बढ़ी गर्मी की छुट्टियां, 28 जून तक बंद रहेंगे स्कूल
लखनऊ । यूपी में गर्मी सितम ढा रही है। जहां दिन में पारा 45 डिग्री के पार जा रहा है। वहीं रात को भी गर्म हवाओं ने परेशान कर दिया है। भीषण गर्मी को देखते हुए परिषदीय स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ा दी गई है। जहां कक्षा आठ तक के लिए 28 जून तक स्कूल बंद रहेंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षक संगठनों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने की मांग की थी। वहीं गर्मियों को देखते छुट्टियां बढ़ाने से बच्चों को आराम मिलेगा।
प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने गुरूवार को सीएम और प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा को भेजे पत्र भेजा था। इसमें उन्होंने कहा था कि प्रदेश भर में भीषण गर्मी व लू चलने से लोग बहुत परेशान हैं। ऐसे में विद्यालयों को 18 जून से खोलना सही नहीं होगा। वहीं दूसरी ओर शिक्षकों की तबादले की प्रक्रिया भी चल रही है। इसे देखते हुए परिषदीय विद्यालयों में 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां की जाएं। यूपी बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने भी प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा को पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश भर में भीषण गर्मी हो रही है। ऐसे में प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
