चर्चित फिल्म अर्ध सत्य एक बार फिर बड़े पर्दे पर
मुंबई। बालीवुड की चर्चित फिल्म अर्ध सत्य को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के बाद दिवंगत अभिनेता ओम पुरी को याद करते हुए भावनात्मक श्रद्धांजलि दी है। फिल्म के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने सोशल मीडिया पर ओम पुरी की एक पुरानी तस्वीर साझा की और उनके अभिनय की गहराई और संवेदनशीलता को लेकर दिल से लिखा कि ओम पुरी सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, वे एक विचार, एक भावना और उस दौर के आम आदमी की जीती-जागती अभिव्यक्ति थे।
शाह ने लिखा कि उन्होंने लंबे समय बाद अर्ध सत्य को फिर से देखा, जिसमें ओम पुरी और सदाशिव अमरापुरकर की अदाकारी ने उन्हें फिर एक बार प्रभावित किया। उन्होंने हॉलीवुड निर्देशक निकोलस रे द्वारा अभिनेता हम्फ्री बोगार्ट के लिए कही गई बात का हवाला देते हुए कहा कि वही बात ओम पुरी पर भी सटीक बैठती है—वे महज अभिनय नहीं करते थे, बल्कि अपने किरदार में पूरी तरह ढल जाते थे और दर्शकों को उसकी सच्चाई से जोड़ देते थे। ओम पुरी का चेहरा और उनकी आंखें हर दृश्य में अपने आप में एक संवाद बन जाती थीं। अर्ध सत्य का निर्देशन गोविंद निहलानी ने किया था और यह 1983 में रिलीज हुई थी। फिल्म एस. डी. पनवलकर की शॉर्ट स्टोरी सूर्या पर आधारित थी, जिसमें ओम पुरी ने पुलिस इंस्पेक्टर अनंत वेलंकर की जटिल और जुझारू भूमिका निभाई थी। यह किरदार एक ऐसे पुलिस अफसर का था जो न सिर्फ सिस्टम की गंदगी से लड़ता है, बल्कि अपने भीतर की टूटन और अतीत की पीड़ा से भी जूझता है। इस किरदार को ओम पुरी ने इतनी संवेदनशीलता और ताकत से निभाया कि वह आज भी याद किया जाता है। फिल्म में स्मिता पाटिल, अमरीश पुरी, सदाशिव अमरापुरकर और नसीरुद्दीन शाह जैसे मजबूत कलाकारों ने भी अहम भूमिका निभाई थी।
शाह ने फिल्म में माइक लोबो नामक निलंबित पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया था। ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह न सिर्फ सह-अभिनेता थे, बल्कि राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय और बाद में एफटीआईआई के दिनों से गहरे दोस्त भी रहे। दोनों ने भारतीय समानांतर सिनेमा को नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। ओम पुरी का 6 जनवरी 2017 को 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उस समय वह एक मराठी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे।

आज का राशिफल (1 अप्रैल 2026): जानिए करियर, प्यार और सेहत का हाल
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
बैंक ने तय किया 686 करोड़ का मुआवजा, एपिस्टीन केस की पीड़ितों के लिए राहत
ट्रंप ने दिया शांति का संकेत, होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं होने पर भी युद्ध स्थगित
जहां चुनावी जीत में शामिल है जादू, भारत का अनोखा शहर
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
आसमान में मंडराता खतरा: मिडिल-ईस्ट संघर्ष का भारत पर असर
