समस्तीपुर में 52 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला
समस्तीपुर । समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर जिले के विभिन्न थानों के 52 पुलिस पदाधिकारियों को जिले के विभिन्न थानों में स्थानान्तरित किया है। इसमें 22 एसआई, 15 एएसआई, तीन पीएसआई और 12 पीटीसी का तबादला किया है। कहा गया है कि सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को उनके लंबित कांडों का प्रभार थानाध्यक्ष को सौंपते हुये 24 घंटे में नए पदस्थापन स्थल पर योगदान करने का निर्देश दिया है।
साथ ही सभी थानाध्यक्षों को स्थानान्तरित पुलिस पदाधिकारियों से उनके पास लंबित कांडों का प्रभार 24 घंटे में ग्रहण कर नए पदस्थापन स्थल के लिये प्रस्थान कराने एवं थाना में आने वाले नये पुलिस पदाधिकारियों को कांड का प्रभार देने का आदेश दिया है। कांड का प्रभार दिये बिना प्रस्थान करने वाले के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी। इन आदेशों के अनुपालन कराने के लिए संबंधित एसडीपीओ को भी निर्देश दिया है। इसमें महिला थाने में पदास्थापित एसआई सुरेश पासवान, एएसआई भीम प्रसाद यादव, एएसआई हुस्न आरा खातून, पीटीसी मंजू पटेल, पीटीसी रीना देवी व पीटीसी कुमारी सीमा रानी को मुफ्फसिल थाने में स्थानांतरण किया गया है। वहीं वैनी थाने में एसआई पंकज सिंह, एसआई मनोज पासवान, एसआई संदीप कुमार व एएसआई राम अवतार प्रसाद यादव को मुफ्फसिल थाने में स्थानांतरण किया है। मुसरीघरारी थाने में पदस्थापित एएसआई विनय कुमार पांडे का मुफ्फसिल थाने में तबादला किया गया है।

महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत, एसडीएम पर मारपीट का आरोप
