सुरक्षा बलों ने चार नक्सलियों को मार गिराया, एक महिला गिरफ्तार; सर्च ऑपरेशन जारी
सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला समेत चार भाकपा नक्सली मारे गये हैं। मरने वालों पांच लाख का ईनामी नक्सली कांडे होनहागा व सिंगराय के मारे जाने की बात सामने आ रही है।
मुठभेड़ पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित गुवा थाना क्षेत्र में लीपुंगा जंगल में अनमोल के दस्ते से सोमवार की सुबह हुई है।
महिला नक्सली गिरफ्तार
वहीं, सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को पकड़ने में भी कामयाबी हासिल की है जिसमें एक एरिया कमांडर और एक महिला नक्सली शामिल है जबकि मारे गए नक्सलियों में एक जोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर और एक सबजोनल कमांडर के अलावा एक महिला नक्सली भी शामिल है।
घटना की पुष्टि करते हुए जिले के एसपी ने बताया कि मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गये हैं। आगे सर्च अभियान जारी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
