संजय ने सुनीता केजरीवाल से लिया आशीर्वाद, मुलाकात के बाद बोले-
आंदोलन से पैदा हुई है आम आदमी पार्टी, हम धमकियों से डरने वाले नहीं
नई दिल्ली, । आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद बुधवार को दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे। संजय ने केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सुनीता केजरीवाल ने गले लगाकर संजय सिंह का स्वागत किया।
इसके बाद संजय आम आदमी पार्टी मुख्यालय पहुंचे, यहां उन्होंने देश के लोगों से उन तानाशाहों से सावधान रहने को कहा जो उनकी आंखों में आंसू ला देंगे। उन्होंने कहा कि मैंने अरविंद केजरीवाल की पत्नी की आंखों में आंसू देखें और दिल्ली की दो करोड़ जनता इन आंसुओं का जवाब बीजेपी को देगी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जनता के चेहरे पर मुस्कान लाएंगे और उन्हें अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेंगे।
संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर देश का तानाशाह मेरी आवाज सुन सकता है, तो सुन ले, हम आंदोलन से पैदा हुई आम आदमी पार्टी हैं। हम आपकी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन जेल में हैं, क्योंकि वह सब दिल्ली के दो करोड़ लोगों को सुविधाएं प्रदान करना चाहते हैं।
उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह राजधानी में मुफ्त पानी, बिजली और मोहल्ला क्लीनिक बंद कराने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस्तीफा लेना चाहती है। संजय ने आरोप लगाया कि देश में बड़े पैमाने पर अत्याचार हो रहा है, हम सभी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी को जवाब देने का समय आ गया है, उन्होंने देश भर के सभी भ्रष्टाचारियों को अपने पाले में कर लिया है। आप सांसद ने कहा कि केजरीवाल इस्तीफा नहीं देंगे और दिल्ली के दो करोड़ लोगों के लिए काम करते रहेंगे।

रंगभरी एकादशी कब है, इस दिन बन रहा है चार शुभ संयोग, क्यों है खास
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 फ़रवरी 2026)
पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर : स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा
गिधवा टैंक में प्रवासी मल्लार्ड का आगमन, बढ़ी क्षेत्र की पहचान
न्यूट्रिशन फ्लो तकनीक को बढ़ावा देने विशेष बैठक आयोजित
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से बदला शिव शंकर का जीवन
जल जीवन मिशन से भोथली की बदली तस्वीर
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत में हमेशा से "कौशल" की परम्परा रही है : तकनीकी शिक्षा मंत्री परमार
प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में योजना क्रियान्वयन करें और शत प्रतिशत उपलब्धि करें सुनिश्चित बनाएं : मुख्य सचिव जैन
