तेलंगाना पुलिस ने मुठभेड़ में छह माओवादियों को किया ढेर
हैदराबाद । तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने मुठभेड़ में छह माओवादियों को ढेर कर दिया। घटना छत्तीसगढ़ की सीमा के पास काराकागुडेम मंडल के रघुनाथपालेम के पास की है। बताया जा रहा है कि मारे गए लोगों में तेलंगाना के कुछ शीर्ष माओवादी नेता भी शामिल हैं।
हालांकि, मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि पिछले 10-15 वर्षों के सतत प्रयासों के कारण तेलंगाना में वामपंथी उग्रवाद पूरी तरह से समाप्त हो चुका है, लेकिन छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र जैसे पड़ोसी राज्यों की सीमा से लगे क्षेत्रों में अभी भी माओवादी हैं। गुरुवार को हुई मुठभेड़ माओवादियों के लिए बड़ा झटका है, जो राज्य में अपनी गतिविधियों को फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहे थे। यह घटना छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों द्वारा छह महिलाओं सहित नौ माओवादियों को मारने के दो दिन बाद घटी है। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की सीमा पर स्थित जंगलों में 3 सितंबर को चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान में ये माओवादी मारे गए थे। संयुक्त अभियान में दंतेवाड़ा जिला रिजर्व गार्ड्स, बस्तर फाइटर्स और सीआरपीएफ बटालियन 111 और 230 शामिल थे, जिन्होंने पीएलजीए कंपनी नंबर 2, पश्चिम बस्तर डिवीजन और दरभा डिवीजन से बड़ी संख्या में माओवादियों की उपस्थिति के बारे में खुफिया जानकारी पर कार्रवाई की थी। जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में हुई मुठभेड़ में मारे गए लोगों में तेलंगाना का शीर्ष माओवादी नेता माचेरला एसोबू भी शामिल था।

गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसानों को ना हो कोई परेशानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
MVA में फैसला: Aaditya Thackeray की दावेदारी पीछे, राज्यसभा के लिए Sharad Pawar का नाम तय
‘पीएम मोदी ने कर दिया आत्मसमर्पण’, Mallikarjun Kharge ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
मध्य प्रदेश में प्रशासनिक बदलाव, राजेश राजौरा संभालेंगे मुख्य सचिव का अतिरिक्त दायित्व
वैश्विक हालात पर चर्चा, नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की बात
वैश्विक कूटनीति का बड़ा मंच, उद्घाटन करेंगे Narendra Modi; मुख्य अतिथि होंगे Alexander Stubb
3 दिन तक छत्तीसगढ़ मार्ग की 13 ट्रेनों का संचालन रद्द, सफर से पहले खबर पढ़ें
हिंद महासागर में बढ़ते तनाव पर Rahul Gandhi का हमला, बोले– सरकार दे जवाब
दिल्ली मेट्रो: 70 लाख यात्रियों सहित रोजाना एक करोड़ लोगों की सुरक्षा बढ़ेगी
