पटना विमेंस कॉलेज के बाहर छात्रों के बीच बवाल, फायरिंग में एक छात्र घायल
पूरब का ऑक्सफोर्ड कहे जाने वाली पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ का चुनाव है. इसको लेकर के तमाम छात्र और केट संगठन अपने-अपने चुनाव प्रचार में लगे हैं. इसी बीच पटना विमेंस कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों में झड़प हो गई. इस झड़प में गोली चलने की भी खबर है. जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया है. हालांकि पुलिस ने फायरिंग के दौरान किसी के घायल होने की सूचना से इनकार किया है. पुलिस का कहना है कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को पटना के व्यस्त बेली रोड के पर स्थित राज्य के प्रतिष्ठित कॉलेज में शुमार पटना विमेंस कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर लड़ाई हो गई. गोलीबारी होने के बाद मौके पर भगदड़ का माहौल बन गया. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई, लेकिन पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक सभी युवक भाग चुके थे. बताया जा रहा है कि यह फायरिंग छात्रों के दो गुटों में लड़ाई के बाद हुई. वहीं मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज
हालांकि पुलिस ने कहा कि फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है. मामले को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है. पुलिस छात्र संघ के चुनाव को लेकर अलर्ट हो गई है.
घटना के बाद पुलिस की परेशानी बढ़ी
पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव होने हैं. इसको लेकर बड़े स्तर पर छात्र चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं. वहीं अपराध को लेकर भी बिहार में हर रोज तमाम खबरें आ रही है. ऐसे में राज्य के प्रतिष्ठित संस्थान में शुमार होने वाले कॉलेज के सामने सरेआम हुई गोलीबारी की इस घटना ने प्रशासन की परेशानी बढ़ा दी है.

आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
