केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का बयान: निजी क्षेत्र में भी हो आरक्षण का प्रावधान
केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले मंगलवार को एक दिन के प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंचे। राज्य अतिथि गृह पहुना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने प्राइवेट सेक्टर में भी गवर्नमेंट सेक्टर की ही तरह रिजर्वेशन की वकालत की। उन्होंने कहा कि गवर्मेंट सेक्टर अब प्राइवेट होते जा रहे हैं। ऐसे में प्राइवेट सेक्टर में भी रिजर्वेशन मिलना चाहिए।
वहीं, कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर केंद्रीय मंत्री आठवले ने कहा कि राहुल गांधी को कभी पीएम बनने का मौका नहीं मिलेगा। राहुल गांधी कितना भी अटैक कर लें, उससे कुछ नहीं होता। वो लगातार पीएम मोदी के ऊपर अटैक करते हैं, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी की बॉडी बहुत मजबूत है।
राज्य मंत्री रामदास अठावले ने सीएम से की मुलाकात
सीएम से की मुलाकात: केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मंत्रालय महानदी भवन में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान राज्य शासन द्वारा सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों, वृद्धजनों तथा दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की। केंद्रीय राज्यमंत्री अठावले ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों की सराहना की।
अवैध कटाई नहीं होने की बात कही
बस्तर में जंगलों की कटाई को लेकर उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि अगर जंगल में कोई कर रहा कटाई है, तो करनी पड़ेगी पिटाई। इसके साथ ही अवैध कटाई नहीं होने की बात कहते हुए इस विषय पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से चर्चा करने की बात कही।

आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
