लजार के पास से तीन सक्रिय हैंड ग्रेनेड और दो डेटोनेटर बरामद
लखनऊः यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस की टीम ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल(बीकेआई)और आईएसआई से जुड़े आतंकी लजार मसीह को यूपी के कौशांबी जिले से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में लजार मसीह की गिरफ्तारी हुई है. जर्मनी से चलाए जा रहे है बब्बर खालसा इंटरनेशनल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के संपर्क में लजार मसीह थी. इसके अलावा लजार पाकिस्तान में आईएसआई एजेंटों के संपर्क में भी था.
लजार के पास से तीन एक्टिव हैंड ग्रेनेड, दो एक्टिव डेटोनेटर, एक विदेशी पिस्टल, 13 कारतूस, सफेद रंग का एक्सप्लोसिव पाउडर, गाजियाबाद के पते का आधार कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किया है. गिरफ्तार आतंकी 24 सितंबर 2024 को ज्यूडिशियल कस्टडी से फरार हो गया था. गुरुवार सुबह 10 बजे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में आतंकी को पेश किया जाएगा. पंजाब पुलिस लजार मसीह को ट्रांजिट रिमांड पर लेगी. वहीं यूपी STF भी रिमांड मांग सकती है. शुरुआती जांच में दो धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहा था आतंकी. आतंकी के निशाने पर था महाकुंभ और अयोध्या. कड़ी सुरक्षा के चलते आतंकी का मिशन हुआ फेल.

मंदिर हादसा: पुलिस ने चार पुजारियों को किया गिरफ्तार, 20 लोग आरोपी
छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, रिजल्ट डेट को लेकर बड़ा अपडेट
महिलाओं ने धरना दिया, भजन-कीर्तन के साथ विरोध प्रदर्शन
श्रीकृष्ण से विवाह का फैसला, तमन्ना की अनोखी पहल चर्चा में
राज्यसभा में बदलाव: राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को जिम्मेदारी
किसानों को बड़ी राहत, CM मोहन यादव ने कंबाइन हार्वेस्टर को किया टोल मुक्त
दिल्ली की जीत के हीरो समीर रिजवी की पर्सनल लाइफ चर्चा में
गुजरात दौरे से पहले केजरीवाल का बड़ा कदम, CM से मिलने की इच्छा
विनिर्माण सेक्टर सुस्त, लेकिन निर्यात और नौकरियों में तेजी
पंचायत-निकाय चुनाव टलने पर कोर्ट का कड़ा रुख
