल्म के लिए सोनू निगम गाए। इसके बाद भूषण कुमार ने सोनू निगम से मिले और बात की। आखिर में दोनों ने अपने बीच की नाराजगी को भुलाने का फैसला किया। 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद भूषण कुमार ने अपनी फिल्म 'शहजादा' के लिए भी सोनू निगम के साथ हाथ मिलाया। सोनू निगम ने फिल्म का टाइटल ट्रैक गाया था। इसके बाद भूषण कुमार की फिल्म 'आदिपुरुष' के गाने 'जय श्री राम' कवर के लिए भी सोनू निगम अन्य सिंगर्स के साथ शामिल हुए थे।
क्यों हुई भूषण कुमार और सोनू निगम की लड़ाई?
साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद नेपोटिज्म का मुद्दा खूब गरमाया। कई आउटसाइडर्स ने बॉलीवुड के मेकर्स और डायरेक्टर्स पर गुस्सा निकाला तो वहीं सोनू निगम ने 'म्यूजिक माफिया' पर बात की। लोगों को लगा कि वह भूषण कुमार के बारे में बात कर रहे हैं। बात इतनी बढ़ी कि सोनू और भूषण ने एक-दूसरे पर खुलेआम वार किया। फिर भूषण की पत्नी दिव्या खोसला ने भी सोनू को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा था कि वह भी आउटसाइडर थे और उन्हें उनके ससुर गुलशन कुमार ने मौका दिया था।