पश्चिमी सिंहभूम में दिखा हाथियों का आतंक
झारखंड । जंगली हाथी के क्रोध का एक नजारा जराइकेला थाना क्षेत्र स्थित समठा कोचा टोली में देखने को मिला। बीते रात जंगली हाथी के चपेट में आए 56 वर्षीय वृद्ध को हाथी ने चीर-फाड़ कर टुकड़ों में बांट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक वृद्ध की पहचान समठा गांव के कोचा टोली का रहने वाले 56 वर्षीय बिरसा जोजो के रूप में की गई है।जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात लगभग 9.30 बजे एक दंतैल हाथी ने बिरसा के घर पर धावा बोल दिया। हाथी उसके घर में तोड़फोड़ करने लगा। उस वक्त घर पर सभी लोग सो रहे थे। हाथी के हमले से घर पर मौजूद सदस्यों की नींद टूट गई। हाथी का हमला होता देख घर के सभी सदस्य घर से बाहर निकल जाने के लिए भागने लगे। परंतु घर का मुखिया बिरसा नहीं भाग पाया। हाथी उसे पटककर मारने लगा। वह काफी गुस्से में था।इस क्रम में हाथी ने उसके शरीर को चीर फाड़ दिया और इस कदर उसकी हालत कर दी कि उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए। उसकी किडनी भी शरीर से अलग हो गई। हाथी वहां काफी देर तक रहा। बाद में हाथी वहां से चला गया।इधर मामले की जानकारी मिलने पर शुक्रवार की सुबह वन विभाग की टीम और जराईकेला थाना प्रभारी आशीष कुमार भारद्वाज सदलबल मौके पर पहुंचे और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया है। वहीं, वन विभाग ने तत्काल मृतक के आश्रितों को 25 हजार रुपये मुआवजा दिया है। साथ ही सरकारी प्रावधान के तहत मिलने वाले मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
