फिल्म जाट का पहला गाना टच किया रिलीज
मुंबई । बालीवुड की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म जाट का पहला गाना टच किया रिलीज हो गया है। इस हाई-एनर्जी पार्टी सॉन्ग में उर्वशी के साथ फिल्म के विलेन रणदीप हुड्डा, जो रणतुंगा की भूमिका निभा रहे हैं, और अभिनेता विनीत कुमार सिंह भी नजर आ रहे हैं।
इस गाने में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपने धमाकेदार डांस मूव्स से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रही हैं। गाने को मधुबंती बागची और शाहिद माल्या ने गाया है, इसके बोल कुमार ने लिखे हैं और संगीत थमन एस ने तैयार किया है। उर्वशी रौतेला इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं, खासतौर पर इसलिए क्योंकि वह 12 साल बाद सनी देओल के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जब वह 19 साल की थीं, तब उन्हें सनी देओल के साथ सिंह साहब द ग्रेट में काम करने का मौका मिला था और अब इतने वर्षों बाद फिर से उनके साथ बड़े पर्दे पर वापसी करना उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘सिंह साहब द ग्रेट’ तो बस शुरुआत थी, लेकिन जाट एक अलग ही लेवल पर होगी और इस फिल्म में उन्हें दर्शकों को कुछ नया और दमदार देखने को मिलेगा। फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मलिनेनी ने किया है, जो साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्ममेकर हैं। इस फिल्म में सनी देओल और रणदीप हुड्डा के अलावा विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसंड्रा जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री ने मिलकर किया है। जाट 10 अप्रैल को हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू भाषाओं में भी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के पहले गाने के लॉन्च से पहले, निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर गाने का स्टिल पोस्टर साझा किया था, जिसमें उर्वशी रौतेला का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला था। इस गाने के रिलीज होते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और उर्वशी की एनर्जी से भरपूर परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की जा रही है।

CSK के लिए शुरुआती झटका, पहले मैच में दिखी टीम की कमजोरी
होटल कमरा मिला खाली, इंजीनियर बेहोश, IPL टीम से थी कनेक्टेड
देहरादून में हत्याकांड और फायरिंग मामले में कार्रवाई, चार गिरफ्तार और बार पर लगाया ताला
सीएम नीतीश का प्रतिक्रिया: मघड़ा मंदिर हादसे में राहत एवं मुआवजे के निर्देश
कम सवारियों से जूझ रही जबलपुर-चांदाफोर्ट ट्रेन, रूट विस्तार की मांग तेज
475 रन वाला मैच याद है? पंजाब और गुजरात के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए 500 से ज्यादा ऑपरेटर्स तैनात
परिजनों के अनुसार, उसे “चोरी” के आरोप में बदनाम किया गया था
Bharatiya Janata Party ने सहयोगी दल को संयम बरतने की सलाह दी
