टैनिंग ने छीन लिया है त्वचा का निखार
नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप में भी काम की वजह से बाहर तो निकलना ही पड़ता है। ऐसे में अच्छे से खुद को धूप से न बचाने की वजह से सन टैन (Sun Tan) की समस्या काफी आम हो जाती है, जो अधिकतर लोगों को होती है। सन टैन की वजह से स्किन का कलर आपके सामान्य रंग को ज्यादा डार्क हो जाता है। ऐसा सूरज की हानिकारक यूवी किरणों की वजह से होता है। टैनिंग (Tanning) शरीर के उस हिस्से को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है, जो धूप में लंबे समय तक एक्सपोज होती है। इसलिए यह समस्या चेहरे और हाथों पर ही सबसे अधिक देखने को मिलती है।
वैसे तो टैनिंग से बचने के लिए धूप से बचना सबसे जरूरी है, जिसके लिए सनस्क्रीन का उपयोग करना, शरीर को ढंक कर रखना और त्वचा की नियमित देखभाल करना बहुत ही जरूरी है, लेकिन फिर भी टैनिंग की समस्या कुछ हद तक हो ही सकती है। इसलिए हम कुछ ऐसे घरेलू उपायों को बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप नेचुरल तरीके से सन टैन से छुटकारा (Home Remedies for Sun Tan) पा सकते हैं।
आलू का रस
सन टैन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कच्चे आलू को छीलकर कद्दूकस करें और फिर इसके रस को निकाल लें। अब इस रस को अपने हाथों पर लगाएं और 20- 25 मिनट बाद नॉर्मल पानी से धो लें।
हल्दी चंदन का पेस्ट
सन टैन की समस्या से निजात पाने के लिए कच्ची पिसी हुई एक चम्मच हल्दी में, दो चम्मच चंदन पाउडर और गुलाब जल को जरूरत के हिसाब से मिक्स करके पेस्ट तैयार करें। अब इसे अपने चेहरे और दोनों हाथों पर अच्छे से लगाएं और 5 मिनट तक अच्छे से मसाज करें। फिर 20- 25 मिनट बाद इसे नॉर्मल पानी से धो लें। हल्दी त्वचा की रंगत निखारेगी और चंदन स्किन को अंदर तक हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ ठंडक पहुंचाएगा।
शहद और नींबू का रस
सन टैन को दूर करने के लिए शहद में नींबू का रस बराबर मात्रा में मिलाएं और फिर इससे अपनी त्वचा पर मसाज करें। कुछ देर बाद सूख जानें पर इसे नॉर्मल पानी से धो लें।
खीरा, नींबू और टमाटर का रस
खीरा गर्मियों में बड़ी ही आसानी से मिल जाता है, जिसे खाने से लेकर स्किन केयर तक में इस्तेमाल किया जाता है। सन टैन से मुक्ति पाने के लिए खीरे के रस में थोड़ा सा नींबू का रस और टमाटर का रस मिलाकर अपनी त्वचा पर लगाएं और हल्का मसाज करें। सूखने पर इसे नॉर्मल पानी से धो लें।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (26 फ़रवरी 2026)
छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामेदार चर्चा, साय ने गिनाईं पिछली सरकार की नाकामियां
मंदिरों से निकले फूलों का कमाल: रीवा में तैयार हो रहा इको-फ्रेंडली गुलाल
घुसपैठ का खुलासा: फर्जी दस्तावेज बनवाकर रह रहे थे 5 अफगानी, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
गौशालाओं के विस्तार और नई योजनाओं का संकेत
प्रेम विवाह का खौफनाक अंजाम: गुस्साए पिता ने JCB चलाकर दामाद का मकान तोड़ा
न निवेश आया, न रोजगार सृजन—सरकारी दावों पर सवाल
36 बंदियों ने की आत्महत्या, जेल व्यवस्था पर गंभीर सवाल
200 बच्चों के नाम पर 400 थाली मध्यान्ह भोजन का बिल
प्रशासन ने कब्जाधारियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी की
