बिहार में कानून का राज खत्म, सड़क पर गाड़ी रोककर पुलिस को दी गाली, अपराधी हुए बेकाबू
बिहार में इन दिनों ऐसा लगता है जैसे अपराधियों और असामाजिक तत्वों को पुलिस से डर ही नहीं लगता है. तभी तो आए दिन आसामाजिक तत्व आए दिन पुलिस वालों से ही नोक-झोंक कर रहे हैं. पुलिस टीम पर हमला कर रहे हैं और पुलिस वालों के हथियार भी छिन ले रहे हैं. ऐसा ही एक और मामला बिहार के मोतिहारी जिले से सामने आया है. दरअसल बिहार के मोतिहारी में शराब के नशे में धुत युवकों और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई. बताया जा रहा है कि नशे में धुत युवकों ने बीच सड़क पर अपनी गाड़ी रोक दी और पुलिस के मना करने पर होमगार्ड के जवान से हाथापाई की और उनसे उनका हथियार छीनने की कोशिश की. यह पूरा मामला रघुनाथपुर थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक रघुनाथपुर थाना के जितेंद्र कुमार उर्फ टिमन कुमार और भोला साहनी नामक दो युवक नशे की हालत में पुलिस के जवानों से उलझ गए और उनके साथ बदसलूकी करने लगे. पुलिस ने जितेंद्र उर्फ टिमन को गिरफ्तार कर लिया है जबकि भोला साहनी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. गौरतलब है कि मोतिहारी में पुलिस के साथ नोकझोंक और बदसलूकी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. आए दिन शराब के नशे में लोग पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल उठते हैं.
पुलिस को बीच सड़क पर रोककर दी गंदी-गंदी गाली
मिली जानकारी के अनुसार मोतिहारी पुलिस और शराबियों के बीच जमकर नोक-झोंक के साथ हाथपाई की नौबत आई. शराबी टिमन साह ने पुलिस को बीच सड़क पर रोककर जबरन गंदी-गंदी गाली दी. पुलिस होमगार्ड के जवान के मना करने और पकड़ने पर टिमन साह ने हथियार भी छिनने की नाकाम कोशिश की. रघुनाथपुर थाना के मलग बाबा चौक के पास जितेंद्र कुमार उर्फ टिमन साह और भोला साहनी दोनों दोस्तों ने शराब पीकर जमकर हुड़दंग किया और मोतीहारी पुलिस के जवानों से जमकर की नोक-झोंक की.
पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार दूसरे की तलाश जारी
पुलिस ने एक को स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है और दूसरे की तलाश में जुटी है. घटना को लेकर दरोगा मनोज कुमार सिंह के बयान पर एफआईआर दर्ज किया गया है. मोतिहारी पुलिस के साथ लगातार नोंक-झोंक और हमले जैसी घटनाओं में इजाफा हो रहा है. इस बार शराबियों ने बीच सड़क पर मोटरसाइकिल लगाकर जमकर पुलिस के साथ गाली गलौच की.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात
