बिलासपुर में जंगल से जुड़ा सुसाइड वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में कुम्हारी जांजगीरी मानसरोवर स्कूल में 12वीं के छात्र प्रेक्षा साहू उर्फ लक्की (17) का बिलासपुर के जंगल में सुसाइड करते हुए लाइव वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि बिलासपुर के सभी थाना क्षेत्रों में पता किया गया, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया है। उसकी खोजबीन की जा रही है।
मौत की पुष्टि नहीं कर रही पुलिस
कुम्हारी थाना प्रभारी सुभाष बोरकर ने बताया कि जांजगीरी निवासी राजेन्द्र साहू ने इस मामले में शिकायत की है। जिसके मुताबिक 15 अप्रैल को सुबह 7.30 बजे उसका बेटा प्रेक्षा कबड्डी खेलने के लिए बिलासपुर जाने की बात बोलकर घर से निकला है। चार दिन बीत गए, लेकिन उसका पता नहीं चला है। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में उसके फांसी लगाने की वीडियो भी वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में वह जंगल में बबूल के पेड़ पर नायलॉन की रस्सी से फंदा बना रहा है। रस्सी को गले में डालकर झूलता हुआ दिखाई दे रहा है। यह भी लिखा है कि पापा बिलासपुर में आकर उसे खोज लेना। बिलासपुर जिले के सभी थानों में उसकी खोजबीन की गई, लेकिन अभी तक पता नहीं चला है। यह भी कन्फर्म नहीं है कि वह जिंदा या मौत हो गई है। सुभाष बोरकर, टीआई कुम्हारी

आज का राशिफल (1 अप्रैल 2026): जानिए करियर, प्यार और सेहत का हाल
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
बैंक ने तय किया 686 करोड़ का मुआवजा, एपिस्टीन केस की पीड़ितों के लिए राहत
ट्रंप ने दिया शांति का संकेत, होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं होने पर भी युद्ध स्थगित
जहां चुनावी जीत में शामिल है जादू, भारत का अनोखा शहर
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
आसमान में मंडराता खतरा: मिडिल-ईस्ट संघर्ष का भारत पर असर
