हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए बादाम के छिलकों इस तरह करें इस्तेमाल
बादाम के छिलके? हां, आपने सही सुना! ये फेंकने की चीज नहीं हैं। बता दें कि इन छिलकों में कई ऐसे गुण होते हैं जो आपकी त्वचा को ग्लोइंग बना सकते हैं। आप इनका इस्तेमाल एक नेचुरल स्क्रब के रूप में करके अपनी त्वचा को एकदम नया रूप दे सकते हैं। बादाम के छिलकों से आप घर पर ही फेस स्क्रब बना सकते हैं। इसके लिए आपको बादाम के छिलकों के अलावा ओट्स, बेसन और दही की जरूरत होगी।
बादाम के छिलकों से बनाएं फेस स्क्रब
सबसे पहले बादाम के छिलकों को धूप में सुखा लें और फिर इन्हें मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर में ओट्स, बेसन और कॉफी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब जब आपको स्क्रब लगाना हो, तो इस मिश्रण में थोड़ा सा दही मिला लें।
फेस स्क्रब का ऐसे करें इस्तेमाल
बादाम के छिलकों के पेस्ट में थोड़ा पानी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए मसाज करें। कुछ मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें और मॉइश्चराइजर लगा लें।
त्वचा को मिलेंगे ढेरों फायदे
बादाम के छिलकों में पाए जाने वाले प्रोटीन और फाइबर आपकी त्वचा को गहराई से साफ करते हैं। ये विटामिन ई से भरपूर होते हैं जो आपकी त्वचा को चमकदार और मुलायम बनाते हैं। नियमित इस्तेमाल से आपकी त्वचा टाइट और फर्म भी होगी।

Indian Railways: होली पर अब घर जाना हुआ आसान, भोपाल से इन जिलों के लिए चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
Naxal Surrender: नक्सलवाद को एक और बड़ा झटका, कांकेर में DVCM मासे बारसा ने हथियारों के साथ किया सरेंडर
तिलक लगाने का सही तरीका क्या है? जानिए धार्मिक नियम
कोनी थाना की सख्त कार्रवाई, दो गुंडा बदमाश गिरफ्तार
दुर्ग में अवैध काष्ठ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन जब्त
22 लाख के इनामी माओवादी कमांडर अन्वेष की हत्या, आत्मसमर्पण की तैयारी बनी वजह
नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस में हंगामा: बुजुर्ग महिला से बदसलूकी पर FIR दर्ज
सावधान! गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में दिखी हलचल, जानें आपके शहर में आज क्या हैं रेट्स।
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उलटफेर! गुरुवार को बाजार खुलते ही बदल गए रेट, देखें आपके शहर का हाल।
एक्टिंग में टक्कर, लेकिन एजुकेशन में कौन है असली स्टार?
