पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली, अस्पताल में हुई मौत
अमृतसर के मकबूलपुरा थाने के अंतर्गत आने वाले इलाके में एक युवक गुरप्रीत की पुरानी रंजिश के तहत गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर कार में आए थे। वारदात देर रात की है। गोली लगने से घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सात लोगों पर केस दर्ज किया है।
गुरप्रीत सिंह की मां चरणजीत कौर ने कहा कि उनके बेटे को इलाके के कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते गोली मार दी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हम पुलिस प्रशासन से ऐसे आरोपों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं। गुरप्रीत के दो बच्चे हैं।
वहीं मकबूल पुरा थाने के एसएचयू गुरप्रकाश सिंह ने बताया कि मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी गई है। गुरप्रीत नाम के युवक को गोली लगी है, जिसका अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। परिवार के लोगों के ब्यान के आधार पर सात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

मां दंतेश्वरी मंदिर में फागुन मेला 2026 का भव्य आयोजन
बिलासपुर में फूड इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
अंबिकापुर में दूषित पानी से पीलिया का खतरा, ई-कोलाइटिस मिला
लश्कर के अटैक के खतरे के बीच पंजाब और कश्मीर में मिले IED, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
AI समिट में हंगामे के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन
कहा—कानून आमजन के लिए सुलभ और समझने योग्य होना चाहिए
2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम
