Weightlifting:देश के अंदर ही प्रशिक्षकों को तैयार करेगा विदेशी कोच
अब तक भारतीय खिलाड़ियों की ओलंपिक, एशियाई खेलों की तैयारियां के लिए विदेशी प्रशिक्षक अनुबंधित किए जाते रहे हैं, लेकिन भारतीय वेटलिफ्टिंग महासंघ अपने प्रशिक्षकों को विदेशी कोच से तैयार कराने की परंपरा आगे बढ़ाना जा रहा है। वेटलिफ्टिंग महासंघ ने 2028 के लॉस एंजिलिस ओलंपिक तक भारतीय प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए मिस्र के जाने वेटलिफ्टिंग कोच और एजुकेटर अहमद अवाद अहमद हसन को अनुबंधित किया है। हसन के इस सप्ताह भारत आने की उम्मीद है।वेटलिफ्टिंग महासंघ ने प्रशिक्षकों को तैयार करने के लिए विदेशी प्रशिक्षक अविनाश पांडु को पहले भी अनुबंधित किया था, लेकिन वह कुछ माह तक ही रुके। इसके बाद से यह योजना बंद हो गई थी। अब इसे सिरे चढ़ाने के लिए अहमद अवाद अहमद हसन को अनुबंधित किया जा रहा है।
अहमद एनआईएस, पटियाला में रहेंगे। हालांकि उनका सीनियर टीम की तैयारियों से कोई मतलब नहीं होगा। महासंघ की पहल पर वह देश के विभिन्न राज्यों में जाकर लेवल-1, 2, 3 के कोर्स आयोजित करेंगे।भारतीय प्रशिक्षकों को वह वेटलिफ्टिंग की नई तकनीकि और चोट से बचाव के तरीकों के बारे में बताएंगे। यही नहीं उनकी अगुवाई में देश में वेटलिफ्टिंग की प्रतिभाओं को भी ढूंढा जाएगा, जिन्हें उत्कृष्टता केंद्रों (एनसीओई) में रखा जाएगा। अहमद मिस्र की दैमिएत्ता यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर रह चुके हैं और वर्तमान में मिस्र के राष्ट्रीय स्पोर्ट्स सेंटर में कार्यरत है। उनकी अगुवाई में एनआईएस के डिप्लोमा कोर्स का सिलेबस में भी बदलाव किया जाएगा।

मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चौहान से मुलाकात कर जाना स्वास्थ्य का हाल
प्रदेश में विकास को बनाया गया है राष्ट्रनिर्माण का आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को दिया जाएगा उद्योग का दर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
