वेयरहाउसिंग कार्पाेरेशन को मिलेगी गति
रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पाेरेशन को अधिक सक्षम, आधुनिक और वित्तीय रूप से सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए निगम के संचालक मंडल की 56वीं एवं सामान्य सभा की 23वीं बैठक आज निगम मुख्यालय, सेक्टर-24, अटल नगर नवा रायपुर में अध्यक्ष चंदूलाल साहू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कर्मचारी कल्याण, वित्तीय प्रबंधन और अधोसंरचना विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।
बैठक में विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) द्वारा पात्र पाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान करने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय से कर्मचारियों के मनोबल में वृद्धि होने के साथ निगम की कार्यक्षमता और प्रशासनिक दक्षता को भी नई मजबूती मिलेगी। संचालक मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के पुनरीक्षित बजट तथा वर्ष 2026-27 के अनुमानित बजट को स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी नवीन शेड्यूल ऑफ रेट्स (एसओआर) को निगम में यथावत लागू करने का निर्णय लिया गया, जिससे निर्माण एवं विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और एकरूपता सुनिश्चित होगी।
बैठक में कार्पोरेशन की सुदृढ़ वित्तीय स्थिति को देखते हुए वर्ष 2024-25 के लाभांश के रूप में अंशधारियों-छत्तीसगढ़ शासन एवं केन्द्रीय भण्डारण निगम, नई दिल्ली को 40 लाख 38 हजार 400 रुपये की राशि प्रत्येक को प्रदान करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। यह निर्णय कार्पोरेशन के बेहतर वित्तीय प्रबंधन और लाभप्रद कार्यप्रणाली को दर्शाता है।
बैठक में खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले, नागरिक आपूर्ति निगम की प्रबंध संचालक श्रीमती इफ्फत आरा, छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पाेरेशन के प्रबंध संचालक आशीष कुमार टिकरिहा सहित राज्य शासन एवं केन्द्रीय भण्डारण निगम के संचालकगण उपस्थित थे।

राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
