रेव पार्टी में दो तेलुगु अभिनेत्रियां ड्रग टेस्ट में मिलीं पाजिटिव
बेंगलुरु के बाहरी इलाके में गत रविवार को आयोजित रेव पार्टी में शामिल तेलुगु फिल्म अभिनेत्रियों हेमा और आशी राय ने ड्रग्स लिया था। दोनों अभिनेत्रियों समेत 86 लोग ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव मिले हैं। गत 19 मई को बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी स्थित फार्महाउस में आयोजित रेव पार्टी में पुलिस ने छापा मारकर एमडीएम की गोलियां, कोकीन, 1.5 करोड़ रुपये के डीजे उपकरण समेत कई कारें जब्त की थीं।बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी. दयानंद ने बताया कि जन्मदिन समारोह के नाम पर आयोजित रेव पार्टी 30 महिलाओं समेत 103 लोग शामिल हुए थे। इस पार्टी में तेलुगु फिल्म अभिनेत्रियां हेमा और आशी राय भी शामिल थीं।पुलिस ने छापेमारी के बाद पार्टी में शामिल लोगों द्वारा ड्रग लेने की पुष्टि के लिए ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे। टेस्ट में 59 पुरुष और 27 महिलाएं पॉजिटिव मिली हैं। सूत्रों की मानें तो पार्टी में शामिल अधिकांश लोगों ने ड्रग्स लिए थे और टेस्ट में पॉजिटिव आने वाले लोगों को सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने नोटिस जारी किया है।बता दें कि पार्टी में शामिल होने की बात लीक होने पर लोकप्रिय तेलुगु फिल्म अभिनेत्री हेमा ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो जारी कर दावा किया था कि वह पार्टी में शामिल नहीं थीं। हालांकि पुलिस आयुक्त बी. दयानंद ने अभिनेत्री के दावे को खारिज कर उनकी मौजूदगी की पुष्टि की थी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (04 मार्च 2026)
18 दिवसीय सर्विस ऑन व्हील्स अभियान बना जनसेवा की मिसाल, हजारों दिव्यांगजन एवं वृद्धजन लाभान्वित
अर्धकुंभ और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की रणनीति
होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है होली का पर्व : मंत्री केदार कश्यप
इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता
स्वस्थ प्रदेश ही समृद्ध प्रदेश की है आधारशिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी होली की शुभकामनाएँ
