डेयरी बूथों से दूध की चोरी!
जयपुर । यहां के महेश नगर थाना इलाके में 2 डेयरी बूथों से चोर दूध चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब डेयरी संचालक बूथ पर आया तो दूध नहीं था। फिर डिलीवरी की जानकारी ली। जिससे दूध की डिलीवरी होने का पता चला। संचालक ने दुकान में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे देखे तो सीसीटीवी में दूध चोरी होते दिखा। डेयरी संचालक ने कहा कि उसकी दुकान 190 श्रीगोपाल नगर 60 फीट रोड गणेश मार्ग महेश नगर में मधुरिमा सरस पार्लर के नाम से है। तड़के सरस डेयरी के ट्रक ने दूध की डिलीवरी की। फिर चोर पिकअप लेकर पहुंचे और दुकान के बाहर सरस की पिकअप लगाकर दूध चोरी कर लिया।
इसी प्रकार बदमाशों ने एक डिपार्टमेंटल स्टोर जो महेश नगर थाने से कुछ दूरी पर है वहां से 4 कैरिट दूध की चोरी की। दोनों ही वारदातें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। जिस में आरोपी वारदात करता हुआ दिखाई दे रहा है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने इलाके में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट
