कल्पना सोरेन पर बरस पड़ीं सीता सोरेन
दुमका लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने शुक्रवार को बुधुडीह में चुनावी सभा को संबोधित किया। वह आइएनडीआइए गठबंधन और गांडेय विधानसभा उपचुनाव की प्रत्याशी तथा अपनी देवरानी कल्पना सोरेन के विरुद्ध जमकर बरसीं।
कल्पना सोरेन घड़ियाली आंसू बहा रहीं: सीता सोरेन
सीता सोरेन ने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद हैं और इधर गांडेय विधानसभा उपचुनाव में कल्पना सोरेन घड़ियाली आंसू बहाकर यहां की जनता को बरगला रही हैं। बिना मेहनत किए वह गांडेय की प्रत्याशी बनकर उप चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने लोगों से कोडरमा लोस प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी और गांडेय विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी दिलीप वर्मा को सहयोग करने की अपील की। कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार भ्रष्टाचार की सरकार है।
केंद्र की मोदी सरकार पूरे देश में विकास की गंगा बहा रही: सीता सोरेन
केंद्र की नरेन्द्र मोदी की सरकार पूरे देश में विकास की गंगा बहा रही है। केंद्र सरकार कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चला रही है जिसका लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं के लिए केंद्र सरकार विकास को लेकर गंभीर हैं।
झारखंड में अबुआ आवास में लूट मची है: सीता सोरेन
सीता सोरेन ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार में अबुआ आवास में लूट मची हुई है। झारखंड के मजदूर दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं और राज्य में सरकार लूट-खसोट की सरकार बन कर रह गई है। इसके बाद उन्होंने पंदनिया, अहिल्यापुर मोड़ में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। मौके पर अहिल्यापुर मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम चौधरी, पूर्व मेयर सुनील पासवान, सांसद प्रतिनिधि रघुनाथ यादव, संदीप वर्मा, छोटी वर्मा, प्रवीण चौधरी, राम जी मोदी आदि उपस्थित थे।

बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट
झारखंड : रांची स्मार्ट मीटर अलर्ट: 4000 घरों को मिला भारी-भरकम बिजली बिल का झटका! कहीं आपकी लिस्ट में तो नहीं पुराना बकाया?
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस
