बहन की शादी में तमंचे के साथ डांस करने वाला युवक गिरफ्तार
बेगूसराय । बिहार के बेगूसराय में जिला प्रशासन की लाख सख्ती के बाद भी अवैध हथियार चमकाने का मामला नहीं थम रहा है। शादी-विवाह के मौके पर अराजक तत्व हथियार लहराते दिख रहे हैं। ताजा मामला बहन की शादी में डीजे की धुन पर हाथ में हथियार लेकर डांस करने का है। तमंचा लेकर नाच रहे लड़के का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जाता है कि हथियार लहराने का यह वीडियो चकिया थाना क्षेत्र के चकवल गांव का है। यहां शनिवार को घुठ्ठु पासवान की बेटी की शादी थी। शादी समारोह को लेकर एक मांगलिक कार्य में डीजे की धुन पर कुछ युवक डांस कर रहे थे। उसी दौरान एक लड़का हाथ में देसी कट्टा लेकर लहराते हुए डांस कर रहा था। हथियार के साथ डांस करने का वीडियो सामने आने के बाद चकिया थाना पुलिस ने रविवार की देर रात चकवल गांव पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की और हथियार लहराने वाला युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके घर से देसी पिस्तौल भी बरामद की है। बताया जाता है गिरफ्तार आरोपी नाबालिग है और उसकी उम्र साढ़े सत्रह साल है। गिरफ्तार आरोपी अपनी चचेरी बहन की शादी में हथियार के साथ भोजपुरी गाने डांस कर रहा था। युवक के हथियार लहराने का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस एक्शन में आयी और हथियार के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। बेगूसराय में बढ़ते अपराध के बीच सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो भी लगातार सामने आते रहते हैं।

महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत, एसडीएम पर मारपीट का आरोप
