जब......सभापति ने जया बच्चन को सुनाया अमितजी से जुड़ा किस्सा
नई दिल्ली । राज्यसभा में सोमवार को सभापति जगदीप धनखड़ ने जैसे ही जया बच्चन का नाम लिया। सदन का माहौल ही बदल गया। सभापति धनखड़ और जया बच्चन के बीच की बातचीत काफी दिलचस्प थी। जैसे ही सभापति ने जया बच्चन का पूरा नाम लिया, वे सीट से उठीं और भड़की दिखीं। दरअसल सभापति ने श्रीमति जया अमिताभ बच्चन कहकर संबोधित किया था।
यह वाकया तब हुआ, जब 100 स्मार्ट शहरों की स्थिति को लेकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर चर्चा कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री खट्टर का भाषण खत्म होते ही सभापति ने कहा, श्रीमति जया अमिताभ बच्चन…इसके बाद जया बच्चन अपनी सीट से उठीं और उन्होंने सभापति से ही पूछ लिया, सर आपको अमिताभ का मतलब पता है। इस पर सभापति ने कहा कि बदल दीजिए। मैं बदलवा दूंगा नाम। माननीय सदस्यगण, जो नाम चुनावी प्रमाणपत्र में आता है और जो यहां समिट होता है। उसके अंदर बदलाव की प्रक्रिया है।
सभापति के संबोधन के बीच में ही जया बच्चन ने टोक दिया। जया बच्चन ने कहा, ‘नो सर, आई एएम वेरी प्राउड। मुझे अपने नाम पर बहुत गर्व है। मुझे अपने पति और उनकी उपलब्धि पर काफी गर्व है। उनके नाम का मतलब है कि ऐसी आभा जो मिट नहीं सकती। मैं बहुत खुश हूं। इसके बाद सभापति ने जया बच्चन को टोककर सीट पर बैठने को कहा। इस पर जया बच्चन ने कहा, यह ड्रामा आप लोगों नया शुरू किया। पहले नहीं था।
इसके बाद सभापति ने अपनी फ्रांस यात्रा को याद किया। उन्होंने कहा, माननीय सदस्य गण, एक बार मैं फ्रांस गया था। होटल में मुझे बताया गया कि हर ग्लोबल आइकन के फोटो वहां हैं। मैंने देखा कि अमिताभ बच्चन की तस्वीर भी वहां थी। मैम, अमिताभ बच्चन पर पूरे देश को गर्व है।

2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम
CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन
फेल रही ट्रंप की टैरिफ नीति?: अमेरिका ने लगाया भारी शुल्क, फिर भी भारत से व्यापार घाटा 58.2 अरब डॉलर तक बढ़ा
US Tariff: अमेरिकी टैरिफ बदलाव के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में, सीआईटीआई की महासचिव चंद्रिमा चटर्जी बोलीं
