न्यायाधीशों का तबादला आदेश जारी
बिलासपुर । चीफ जस्टिस एवं विधि विधायी विभाग के निर्देश पर न्यायाधीशों का तबादला आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में उच्च न्यायिक सेवा के जज लीलाधरसाय यादव को स्पेशल जज सीबीआई कोर्ट रायपुर में पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार सुरेश कुमार सोनी डीजे जांजगीर चंपा को परिवार न्यायालय बलौदाबाजार में परिवार न्यायाधीश, गिरिजा देवी मेरावी एडिशनल प्रिंसिपल जज परिवार न्यायालय दुर्ग से प्रिंसिपल जज परिवार न्यायालय दुर्ग में ही पदस्थ किया गया। देवेन्द्र नाथ भगत स्पेशल जज एट्रोसिटी अंबिकापुर को सेकेंड एडिशनल जज परिवार न्यायालय रायपुर, प्रफुल्ल कुमार सोनवानी 1 एडिशनल जिला एवं सत्र न्यायालय बलरामपुर रामानुजगंज को परिवार न्यायाधीश परिवार न्यायालय महासमुंद, लीलाधर सारथी 1 एडिशनल जिला एवं सत्र न्यायाधीश महासमुंद को परिवार न्यायाधीश कवर्धा, आलोक कुमार (जूनियर) परिवार न्यायाधीश कवर्धा को 1 एडिशनल प्रिंसिपल जज परिवार न्यायालय दुर्ग एवं कु रंजू राउतराय स्पेशल जज पास्को सूरजपुर को तृतीय एडिशनल प्रिंसिपल जज परिवार न्यायालय दुर्ग में पदस्थ किया गया है। पंकज शर्मा एडीजे कवर्धा को कमर्शियल कोर्ट रायपुर तथा ऋषि कुमार बर्मन 1 एडीजे बलौदाबाजार को चेयरमैन स्थाई लोक अदालत रायपुर में पदस्थ किया गया है। इनका पदस्थापना आदेश 1 मई 2024 से लागू होगा। इस सम्बंध में हाई कोर्ट के वेब साइड में आदेश जारी किया गया है।

बिहार की राजनीति गरमाई: क्या भारतीय जनता पार्टी बनाएगी अपना मुख्यमंत्री?
उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट विस्तार से बदले सियासी समीकरण, 5 नए मंत्री शामिल
शक्ति अवार्ड 2026 सम्पन् , न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला ने किया नारी शक्तियों का सम्मान
राज्यसभा को लेकर हलचल तेज: दिग्विजय सिंह का नाम आगे, पटवारी का इंकार
ऑल-टाइम लो पर रुपया, 19 पैसे टूटकर 93.08 तक लुढ़का
नशे के कारोबार पर वार, रायगढ़ में अफीम उगाने वाला पकड़ा गया
वर्ल्डवाइड 200 करोड़ क्लब में ‘धुरंधर 2’, रचा नया इतिहास
ठेकों को लेकर शराब व्यापारियों का दबाव, आबकारी विभाग पर ब्लैकमेल जैसे हालात
IPL में 10 कप्तान भारतीय, PSL में गैर-पाकिस्तानी कप्तानों को तरजीह
इंदौर एयरपोर्ट का विस्तार, 24 मार्च को टर्मिनल-1 का लोकार्पण
