बालों की चमक के लिए आजमाएं ये नेचुरल हेयर मास्क
डॉ. गायत्री✍🏻.....
किसी भी चेहरे की खूबसूरती उसके बालों के साथ होती है। अगर बाल खूबसूरत दिख रहे हैं, तो चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लग जाता है। आजकल अपने बालों को लेकर लड़कियां हों या फिर लड़के सभी अलग-अलग स्टाइल करना चाहते हैं। इसके लिए वे बहुत ही उत्साहित भी रहते हैं। इस कारण से वे अलग-अलग तरह की कटिंग और कलर करवाना पसंद करते हैं।
लेकिन केमिकल के प्रभाव से बाल बहुत बार रूखे और बेजान हो जाते हैं। साथ ही, झड़ने भी लगते हैं। ऐसे में इन्हें हेयर मास्क की जरूरत होती है, जो बालों को कर्लिंग, स्ट्रेट या फिर कलर के दौरान पहुंचने वाले नुकसान को कम कर सकें, तो आइए जानते हैं, ऐसे ही कुछ इफेक्टिव हेयर मास्क के बारे में, जो बालों को अंदरूनी पोषण देते हैं और बालों के झड़ने को भी कम करते हैं और साथ ही चमकदार भी बनाते हैं।
हेयर मास्क बनाने की विधि-
ब्रह्मी और भृंगराज हेयर मास्क
एक चम्मच ब्रह्मी पाउडर, एक चम्मच भृंगराज पाउडर और आवश्यकतानुसार आंवला रस को अच्छे से मिलाएं और पेस्ट बनाएं। इसे अपने बालों पर लगाएं और 25 से 30 मिनट के लिए रखें, फिर ठंडे पानी से धो लें।
केला, अंडा और शहद हेयर मास्क
एक केले को अच्छे से मैश करके, इसमें एक अंडा और शहद को अच्छे से मिक्स करें और अपने बालों पर लगाएं। इस मिश्रण को बालों पर लगाएं और 30-45 मिनट के लिए रखें। फिर ठंडे पानी से धो लें।
दही और एलोवेरा हेयर मास्क
तीन से चार चम्मच दही में दो चम्मच एलोवेरा जेल को मिक्स करें और फिर इसे अपने बालों पर लगाएं। 40-45 मिनट के लिए रखें। फिर ठंडे पानी से धो लें।
ओटमील और नारियल तेल हेयर मास्क
ओटमील को पानी में भिंगोकर रखें और उसको पीस लें। फिर इसे नारियल तेल के साथ अच्छे से मिलाएं। अब इसे बालों पर लगाएं और एक से दो घंटे बाद ठंडे पानी से धो लें।
शिया बटर और जोजोबा ऑयल हेयर मास्क
बटर को गरम पानी में पिघला लें और उसमें जोजोबा ऑयल को अच्छे से मिक्स करें। इसे बालों पर लगाएं और दो से तीन घंटे तक इसे लगाए रखें। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामेदार चर्चा, साय ने गिनाईं पिछली सरकार की नाकामियां
मंदिरों से निकले फूलों का कमाल: रीवा में तैयार हो रहा इको-फ्रेंडली गुलाल
घुसपैठ का खुलासा: फर्जी दस्तावेज बनवाकर रह रहे थे 5 अफगानी, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
गौशालाओं के विस्तार और नई योजनाओं का संकेत
प्रेम विवाह का खौफनाक अंजाम: गुस्साए पिता ने JCB चलाकर दामाद का मकान तोड़ा
न निवेश आया, न रोजगार सृजन—सरकारी दावों पर सवाल
36 बंदियों ने की आत्महत्या, जेल व्यवस्था पर गंभीर सवाल
200 बच्चों के नाम पर 400 थाली मध्यान्ह भोजन का बिल
प्रशासन ने कब्जाधारियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी की
भारत-फिलीपींस संबंधों को नई मजबूती देने की जिम्मेदारी
