प्रेमी संग मिलकर कर दी थी हत्या पत्नी ने
मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)। गांव आलमवाला के जसकौर सिंह के संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। प्रेमी के साथ प्रेम संबंधों में रोड़ा बन रहे पति को जहरीली वस्तु देने के बाद सिरहाने से सांस रोक कर पत्नी और उसके व प्रेमी ने मिलकर हत्या की थी।
एसएसपी मीना ने दी जानकारी
प्रेस वार्ता में एसएसपी भागीरथ सिंह मीना ने बताया कि थाना कबरवाला के प्रभारी रणजीत सिंह के नेतृत्व में गांव आलमवाला में जसकौर सिंह की हत्या करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि 17-4-2024 को जसकौर सिंह उर्फ सोनी पुत्र मेजर सिंह निवासी आलमवाला का शव मिला था और मृतक जसकौर सिंह की बहन किरणपदीप कौर उर्फ किरण पत्नी गुरमीत सिंह निवासी फिडेकला थाना सदर कोटकपूरा के ब्यानों पर 174 की कार्रवाई की गई थी।
कुलदीप कौर ने अपने साथी के साथ मिलकर की हत्या
जसकौर की बहन किरणदीप कौर ने फिर कहा कि मेरे भाई जसकौर सिंह उर्फ सोनी की हत्या उसकी पत्नी कुलदीप कौर ने अपने साथी जगमीत सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह वासी ढिप्पांवाली (जिला फाजिल्का) के साथ मिलकर की है। जिस पर पुलिस द्वारा 18.04.2024 को कुलदीप कौर पत्नी जसकौर सिंह तथा जगमीत सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह के खिलाफ थाना कबरवाला में मामला दर्ज किया गया।
ये था मामला
आरोपित कुलदीप कौर पत्नी जसकौर सिंह और आरोपित जगमीत सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह को पुलिस ने आधुनिक तरीकों की मदद से गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच के दौरान आरोपितों ने बताया कि मृतक जसकौर सिंह की पत्नी कुलदीप कौर के जगमीत सिंह के साथ संबंध थे और वे मृतक जसकौर सिंह को अपने रास्ते में बाधा मानते थे। इसलिए उन्होंने एकसाथ मिलकर जसकौर सिंह को किसी नशीली वस्तु देकर बाद में तकिए से उसका दम घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोपित को अदालत में पेश किया जाएगा।

CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन
फेल रही ट्रंप की टैरिफ नीति?: अमेरिका ने लगाया भारी शुल्क, फिर भी भारत से व्यापार घाटा 58.2 अरब डॉलर तक बढ़ा
US Tariff: अमेरिकी टैरिफ बदलाव के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में, सीआईटीआई की महासचिव चंद्रिमा चटर्जी बोलीं
Homemade Face Pack: आज रात चेहरे पर ये चीज लगाकर सो जाएं, जिससे कल चमक उठे आपका चेहरा
दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर में चढ़ेगा पारा; पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट
Holi Party Outfit Ideas: होली पार्टी में जाना है? ये कपड़े पहनेंगे तो सबकी नजरें आप पर टिक जाएंगी!
Holi Fashion 2026: होली पर सफेद नहीं? ट्राई करें ये ट्रेंडी रंग और दिखें सबसे अलग!
