मनोरंजन (ऑर्काइव)
ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, हनी सिंह के साथ टीना ने कंफर्म किया अपना रिश्ता
6 Jan, 2023 01:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारतीय रैपर यो यो हनी सिंह ने अपने फैंस को उस वक्त हैरान कर दिया था, जब उन्होंने बीते साल एक कार्यक्रम के दौरान मॉडल-अभिनेत्री टीना थडानी का परिचय अपनी गर्लफ्रेंड के रूप में कराया था। इस कार्यक्रम में टीना और हनी सिंह एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए थे। वहीं, हाल ही में टीना ने अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया। टीना ने अपने काम को लेकर और हनी सिंह के साथ अपने रिश्ते पर आने वाले कमेंट्स पर ध्यान नहीं देने के मसले पर खुलकर बातचीत की।
हाल ही में टीना ने एक इंटरव्यू के दौरान यो यो हनी सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की। टीना ने बताया कि उन्होंने बीते साल अप्रैल से हनी सिंह के साथ डेटिंग शुरू की थी। दोनों ने धीरे-धीरे एक-दूसरे को जाना। धीरे-धीरे मुझे एहसास हुआ कि हनी एकदम अलग हैं और उनके जैसा व्यक्ति मिलना मुश्किल है। टीना ने कहा कि हनी सिंह बेहद बुद्धिमान और करिश्माई शख्स हैं। मैं खुद भी उनके काम की फैन हो गई। वह ट्रेंडसेटर हैं और वह सभी से अलग हैं।
हनी सिंह ने भी हाल ही में टीना को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि वह टीना से दुबई में एक दोस्त के जरिए मिले थे। इससे पहले दोनों सिर्फ बात करते थे और व्यक्तिगत रूप से नहीं मिले थे। हनी सिंह ने बताया कि जब वह पहली बार टीना से मिले तो दोनों ही अपने-अपने दोस्तों के ग्रुप के साथ थे। ऐसे में ज्यादा बात नहीं हुई। उसके बाद दोनों सेट पर मिले तो मुझे कुछ अलग महसूस हुआ। ऐसा लगा कि जैसे वह मेरी हैं। हनी सिंह ने बताया कि उन्होंने टीना को रिझाने के प्रयास किए और आखिरकार वह राजी हो गईं।
Boycott Bollywood: CM योगी के सामने छलका सुनील शेट्टी का दर्द कहा- 'बॉलीवुड में सब ड्रग्स नहीं लेते'..
6 Jan, 2023 01:21 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड की नामचीन हस्तियों ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इसमें सुनील शेट्टी, सुभाष घई, जैकी श्रॉफ, सोनू निगम और बोनी कपूर समेत कई कलाकार शामिल थे। नोएडा में बन रही फिल्म सिटी को लेकर सीएम योगी ने इन सेलेब्स से मीटिंग की थी। इस दौरान सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर चल रहे बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड हटाने की मांग की, उन्होंने कहा कि इससे हम लोगों को काफी नुकसान हो रहा है।
सुनील शेट्टी ने सीएम से कहा कि बॉलीवुड के 99 प्रतिशत लोग ड्रग्स नहीं लेते हैं और लोगों का मनोरंजन करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। इस तरह के बायकॉट ट्रेंड से हमें काफी नुकसान होता है। तो ये जरूरी है कि #BoycottBollywood जैसे ट्रेंड को हटाया जाए। ऐसा करने से बॉलीवुड की छवि भी खराब होती है।
सुनील शेट्टी ने लगाई गुहार
इस मुलाकात के दौरान सुनील शेट्टी ने उन फिल्मों के जिक्र किया जिसे इस बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड का सामना करना पड़ा है। हाल ही में देश में शाह रुख खान की फिल्म पठान का जबरदस्त विरोध चल रहा है। कई सिनेमाघरों में इसे लेकर तोड़फोड़ भी जा रही है। सारा विवाद तब शुरू हुआ जब दीपिका पादुकोण ने बेशरम रंग गाने पर भगवा रंग की बिकिनी पहन कर काफी बोल्ड पोज दिए। लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया।
बायकॉट के चलते फ्लॉप हुईं ये फिल्में
याद दिला दें कि बीते साल जाने कितनी ही फिल्में इस बायकॉट ट्रेंड के भेंट चढ़ गई। सबसे ज्यादा नुकसान आमिर खान और अक्षय कुमार को हुआ। आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' सिनेमाघरों में बुरी तरह फ्लॉप रही तो अक्षय कुमार की 4 फिल्मों ने हिट का मुंह नहीं देखा। लाइगर और 'थैंक गॉड' समेत काफी फिल्मों को इस ट्रेंड के कारण नुकसान हुआ।
दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं जैकलीन फर्नांडीज
6 Jan, 2023 12:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का नाम महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर काफी चर्चा में बना हुआ है। आज यानी 6 जनवरी को अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज पेशी के लिए दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची हैं। आज इस मामले में कोर्ट में सुनवाई होनी है।
जैकलीन फर्नांडीज ने कोर्ट से विदेश जाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई पिछली सुनवाई में उन्होंने विदेश जाने की अनुमति के लिए दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में दाखिल की गई याचिका वापस ले ली थी। दरअसल, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में जैकलीन कोर्ट पहुंची थीं। यहां उनकी याचिका पर सुनवाई हुई थी। मामले की सुनवाई के दौरान जज ने कहा कि पहले आरोप तय होने चाहिए। आप याचिका वापस ले सकती हैं। वरना मैं एक न्यायिक आदेश पारित करूंगा। इसके बाद अभिनेत्री ने अपने वकीलों के साथ बात की और कोर्ट को बताया कि वह फिलहाल अपनी याचिका वापस ले रही हैं।
महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज का नाम भी शामिल है। जैकलीन पर आरोप है कि उन्होने सुकेश चंद्रशेखर से कार और घर समेत कई महंगे गिफ्ट लिए हैं। अब ईडी और दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जैकलीन ईडी से पूछताछ में यह स्वीकार कर चुकी हैं कि उन्होंने ठग सुकेश से महंगे तोहफे लिए थे।
अजय देवगन की 'मैदान' की नई रिलीज डेट आई सामने
6 Jan, 2023 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नया साल शुरू हो चुका है और लोगों को नई-नई फिल्मों का इंतजार है। हालांकि इस साल अभी तक तो कोई ब्लॉकबस्टर फिल्म नहीं रिलीज हुई है। लेकिन आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच में घमासान देखने को मिलने वाला है। लेकिन साल शुरू होते ही सितारों को फिल्मों को लेकर डर सताने लगा है और फिल्मों की डेट पोस्टपोन होने लगी है। इसी क्रम में अजय देवगन की फिल्म मैदान की रिलीज डेट को भी पोस्टपोन कर दिया गया है।
अजय देवगन के लिए साल 2022 अच्छा गुजरा है, क्योंकि उनकी सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन किया है। गंगूबाई काठियाड़ी, आरआरआर और दृश्यम 2 सभी ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं। अब 2023 में भी वह अपनी कई फिल्में लेकर तैयार हैं। इस साल उनकी भोला, सिंघम 3 और मैदान सहित कुछ फिल्में रिलीज होगी। अजय देवगन की आने वाली फिल्म मैदान 1952-1962 के बीच भारतीय फुटबॉल के गोल्डन ऐरा पर आधारित है।
मैदान एक अलग जोनर की फिल्म है और रिलीज के साथ ही इसके कलेक्शन में काफी कुछ देखने को मिलेगा। यह तभी संभव हो सकता है जब इसके रिलीज के साथ कोई दूसरी फिल्म ओपनिंग न कर रही हो। इसलिए अजय देवगन ने फिल्म निर्माता से मैदान की रिलीज को मई या जून तक टालने का अनुरोध किया है। इसका कारण यह है कि इन महीनों में हिंदी फिल्मों की रिलीज ज्यादा नहीं होती है।
अब खबर आ रही है कि अजय देवगन ने मैदान की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। मानें तो फरवरी में ही और भी कई फिल्में रिलीज हो रही हैं। यही वजह है कि अजय नहीं चाहते कि उनकी फिल्म बाकी फिल्मों के बीच सैंडविच बने। यहीं वजह है कि उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने की रिक्वेस्ट की है। अब अजय देवगन की मैदान 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
केजीएफ स्टार यश अपने जन्मदिन पर फैंस को देंगे खास तोहफा
6 Jan, 2023 01:02 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
साउथ अभिनेता यश देव गौड़ा को आज पूरे देश में पहचाना जाता है। उनकी फैन फॉलोइंग न सिर्फ दक्षिण भारत में है, बल्कि हिंदी पट्टी दर्शक भी उनके दीवाने हैं। फिल्म 'केजीएफ 2' के बाद तो अभिनेता यश की लोकप्रियता में जबरदस्त वृद्धि हुई है। वहीं अभिनेता भी अपने प्रशंसकों के साथ जुड़े रहने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। 8 जनवरी को एक्टर यश का जन्मदिन आने वाला है। ऐसे में उन्होंने इससे पहले अपने चाहने वालों के लिए एक प्यार भरा खास नोट साझा किया है और साथ ही बताया है कि वह कोई बड़ा अनाउंसमेंट कर सकते हैं।
अभिनेता यश ने अपने ट्विटर हैंडल से नोट साझा करते हुए कैप्शन दिया, प्यार से, यश की तरफ से मेरे प्रशंसकों के लिए। वहीं नोट में वह लिखते हैं, "पूरे साल और खास तौर पर मेरे जन्मदिन पर आप सभी ने अपना प्यार और स्नेह दिखाना का जो प्रयास किया है, वह मेरे दिल को कृतज्ञता से भर देता है। मैं कभी भी बर्थडे पर्सन नहीं रहा हूं, लेकिन वर्षों से, जिस उत्साह के साथ आप जश्न मनाते हैं इस दिन पर आपसे व्यक्तिगत रूप से मिलने में सक्षम होने के कारण इसे खास बना दिया है।"
अपने नोट में अभिनेता यश ने यह जानकारी भी दी कि इस साल वह अपने जन्मदिन पर शहर में नहीं रहेंगे और इस वजह से वह अपने फैंस से मुलाकात भी नहीं कर पाएंगे। लेकिन यश लिखते हैं कि, "हर इच्छा, हर हावभाव मेरे लिए बहुत मायने रखता है। और मैं आपसे वादा करता हूं, मैं इसे इंतजार के लायक बना दूंगा।"
इसके आगे अभिनेता लिखते हैं, "मैं कुछ ऐसा हासिल करने की दिशा में काम कर रहा हूं, जिस पर मुझे विश्वास है और जिसके लिए मैं जुनूनी हूं। आप ही हैं जो मुझे बड़ा और बेहतर सोचने के लिए सशक्त करते हैं। जब मैं आपसे अगली बार मिलूंगा, तो मैं वह समाचार और सभी विवरण आपके साथ साझा करना चाहता हूं। ऐसा करने में सक्षम होने के लिए, मुझे कुछ और समय की आवश्यकता है, जो 8 जनवरी तक असंभव लगता है। इसलिए, इस वर्ष, मैं आप सभी से एक विशिष्ट उपहार की मांग करता हूं- आपके धैर्य और समझ का उपहार।"
Shah Rukh Khan ने दीपिका पादुकोण को दी जन्मदिन की बधाई..
5 Jan, 2023 02:16 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Deepika Padukone : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। जन्मदिन के इस मौके पर एक्ट्रेस को ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। इसी बीच अब दीपिका के हीरो यानी शाह रुख खान ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया है।शाह रुख खान ने कुछ ही देर पहले दीपिका को जन्मदिन की बधाई देते हुए पठान से उनका लुक शेयर किया है, जिसमे एक्ट्रेस हाथ में बंदूक लिए नजर आ रही है। उनके चेहरे पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं। पोस्टर में दीपिका नजरें झुकाए, नीचे की तरफ देख रही हैं। पोस्टर देखकर लग रहा है कि फिल्म में दीपिका का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है। इस फोटो के कैप्शन में लिखा- ओ माय डियरेस्ट @दीपिका पादुकोण कैसे आप हर संभव अवतार में स्क्रीन की मालिक बनने के लिए विकसित हुई हैं! हमेशा गर्व है और हमेशा ऐसी ही नई ऊंचाइयों को छूती रहो... जन्मदिन मुबारक हो... ढेर सारा प्यार...।
Allu Arjun की बेटी अरहा करने जा रही हैं फिल्मों में एंट्री..
5 Jan, 2023 02:13 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की एक्टिंग का हर कोई दीवाना है। फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ से अल्लू अर्जुन के अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया। एक्टर साउथ इंडस्ट्री के उस परिवार से आते हैं जहां हर कोई एक्टिंग के भगवान कहे जाते हैं। अल्लू अर्जुन के दादा अल्लू रामलिंगय्या फिल्म इंडस्ट्री के शानदार अभिनेता थे। उन्होंने एक हजार से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वहीं एक्टर के पिता अल्लू अरविंद साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा है। अरविंद एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने कई हिट फिल्में प्रोड्यूस की हैं। एक्टर के फूफा चिरंजीवी उनके भाई और उनके बच्चे सभी इंडस्ट्री में एक्टिंग का जलवा बिखेर रहे हैं।
वहीं अब इस लिस्ट में उनकी एक ओर पीढ़ी जुड़ने वाली है। हम बात कर रहे हैं अल्लू की बेटी अल्लू अरहा की।एक्टर की बेटी भी अब एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं। केवल 6 साल की उम्र में वह आरहा डेब्यू कर रही हैं। ऐसे में खुद अल्लू उन्हें पर्दे पर देखने के लिए काफी बेताब हैं। सिल्वर स्क्रीन पर अरहा को देखना उनके परिवार के लिए भी बेहद खास पल होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस बारे में एक्टर ने कहा- मैं खुद नहीं जानता कि अरहा को ऑनस्क्रीन देखकर मैं कैसा महसूस करूंगा।
बता दें अरहा अल्लू अर्जुन के परिवार की चौथी पीढ़ी हैं जो फिल्म जगत में कदम रखने जा रही हैं।एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु की फिल्म शकुंतलम से चाइल्ड एक्ट्रेस के रूप में डेब्यू करने वाली हैं। ये फिल्म अगले महीने 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। सामंथा के अलावा मधो, देव मोहन, अनन्या नागला और कबीर दुहान सिंह नजर आएंगे। 21 नवंबर 2016 में अरहा का जन्म हुआ था। उनका एक बड़ा भाई है, जिसका नाम अल्लू अयान है।
भक्ति के रंग में रंगी नजर आईं एक्ट्रेस Jacqueline Fernandez..
5 Jan, 2023 10:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Vaishno Devi Mandir: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज पिछले काफी समय से अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। साल 2021 एक्ट्रेस के लिए कुछ खास नहीं रहा। बीते साल एक्ट्रेस ठग सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसने की वजह से चर्चा में रही।वहीं अब एक्ट्रेस मां वैष्णो देवी के दर्शन किए जम्मू पहुंची है। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं।
जैकलीन ने किए मां वैष्णो देवी के दर्शन
बुधवार को जैकलीन ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए। एक्ट्रेस ने दरबार में माथा टेका और मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान जैक व्हाइट स्वेटर, जींस और शूज में नजर आ रही हैं। जैकलीन के गले में माता की चुन्नी और माथे पर लाल टीका लगा नजर आ रहा है। सामने आई इन तस्वीरों में जैकलीन कुछ लोगों के साथ सेल्फी के लिए पोज भी देती नजर आ रही हैं।एक्ट्रेस ने अपने इस सफर के बारे में भी बात की और बताया कि उनका यह सफर बेहद ही शानदार रहा और सबकुछ बिल्कुल शांतिपूर्ण रहा। जैकलीन ने बताया कि वहां वो दूसरी बार गईं, उनका यहां का एक्सपीरियंस काफी शानदार रहा और माता वैष्णो देवी के दरबार में आती रहेंगी।
आपको बता दें, बॉलीवुड के कई फेमस सितारे हैं जो मां के बहुत बड़े भक्त हैं। जैकलीन से पहले बीते साल शाह रुख खान ने भी मां के दर्न किए थे। कंगना रनौत अपने बर्थ डे पर अपनी बहन रंगोली चंदेल के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंची थीं। वहीं साल 2021 में बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर भी माता के दर्शन करने पहुंचे थे। राजकुमार राव और पत्रलेखा भी मां वैष्णो देवी के भव्य मंदिर के दर्शन कर चुके हैं। शिल्पा शेट्टी ने भी साल 2021 में माता के दरबार में मत्था टेका था।
सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' का फर्स्ट लुक रिलीज...
4 Jan, 2023 05:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अमीषा पटेल इस साल अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' में साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म से सनी का फर्स्ट लुक रिवील किया गया है। दरअसल जी स्टूडियो ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें 2023 में रिलीज होने वाले बड़े प्रोजेक्ट्स की झलक दिखाई गई। इस वीडियो में सबसे खास रहा गदर से सनी देओल का लुक। वीडियो में सनी देओल की एक बड़ी ही दमदार झलक दिखई गई है, इसमें वे फुल एक्शन फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
जी स्टूडियो ने जो 50 सेकंड का वीडियो शेयर किया है, उसमें अजय देवगन की 'मैदान', सलमान खान की 'भाईजान', सोनू सूद की 'फतेह', नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'हड्डी', आदि फिल्मों की झलक दिखाई जाती है। इस वीडियो में सनी यानी 'गदर' के तारा सिंह चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। 'गदर 2' से सनी की पहली झलक देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। उनका कहना है कि ये फिल्म सुपरहिट होगी।
फिल्म 'गदर' 22 साल पहले रिलीज हुई थी। उस वक्त इस फिल्म ने 250 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म के सीक्वल को लेकर 15 साल से काम चल रहा है। फिल्म जहां पर खत्म हुई थी, वहीं से आगे बढ़ेगी। ये सनी देओल (तारा सिंह), अमीषा पटेल (सकीना) और उनके बेटे जीत की कहानी होगी। फिल्म की कहानी को इंडिया पाकिस्तान एंगल से आगे बढ़ाया जाएगा।
सनी ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। उनमें से एक 'गदर' भी है, ये सनी की सबसे बेहतरीन फिल्म थी। इस फिल्म का क्रेज ऐसा था कि दर्शकों के कहने पर थिएटर्स को 6 बजे से ही खोल दिया गया था। फिल्म के करीब 8 शो एक दिन में ही चलते थे।
सर्जरी के बाद जेरेमी रेनर की स्थिति गंभीर, अनिल कपूर ने की जल्द ठीक होने की दुआ
4 Jan, 2023 11:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हाल ही में, 'एवेंजर्स' स्टार जेरेमी रेनर बर्फीले तूफान में बुरी तरह घायल हो गए थे। जेरेमी रेनर को तुरंत ही एयरलिफ्ट कराकर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेरेमी रेनर की हालत अभी गंभीर है। अब जेरेमी रेनर की लेटेस्ट हेल्थ अपडेट आई है। उनकी सर्जरी हुई है और वह फिलहाल आईसीयू में हैं। जेरेमी रेनर की छाती में गंभीर चोट आई है। जेरेमी रेनर की स्थिति अभी भी 'गंभीर लेकिन स्थिर' बताई जा रही है। एक्टर के फैंस के साथ-साथ तमाम सिलेब्रिटीज भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। वहीं एक्टर अनिल कपूर ने भी एक्टर के ठीक होने की कामना की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेरेमी रेनर के दोस्त ने बताया कि एक्टर को जितनी गंभीर चोटें लगी हैं, उनके कारण दो सर्जरी करने की जरूरत होगी। वहीं जेरेमी रेनर का परिवार भी एक्टर को लेकर चिंता में है और पल-पल प्रार्थना कर रहा है। परिवार ने जेरेमी का इलाज कर रहे डॉक्टरों के साथ-साथ फैंस के प्यार और दुआओं के लिए भी आभार जताया है।
हाल ही में, अनिल कपूर ने भी ट्विटर पर ट्विट कर जेरेमी रेनर के ठीक होने की कामना की है। अनिल कपूर ने ट्वीट किया है, 'जेरेमी रेनर के जल्द ठीक होने की कामना कर रहा हूं।' ट्वीट के साथ अनिल कपूर ने दो तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें वह जेरेमी को गले लगाते नजर आ रहे हैं। जेरेमी रेनर और अनिल कपूर ने एक साथ 'मिशन इम्पॉसिबल-घोस्ट प्रोटोकॉल' में काम किया था। फैंस भी अनिल कपूर के कमेंट सेक्शन में उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं।
Street Dancer 3D के बाद अगली फिल्म के साथ तैयार हैं रेमो डिसूजा, मनोज बाजपेयी संग करेंगे काम...
4 Jan, 2023 11:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
डांस रियलिटी शो डांस प्लस के जाने-माने बॉलीवुड कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा जिन्हें शो का सुपर जज भी कहा जाता है। रेमो कोरियोग्राफर होने के साथ-साथ बेहतरीन डायरेक्टर भी हैं। उनकी फिल्म 'एबीसीडी' को आज भी दर्शक और डांस लविंग फैंस याद करते हैं और चाहते हैं कि रेमो जल्द ही बेहतरीन फिल्म लेकर आएं। अब फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि रेमो उनके लिए खुशखबरी लेकर आए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेमो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू करने जा रहे थे। रेमो डांस बेस्ड डिजिटल सीरीज का निर्देशन करने वाले थे। इस प्रोजेक्ट के लिए अभिनेत्री अवनीत कौर को फाइनल किया गया था, जबकि मुख्य भूमिका के लिए निर्माताओं को काफी खोज करनी पड़ी।
कोरियोग्राफर-निर्देशक रेमो अपनी सीरीज में मेल एक्टर के लिए किसी नए चेहरे की तलाश में थे। वहीं, इस प्रोजेक्ट का समर्थन करने वाले स्टूडियो अभिनेता ईशान खट्टर को बोर्ड पर लाने के बारे में सोच रहे थे, जिसके परिणामस्वरूप मेकर्स और रेमो के बीच बातचीत में तालमेल नहीं बैठा। ऐसे में इस प्रोजेक्ट को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। इसी बीच रेमो ने एक अन्य प्रोजेक्ट की ओर कदम बढ़ाया। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अभिनेता मनोज बाजपेयी नजर आ सकते हैं।
आपको बता दें कि दोनों के बीच फिल्म को लेकर काफी समय से बातचीत चल रही है। मनोज पहले दिन से ही इससे जुड़े हुए हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म इस साल के छठवें महीने तक फ्लोर पर आ सकती है। यह रेमो के लिए विशेष फिल्म है। यह डांस फिल्म न होकर वास्तविक जीवन पर आधारित मूवी है। प्री-प्रॉडक्शन के लिए पहली मीटिंग इसी हफ्ते होगी। मनोज ने इस खबर की पुष्टि की और कहा, 'बातचीत जारी है। ज्यादातर चीजों पर क्रिएटिव एग्रीमेंट है, लेकिन कॉन्ट्रैक्ट साइन होना बाकी है।'
एक्ट्रेस देबिना-गुरमीत ने किया दूसरी बेटी का नामकरण, कपल ने फैंस को बताया मतलब...
4 Jan, 2023 11:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस देबिना बनर्जी और उनके एक्टर पति गुरमीत चौधरी के लिए बीता साल बेशुमार खुशियां लेकर आया। वे दो प्यारी बेटियों के माता-पिता बने। दरअसल, देबिना और गुरमीत 11 नवंबर 2022 को दूसरी बार माता-पिता बने थे, जबकि 3 अप्रैल 2022 को उनकी पहली बच्ची लियाना का जन्म हुआ था। हाल ही में, देबिना ने अपनी दूसरी बेटी का नाम भी रख दिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर फैंस को इसकी सूचना दी।
देबिना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की है, जिसमें वह समुद्री तट पर गोलाकार फोटो फ्रेम जैसी स्पेशल चेयर पर बैठे हुए हैं और अपनी दूसरी बेटी को मिलकर हाथों से थामा हुआ है। उसके ठीक ऊपर दिविशा लिखा हुआ नजर आ रहा है। इस तस्वीर पर देबिना ने कैप्शन में लिखा, 'हमारी मैजिकल बच्ची का नाम दिविशा रखा गया है। इस नाम का मतलब है सभी देवियों यानी दुर्गा की मुखिया।'
देबिना के इस पोस्ट के बाद फैंस ने जमकर कमेंट करना शुरू कर दिया, एक यूजर ने लिखा, 'दिविशा बहुत खुशकिस्मत है कि उसे आप जैसे माता-पिता मिले।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'बहुत अच्छा नाम भगवान उसे हमेशा आशीर्वाद दें।' एक और यूजर ने लिखा, 'आपकी बेटी पहली बेटी जैसी ही बहुत क्यूट होगी, ऊपर से इतने प्यारे नाम ने उसके व्यक्तितव पर चार चांद लगा दिया है।'
बंगाल की सुप्रसिद्ध रवींद्र संगीत गायिका सुमित्रा सेन का निधन, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जताया शोक....
3 Jan, 2023 05:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बंगाल की सुप्रसिद्ध रविन्द्र संगीत की दिग्गज गायिका सुमित्रा सेन का कोलकाता में लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया है। वह 89 वर्ष की थी। उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है।सुमित्रा सेन ब्रोंको-निमोनिया से पीड़ित थीं और उन्हें 21 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि तीन दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। आज उनकी बेटी ने अपनी फेसबुक पोस्ट से उनके निधन की सूचना दी।
बता दें कि सुमित्रा सेन की दो बेटियां हैं। दोनों ही रविन्द्र संगीत की गायिका हैं। उनकी बेटी श्रावणी सेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए कहा, 'आज सुबह मां हमें छोड़कर चली गईं'। रिपोर्ट के मुताबिक सुमित्रा सेन को ठंड लगने के कारण 21 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनको तीन दिन के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। लेकिन उसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई और उस प्रख्यात रविन्द्र संगीत गायिका का निधन हो गया। उनकी मौत के बाद कोलकाता स्थित उनके निवास पर अंतिम दर्शन करने वालों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है। प्रसंशक अपने पसंदीदा सिंगर के अंतिम दर्शन करने आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जताया शोक
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुमित्रा सेन के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा, 'मैं सुमित्रा सेन के आकस्मिक निधन से बहुत दुखी हूं', जिन्होंने दशकों तक दर्शकों को अपनी आवाज से मंत्रमुग्ध किया। मेरे उनके साथ बहुत करीबी संबंध थे'। सीएम ममता ने आगे लिखा, 'गायिका के निधन से संगीत जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है'। सुमित्रा दी की बेटियों इंद्राणी और श्रावणी तथा उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल सरकार ने 2012 में उन्हें संगीत महासम्मान से सम्मानित किया था।
Abhishek Bachchan की OTT पर हिट हुई फिल्म ‘द बिग बुल’ का बनेगा सीक्वेल, प्रोड्यूसर ने खुद किया खुलासा...
3 Jan, 2023 11:05 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन किसी न किसी वजह से अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं, अब एक बार फिर अभिनेता अपनी फिल्म ‘द बिग बुल’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। फिल्म के दूसरे पार्ट की तैयारी चल रही है, जिसकी जानकारी प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने दी है।
दरअसल, प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह ‘द बिग बुल’ के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'द बिग बुल के अगले पार्ट का काम प्रोसेस में है और हम एक किताब के राइट्स खरीदने पर भी काम कर रहे हैं। अभिषेक बच्चन कमाल के एक्टर हैं और उनके साथ काम करना मुझे काफी पसंद है। लेकिन फिल्म में अभिषेक का चयन स्क्रिप्ट के हिसाब से किया जाएगा।'
आनंद पंडित ने कहा कि वे समीक्षकों द्वारा मिले अच्छे रिस्पांस वाली फ्रेंचाइजी को आगे ले जाने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हम इस बारे में गंभीरता से सोच रहे हैं और दो-तीन फ्रेंचाइजी प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हम 'सरकार 4' जैसा कुछ बना सकते हैं। 'सरकार' (2005) और 'सरकार राज' (2008), दोनों ही पार्ट बहुत हिट हुए थे, जबकि 'सरकार 3' को मिक्स रिस्पांस मिला था।
बेटी आराध्या का हाथ पकड़कर चलने पर फिर ट्रोल हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन...
3 Jan, 2023 10:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ बेहतरीन मां भी हैं, उन्हें हर फंक्शन और खास मौकों पर अपनी बेटी आराध्या के साथ देखा जाता है और इस दौरान वह अक्सर अपनी बेटी का हाथ थामे नजर आती हैं। हालांकि इसके चलते एक्ट्रेस को कई बार ट्रोल भी किया जाता है। हाल ही में ऐश्वर्या राय एक बार फिर से बेटी आराध्या का हाथ पकड़े नजर आईं, जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें फिर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
पैपराजी पेज वायरल भयानी से साझा किए गए वीडियो में ऐश्वर्या राय और आराध्या को एयरपोर्ट से निकलते देखा जा सकता है। इस दौरान ऐश्वर्या आराध्या का हाथ पकड़कर गाड़ी में बैठती हैं, वहीं अभिषेक बच्चन भी बाद में आते दिखे। इस दौरान ऐश्वर्या राय ब्लैक में नजर आईं तो वहीं आराध्या को लाइट पिंक टॉप में देखा जा सकता है। अब इसी को लेकर यूजर्स ने अपनी-अपनी तरह से कमेंट करने शुरू कर दिए। जहां कुछ यूजर्स ऐश्वर्या को ट्रोल करते दिखे तो कुछ उनको डिफाइन करते नजर आए।
एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "मुझे लगता है कि उसके (आराध्या) पैर में दिक्कत है, इसलिए वो उसको पकड़ती है।" वहीं दूसरे ने लिखा, "हो सकता है कि बच्ची की टांगो में कोई प्रॉब्लम हो...लेकिन मुझे उम्मीद नहीं कि ऐसा होगा...लोग एक बार एक ही बात कमेंट करते हैं, उसने अपनी मां का हाथ पकड़ा है..या उसके हेयर स्टाइल के बारे में, बच्ची को तो बख्श दो यार।" एक अन्य ने लिखा, "कुछ सालों बाद वह भी प्लास्टिक सर्जरी कर बॉलीवुड में कदम रखेंगी।" एक और ने लिखा, "वह बच्चों को अपनी पर्सनल गुड़िया की तरह ट्रीट करती हैं।" इसी तरह से अन्य यूजर्स भी अलग-अलग तरह से अपनी राय रखते नजर आ रहे हैं।
बात करें वर्क फ्रंट की तो ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में मणित्नम की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' में नजर आईं थीं। वहीं अभिषेक बच्चन को लेकर चर्चा है कि वह जल्दी ही तमिल फिल्म करुप्पु दुरई (केडी) के हिंदी वर्जन में केडी का किरदार अदा करेंगें।