यूक्रेन ने दर्जनों ड्रोन से रूस पर किया हमला
यूक्रेन ड्रोन हमलों से लगातार रूस को नुकसान पहुंचाने में जुटा है। शनिवार की रात भी यूक्रेन ने रातभर में दर्जनों ड्रोन से रूसी क्षेत्रों को निशाना बनाया। हालांकि अभी तक कोई नुकसान की खबर नहीं है। यूक्रेन की सीमा से लगे रूस के पश्चिमी क्षेत्र ब्रायंस्क में 23 ड्रोन को नष्ट किया गया है। यह जानकारी स्थानीय गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर दी।रूस के पश्चिमी क्षेत्र के गवर्नर वसीली अनोखिन ने टेलीग्राम पर बताया कि रूस के एयर डिफेंस सिस्टम ने स्मोलेंस्क क्षेत्र के ऊपर ड्रोनों को नष्ट किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों क्षेत्रों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।लिपेत्स्क क्षेत्र में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई थी। यह इलाका मॉस्को से कई सौ किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। क्षेत्र के गवर्नर ने टेलीग्राम पर यह जानकारी दी थी। अभी इन ड्रोन हमलों पर यूक्रेन ने कोई टिप्पणी नहीं की है।कीव का हमेशा कहना था कि रूस के क्षेत्र में उसके हमले मास्को के युद्ध प्रयासों को कमजोर करने की खातिर हैं। यह हमले यूक्रेन की ऊर्जा, सैन्य और परिवहन बुनियादी ढांचे पर रूस के लगातार हवाई हमलों के जवाब में हैं।

छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
