स्टाफ ने ही मालिक के घर की लाखों की चोरी
बिहार । नगर थाना क्षेत्र के शांति वट वृक्ष के सामने कनक मंदिर ज्वेलर्स के मालिक प्रशांत कुमार उर्फ मिठू बाबू के मकान में सोमवार की देर रात उनके अपने ही स्टाफ सूजन और सूरज ने परिवार के सभी सदस्यों को खाने में नशे की दवा खिलाकर तकरीबन 50 लाख रुपए के जेवर लेकर फरार हो गए।सुबह में जब काम करने वाली नौकरानी घर में पहुंची तो उसने देखा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। फिर आसपास के लोगों को सूचना दी। स्थानीय लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि मेड एजेंसी, जो दिल्ली की कंपनी है, उनके द्वारा दो लड़के को कनक मंदिर ज्वेलर्स में रखा गया था।इनका नाम सूरज और सूजन था। इसी दोनों ने आज इस तरह की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है, जिन्हें पुलिस ढूंढने में लगी हुई है।सोमवार की रात तकरीबन 10:00 बजे एसके मेड एजेंसी के द्वारा रखे गए दोनों स्टाफ ने परिवार के सभी सदस्यों को खाने में कुछ नशे की दवा खिला दी। जिसके बाद सभी लोग बेहोश हो गए। उसके बाद तिजोरी समेत कई रोल को तोड़ दिया गया और तोड़कर उसमें रखे गए कीमती जेवर तकरीबन 50 लाख रुपए लेकर फरार हो गए।

महाराष्ट्र सरकार के विरोध के बावजूद नाबालिग के पिता को मिली जमानत
भोपाल में गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था की समीक्षा, जमाखोरी पर होगी कार्रवाई
नशे में लापरवाही बनी जानलेवा: असलहा लहराने से युवती की गोली लगने से मौत
22 मार्च तक उड़ान निरस्त, इंदौर से शारजाह जाने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी
नीतीश के दिल्ली रवाना होने पर किचेन कैबिनेट मंत्रियों के विभागों में बदलाव की संभावना
होटल व्यवसायी संकट में, मुंबई और चेन्नई में संचालन मुश्किल
अब नहीं आएगा ज्यादा बिजली बिल, वैज्ञानिकों ने निकाली स्मार्ट तकनीक
