खाना बनाने के दौरान लगी आग में झुलसी महिला की हुई मौत
बेगूसराय में खाना बनाने के दौरान आग से झुलस कर घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के मोसदपुर वार्ड नंबर 10 की है। मृतक महिला की पहचान मोसादपुर वार्ड नंबर 10 के रहने वाले वीरू शर्मा का 30 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि गुरुवार को सुबह अपने घर में खाना बना रही थी। खाना बनाने के दौरान ही गैस चूल्हा अचानक भड़क उठा और अचानक महिला के शरीर में आग लग गई। आग लगते ही महिला चिल्लाने लगी और घर वाले ने अपने अस्तर से बुझाने का भरसक प्रयास किया।आग इतनी तेज से लगी हुई थी कि बुझाने के दौरान महिला का देवर भी झुलस गया। परिजनों ने बताया कि घायल अवस्था में उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां इलाज के दौरान आज उस महिला की मौत हो गई। फिलहाल इस मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों के द्वारा इस मौत की सूचना रिफाइनरी थाना पुलिस को दी गई। मौके पर रिफाइनरी थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।

Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
