केंटकी में नाइट क्लब के बाहर हुई गोलीबारी, एक की मौत, सात घायल
केंटकी के लुइसविले में शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को एक नाइट क्लब के बाहर गोलीबारी हुई। इस दौरान हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। इसकी जानकारी सीएनएन ने पुलिस के हवाले से दी।लुइसविले पुलिस मेट्रो विभाग के बयान के अनुसार, जब वे सुबह 12:47 बजे (स्थानीय समयानुसार) एच20 लाउंज के बाहर घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्हें दो लोग गोली लगने से घायल मिले। बाद में, पीड़ितों में से एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया।पुलिस ने बताया कि दूसरे व्यक्ति को गंभीर चोट लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया। बाद में, मेडिकल स्टाफ ने बताया कि गोलीबारी के बाद छह अन्य पीड़ित इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पतालों में पहुंचे।
पुलिस विभाग के जन सूचना अधिकारी आरोन एलिस के अनुसार, सभी छह लोगों को गोली लगी थी।पुलिस ने संदिग्ध के बारे में कोई जानकारी नहीं दी और यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोगों ने गोलीबारी की और गोलीबारी करने का कारण क्या था।पुलिस ने कहा, पीड़ितों का रिश्ता, यदि कोई है, तो इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि गोलीबारी की जांच अभी भी जारी है।अधिकारियों ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, एक अलग घटना में, शुक्रवार (स्थानीय समय) को अर्कांसस के फोर्डाइस में एक किराने की दुकान पर हुई गोलीबारी में तीन लोग मारे गए और दस अन्य घायल हो गए।

छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
