बेटे आदित्य के साथ सीएम केजरीवाल की पत्नी और माता-पिता से मिले उद्धव
नई दिल्ली । महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने बेटे आदित्य ठाकरे के साथ दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और उनके माता-पिता से मुलाकात की। आप सांसद संजय सिंह भी मौजूद रहे। महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना (यूबीटी) चीफ उद्धव ठाकरे तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने महाविकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन से खुद को सीएम उम्मीदवार के तौर पर पेश किए जाने की इच्छा को लेकर इशारा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर मैनें अच्छा काम किया है कि तो मेरे एमवीए गठबंधन के सहयोगियों से पूछा जाए कि क्या मैं सीएम बनने के लिए ठीक हूं? लोग इस बारे में फैसला लेंगे। उद्धव ठाकरे ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता डेरेक ओ ब्रायन, आप नेता संजय सिंह और समाजवादी पार्टी के लोकसभा सदस्य आदित्य यादव से मुलाकात की। इस दौरान उनके बेटे आदित्य ठाकरे और राज्यसभा सदस्य संजय राउत भी साथ थे।

AI समिट में हंगामे के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन
कहा—कानून आमजन के लिए सुलभ और समझने योग्य होना चाहिए
2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम
CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन
फेल रही ट्रंप की टैरिफ नीति?: अमेरिका ने लगाया भारी शुल्क, फिर भी भारत से व्यापार घाटा 58.2 अरब डॉलर तक बढ़ा
