तेजस्वी ने अचानक नीतीश के लिए क्यों कह दी ये बात?
सरकारी विभागों में करीब पौने पांच लाख पद रिक्त होने की जानकारी सामने आने के बाद नेता प्रतिपक्ष ने कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले तो सरकार मानती ही नहीं थी कि विभागों में पद रिक्त हैं। हमने सरकार को सरकारी विभागों में नौकरी देने का तरीका बताया।
असल में राज्य सरकार ने लोकसभा चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के बाद विभागों से रिक्तियों की जानकारी मांगी थी। विभागों ने सरकार को जो ब्योरा दिया है, उसके अनुसार सरकारी विभागों में फिलहाल 4.72 लाख से अधिक पद रिक्त हैं।
उन्होंने कहा कि उम्मीद की जा रही है कि इन पदों पर जल्द ही नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। सरकार की इस पहल को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हमने अपने 17 महीने के अल्प कार्यकाल में पांच लाख से अधिक नौकरियां दी।
मुख्यमंत्री कहते थे 10 लाख नौकरियां देना असंभव है- तेजस्वी यादव
उन्होंने कहा कि तीन लाख नौकरियां प्रक्रियाधीन कराई। तीसरे चरण में एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति परीक्षा पेपर लीक होने की वजह से रद्द हो गई। उन्होंने कहा कि पहले मुख्यमंत्री कहते थे 10 लाख नौकरियां देना असंभव है।
तेजस्वी ने कहा कि जब हमारे साथ सरकार में आकर बैठे जो हमने वैज्ञानिक तरीके से मुख्यमंत्री समेत अधिकारियों को समझाया कैसे दस लाख नौकरियां दी जा सकती हैं। इससे पूर्व तक तो ये मानने को तैयार नहीं थे कि बिहार में लाखों पद रिक्त हैं।
तेजस्वी ने कहा कि हमारी सकारात्मक राजनीति का परिणाम हमेशा सकारात्मक ही मिलेगा। जिन लाखों युवक युवतियों को नौकरियां मिलेंगी उन पर हमारी मुद्दे आधारित राजनीति का जीवन भर प्रभाव रहेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
