तीन दुकानों से गायब की हजारों की नगदी और सामान
तपा बरनाला। तपा में गुरुवार रात चोरों द्वारा नामदेव मार्ग पर दो दुकान व ताजोके रोड पर अनाज मंडी के नजदीक एक दुकान से हजारों रुपये की नगदी और सामान चोरी हो गया। पुलिस ने आसपास लगे कैमरों के आधार पर जांच शुरू कर दी हैं। नामदेव मार्ग पर एक कपड़े की दुकान से चोरों द्वारा लगभग 20 से 25 हजार रुपये के कपड़े और साथ वाली मेडिकल की दुकान से कुछ नगदी और डीवीआर चोरी कर लिया गया।
अनाज मंडी के नजदीक ताजोके रोड पर खेती सेवा केंद्र के मालिक करण गुप्ता ने बताया कि चोरों द्वारा उसकी दुकान के सेंट्रल लॉक को नीचे जमीन से तोड़कर खोला गया और दुकान में से दस हजार रुपये की नगदी और डीवीआर चोरी कर लिया गया और वहां पर लगे डीवीआर व दो कैमरे भी साथ ले गए।
सीसीटीवी के जरिए चोरों को तलाश रही पुलिस
दुकान मालिक करण गुप्ता ने बताया के कुछ दिन पहले नामदेव मार्ग पर चोरी वाली दुकानों के सामने से कुछ युवकों द्वारा एक मेडिकल की दुकान पर लूटपाट करने की कोशिश की गई थी, जिसे मेडिकल स्टोर संचालक ने नाकाम कर दिया था। उसके लगभग दो-तीन दिन बाद ही इसी जगह पर चोरी हो गई। डीएसपी तपा डॉक्टर मानवजीत सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है और जल्दी इन चोरों को काबू कर लिया जाएगा।

CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन
फेल रही ट्रंप की टैरिफ नीति?: अमेरिका ने लगाया भारी शुल्क, फिर भी भारत से व्यापार घाटा 58.2 अरब डॉलर तक बढ़ा
US Tariff: अमेरिकी टैरिफ बदलाव के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में, सीआईटीआई की महासचिव चंद्रिमा चटर्जी बोलीं
Homemade Face Pack: आज रात चेहरे पर ये चीज लगाकर सो जाएं, जिससे कल चमक उठे आपका चेहरा
दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर में चढ़ेगा पारा; पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट
Holi Party Outfit Ideas: होली पार्टी में जाना है? ये कपड़े पहनेंगे तो सबकी नजरें आप पर टिक जाएंगी!
Holi Fashion 2026: होली पर सफेद नहीं? ट्राई करें ये ट्रेंडी रंग और दिखें सबसे अलग!
