संजय राउत ने ED-CBI को लेकर कह दी ये बात
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। संजय राउत ने कहा, 'लोकसभा चुनाव 2024 में मिला जनादेश पीएम मोदी की व्यक्तिगत क्षति है...राहुल गांधी ने पीएम मोदी को हराया है। सरकार बनाने से पहले उन्हें आत्मचिंतन करना चाहिए था। देश को ऐसा नेता चाहिए जो सबको साथ लेकर चले...।' JMM नेता हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर शिवसेना(UBT) नेता संजय राउत ने कहा, "ED-CBI ने 10 साल में जितने भी राजनीतिक नेताओं को गिरफ्तार किया है उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं। मैं इसका उदाहरण हूं। अनिल देशमुख के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, अरविंद केजरीवाल को पकड़ा है, कोर्ट ने कहा कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है, आप उन्हें परेशान कर रहे हैं। हेमंत सोरेन के बारे में भी यही कहा है। इस देश की एजेंसी मोदी-शाह की प्राइवेट एजेंसी बन गई है। हेमंत सोरेन बेकसूर थे...।"हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर उन्होंने आगे कहा, 'न्यायपालिका राजनीतिक दबाव में काम कर रही है। केंद्रीय एजेंसियां भाजपा की एजेंट हैं...राहुल गांधी के विपक्ष का नेता बनने और विपक्ष की ताकत देखकर हेमंत सोरेन को जमानत मिल गई है, अरविंद केजरीवाल को भी जमानत मिल जाएगी।'

MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS और 3 SAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त
मंत्री सिंधिया के पीठ पलटते ही ड्राई फ्रूट्स पर नेताओं का धावा, मिशन काजू-बादाम देख मेहमान हैरान
पाकिस्तान ने नई हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल स्मैश का अनावरण किया
खुशखबरी या झटका? पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उलटफेर, जानें कहाँ मिल रहा सबसे सस्ता तेल
