जाम से मिलेगी राहत, मधुबन बापूधाम अंडरपास जल्द होगा तैयार
गाजियाबाद |गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम अंडरपास बनाने का काम तेजी से चल रहा है। माना जा रहा है कि तीन महीने में अंडरपास बनकर तैयार हो जाएगा। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। मधुबन बापूधाम योजना 1,234 एकड़ जमीन पर विकसित हो रही है। इसमें करीब छह पॉकेट हैं, जहां आवासीय और व्यावसायिक योजनाएं चल रही हैं या आएंगी।इस योजना को दिल्ली-मेरठ रोड से बेहतर कनेक्टिविटी दी जा रही है। इसके लिए प्राधिकरण मधुबन बापूधाम रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण करा रहा है। यह आरओबी सेतु निगम और रेलवे तैयार कर रहे हैं। आरओबी के अलावा यहां रेलवे ट्रैक के नीचे अंडरपास भी बनाया जा रहा है। रेलवे ने दिल्ली-मेरठ रोड की ओर ट्रैक के पास खुदाई कर दीवारें बनाने का काम किया है। साथ ही रेलवे ट्रेक के दूसरी तरफ से मिट्टी की खुदाई का काम शुरू कर दिया है।
NCR के इस नए रूट पर मेट्रो चलाने की तैयारी, इन इलाकों में रहने वालों को होगा लाभ
जीडीए अधिकारी बताते हैं कि मधुबन बापूधाम योजना से दिल्ली मेरठ रोड जाने के लिए वर्तमान में रेलवे फाटक से होकर जाना पड़ता है। ऐसे में ट्रेन आने के दौरान यहां दोनों तरफ लंबा जाम लग जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए प्राधिकरण आरओबी तैयार कर रहा है। साथ ही धीमे वाहनों को लिए यहां अंडर पास भी बनाया जा रहा है।
गाजियाबाद-लखनऊ रेलवे ट्रैक 4 लाइन का होगा, यहां बाईपास होकर निकलेगी एक लाइन
सड़क भी बनाई जाएगी
जीडीए अधिकारी बताते हैं कि वर्तमान में मधुबन बापूधाम से दिल्ली मेरठ रोड जाने वाली रोड से रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ औद्योगिक पॉकेट और आरओबी के पास तक अंडरपास के लिए सड़क बनाई जाएगी। वर्तमान में औद्योगिक पॉकेट की तरफ अंडरपास बनाने के लिए मिट्टी की खुदाई कर सड़क और दीवारों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। साथ ही ट्रैक के दूसरी तरफ मिट्टी की खुदाई शुरू हो गई है, ताकि अंडरपास की सड़क बनाई जा सके। यह काम पूरा होने के बाद रेलवे ट्रैक के नीचे रेलवे अंडरपास बनाएगा।नंदकिशोर कलाल, उपाध्यक्ष, जीडीए, ''दिल्ली-मेरठ रोड से हापुड़ मार्ग को सीधा संपर्क मार्ग देने के लिए आरओबी और अंडरपास का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसे तीन माह में पूरा करने की उम्मीद है।''

पति के नाम भावुक संदेश लिखकर महिला ने की आत्महत्या, नागपुर की घटना
बारामती चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप तेज, उद्धव गुट का कांग्रेस पर निशाना
आतंकी साजिश पर बड़ा खुलासा: हमाज सिद्दीकी मुंबई से पकड़ा गया
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
