नागा साधु बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा, रांची में पुलिस ने दबोचा
झारखंड के रांची के अनगड़ा में कुछ लोग नागा साधुओं का भेष धारण कर लोगों के साथ लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे, जिन्हें अनगड़ा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. ये लोग रिंग रोड (NH 33) पर वाहनों को जबरन रोकते और लोगों से सोने-चांदी के आभूषणों के साथ-साथ पैसों की ठगी करते थे. अब इन आरोपियों का भंडाफोड़ हो गया है.
ये मामला तब सामने आया, जब रांची के ही अनगड़ा थाना क्षेत्र के साल्हन गांव के रहने वाले गंगाधर चौधरी नाम के व्यक्ति रामगढ़ से लौट रहे थे. इसी दौरान रिंग रोड पर तुरुप गांव के पास स्वर्णरेखा पुल के समीप 6 की संख्या में साधुओं के भेष में गेरुआ वस्त्र धारी लोगों ने पहले उनकी कार को रोका फिर, उन्हें झांसे में लेते हुए 5 हजार नकद रुपयों के साथ-साथ उनसे सोने के अंगुठी की ठगी कर ली.
6 लोगों को किया गिरफ्तार
इसके बाद पीड़ित गंगाधर चौधरी ने मामले को लेकर अनगड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के एसएसपी सह डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर रांची के ग्रामीण एसपी ने ठगी के मामले का खुलासा किया और डीएसपी के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया. इसके बाद गठित टीम ने रांची के हाईवे और रिंग रोड पर साधुओं के भेष में लोगों से लूटपाट और ठगी करने वाले गिरोह के 6 लोगों को गिरफ्तार किया.
ये सामान किया बरामद
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तराखंड के हरिद्वार के 24 वर्षीय सोनिक नाथ, 22 वर्षीय अंशु नाथ, 22 वर्षीय रजत नाथ, 26 वर्षीय अथय नाथ, 26 वर्षीय करण नाथ और 24 वर्षीय बीरू नाथ के रूप में हुई है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से 2400 नगद रुपए, सोने की दो अंगूठी, चांदी के कई अलग अलग तरह के आभूषण, पीतल के आभूषण के अलावा नर कंकाल की एक खोपड़ी लाल धागा लगी हुई जब्त की है.
पहले भी सामने आई थी घटना
झारखंड में साधुओं के भेष में लोगों से लूटपाट या छिनतई करना का यह कोई पहला मामला नहीं है. रांची के अनगड़ा थाना अंतर्गत रिंगरोड की घटना से पहले रांची के ही डोरंडा थाना क्षेत्र से भी ऐसी घटना सामने आई थी, जहां एक महिला जब अपने वाहन से कहीं जा रही थी. इसी दौरान साधुओं के भेष में 3 लोगों ने महिला को उसके भविष्य की होने वाली परेशानियों का भय दिखाकर अपने झांसे में ले लिया. इसके बाद सोने की अंगूठी भी धोखे से ले ली. इसके बाद वह तीनों अपने झोले में रखे सांप से डराकर फरार हो गए थे.

आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
