पत्नी शीतल का प्यार भरा संदेश, विक्रांत को नेशनल अवॉर्ड पर दी खास बधाई
मुंबई: विक्रांत मैसी को बीते मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह के दौरान भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से '12वीं फेल' में उनके शानदार अभिनय के लिए 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। इसी खुशी को जाहिर करते हुए विक्रांत की पत्नी शीतल ने सोशल मीडिया हैंडल पर विक्रांत के लिए एक भावुक नोट लिखा है।
शीतल ठाकुर का पोस्ट
शीतल ने आज इंस्टाग्राम पर पति विक्रांत मैसी को नेशनल अवॉर्ड जीतने की खुशी में एक पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई दी है। शीतल ने अपनी और विक्रांत की एक खास तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'जब मुझे लगता है कि मैं इससे अधिक गर्व नहीं कर सकती, तो आपने मुझे गर्व करने का एक और कारण दे दिया। आपके पहले राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए बधाई। आप जहां भी जाते हैं, वहां आपकी सबसे जोरदार चीयरलीडर बनना मेरे लिए सम्मान की बात है।'
सेलेब्स के कमेंट्स
विक्रांत को नेशनल अवॉर्ड जीतने पर कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई संदेश भेजे हैं। जीत रैदत्त ने लिखा, 'चमकते रहो', तमन्ना भाटिया ने लिखा, 'बधाई', हिना खान ने लिखा, 'बहुत गर्व है', गौहर खान ने लिखा, 'हां, वह सचमुच इसके हकदार हैं बधाई', विक्रांत को पहला नेशनल अवॉर्ड मिलने पर उनके फैंस ने भी उन्हें जमकर बधाई दी है।
विक्रांत का वर्कफ्रंट
विक्रांत के अलावा शाहरुख खान को 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं शाहरुख खान को यह अवॉर्ड फिल्म 'जवान' में उनके अभिनय के लिए दिया गया। काम की बात करें तो कथित तौर पर विक्रांत बहुप्रतीक्षित बायोपिक 'व्हाइट' में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
