कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली महिला कर्मी का ट्रांसफर
भाजपा सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत को शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ पर थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ महिला जवान का तबादला किया गया है। महिला कर्मी कुलविंदर कौर को चंडीगढ़ एयरपोर्ट से बेंगलूरु ट्रांसफर किया गया है। हालांकि अभी तक महिला जवान को बहाल नहीं किया गया है। कुलविंदर कौर अभी ड्यूटी से सस्पेंड चल रही हैं और उनके खिलाफ विभागीय जांच जारी है।शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ पर 7 जून को हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद व बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) की महिला जवान कुलविंदर ने थप्पड़ मार दिया था। कंगना रनौत थप्पड़ कांड के बाद सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर को सस्पेंड कर दिया गया था। सूत्रों की मानें तो इस थप्पड़ कांड की जांच के लिए स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) बनाई गई थी। एसआईटी ने मामले की जांच पूरी कर ली है और रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी है।

पोषण आहार नीति पर टकराव, विपक्ष ने खोला मोर्चा
राघव चड्ढा ने संसद में उठाया ‘राइट टू रिकॉल’ का मुद्दा” जानिए किन देशों में लागू है यह व्यवस्था?
रीवा आ रहे नव सेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, इन प्रोग्राम्स में होंगे शामिल
रोजगार पर फोकस, बजट में 10 लाख युवाओं के स्किल डेवलपमेंट का ऐलान
झारखंड में मौसम का 'डबल अटैक': सुबह-रात सर्दी और दोपहर में गर्मी, जानें अगले 24 घंटों में पारा गिरेगा या बढ़ेगा!
हाईकोर्ट में खुली JPSC की पोल! जेट परीक्षा में देरी पर अदालत ने लगाई फटकार, मांगा 1.75 लाख आवेदकों के सवालों का जवाब
Ranchi Crime News: दोस्त निकला हत्यारा, SUV से कुचलकर युवक की हत्या का खुलासा
