प्रेम विवाह के बाद ससुराल वालों ने पीटा, फरीदाबाद में युवक ने की आत्महत्या!
प्रेम विवाह को लेकर सेक्टर-तीन के रहने वाले युवक की ससुराल वालों ने दयालपुर गांव में जमकर पिटाई की। उसने मजबूर होकर अपने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर मृतक का बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम करा दिया है।
एसी नगर फरीदाबाद के रहने वाले पिता बजरंगी लाल ने बताया कि उसका बेटा आकाश सेक्टर-चार स्थित एक फैक्ट्री में प्रबंधक था। वह सेक्टर-तीन 36 गज हाउसिंग कॉलोनी में रहता था। उसने दयालपुर की रहने वाली प्रीति से 12 नवंबर-2024 को प्रेम विवाह किया था। इस विवाह से प्रीति के स्वजन खुश नहीं थे।
कमरे में बंद कर किया अपमानित
पहली जनवरी-2025 को प्रीति का भाई ध्रुव और पिता महिपाल निवासी दयालपुर दो बाइक पर आए और प्रीति को अपने साथ बाइक पर बैठा कर गांव ले गए। प्रीति पालतू पिल्ला को भी साथ ले गई। वहां पर पिल्ला बीमार हो गया।
पति आकाश अपने साथ घरेलू सहायिका शिरोमणी, साजन, कृष्णा को साथ लेकर को पिल्ला की दवा देने के लिए दयालपुर चला गया। वहां पर आकाश के साथ उसके साले ध्रुव, ससुर महिपाल, सास संतोष व अन्य ने उन्हें कमरे में बंद करके जमकर पीटा।
पंखा से लटकी मिली डेडबॉडी
इस दौरान ध्रुव ने थार में अपने कुछ बाहरी बदमाशों को भी बुला लिया। उन्होंने प्रीति को भी अलग कमरे में बंद कर दिया। आकाश की सबके सामने जमकर पिटाई की और अपमानित किया। सास संतोष ने घरेलू सहायिका शिरोमणि को भी पीटा। जैसे-तैसे आकाश अपनी कार में बैठ कर वापस सेक्टर-तीन आ गया और उसने सारी घटना के बारे में उन्हें बताया।
घटना की ऑडियो रिकॉर्डिंग है। घरेलू सहायिका शिरोमणि जब घर रोजाना की तरह सुबह साफ-सफाई करने के लिए पहुंची तो आकाश अपने कमरे में पंखा के हुक से फांसी लगाकर मृत अवस्था में लटका हुआ मिला। उसने इस घटना के बारे में स्वजन को जानकारी दी। स्वजन ने सेक्टर-तीन चौकी पुलिस को बताया।
पुलिस ने मृतक के पिता बजरंगी की शिकायत पर आरोपित सास संतोष , साली चीना, डोली , साले ध्रुव, ससुर महिपाल व अन्य 10 लोगों के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप मामला दर्ज कर मृतक का बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम करा दिया।
जौहर यूनिवर्सिटी को राहत, ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक से टली कार्रवाई
पेपर लीक पर संसद में होगी बहस? सरकार-विपक्ष के बीच बनी सहमति के संकेत
इंडिगो विमान की राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची हलचल
भाजपा पर बरसे केजरीवाल, बोले- हमने पंजाब को शिक्षा में 27वें से पहले स्थान पर पहुंचाया
कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, पीओके पर ही होगी हर बातचीत
पर्यटकों को बनाया शिकार, फर्जी रोमन थिएटर दिखाकर 10 साल तक ऐंठे हजारों रुपये
भारत की बेटियों का दम, ईशा सिंह ने जीता गोल्ड और मनु भाकर ने हासिल किया कांस्य
भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेडल के लिए की बड़ी कुर्बानी, सविता ने खोले फिटनेस के राज
धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस को संदेश, 'मैं एक स्ट्रीट फाइटर हूं, दबने वाला नहीं'
