नाइजीरिया में गिरी स्कूल की बिल्डिंग, 22 छात्रों की मौत, कई घायल
नाइजीरिया। नाइजीरिया में अचानक एक स्कूल की बिल्डिंग गिरने से 22 छात्रों की मौत हो गई। बिल्डिंग के मलबे में कुल 154 लोग फंसे हुए थे। हालांकि मौके पर रेस्क्यू टीम ने ज्यादातर लोगों को बचा लिया है। राहत और बचाव कर्मियों ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए फंसे 154 लोगों में से 132 लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन कर बाहर निकाल लिया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नाइजीरिया नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी ने एक फेसबुक पोस्ट में बताया कि इस घटना में घायल 30 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है। घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य को पूरा कर लिया गया है और वहां अब कोई भी मलबे में फंसा हुआ नहीं है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि नाइजीरिया के सैंट एकेडमी स्कूल की दो मंजिला बिल्डिंग भरभरा कर ढह गई। तब स्कूल के छात्र पढ़ाई कर रहे थे। अफ्रीका के देशों में इमारत गिरने की घटना कोई नई नहीं है। इसके पीछे वजह है एक तो अफ्रीका के देशों में जो बिल्डिंग बनाने के मानक हैं, वो लचीले हैं, साथ ही सुरक्षा को लेकर भी वहां सजगता नहीं है। इसके अलावा वहां के देशों में भवन बनाने में जिस मटेरियल का इस्तेमाल किया जाता है, उसकी गुणवत्ता भी निम्न स्तर की होती है। इस वजह से बिल्डिंग बेजान रहती है और हादसे का कारण बनती हैं।

बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
