राष्ट्रपति पद के चुनाव में सुधारवादी मसूद पेजेशकियान की जीत
ईरान में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। नतीजों के अनुसार, सुधारवादी मसूद पेजेशकियान ने जीत हासिल की है, उन्होंने कट्टरपंथी नेता सईद जलीली को हराया। पेजेशकियान ने अपने चुनाव अभियान के दौरान ईरान के शिया धर्मतंत्र में कोई आमूलचूल परिवर्तन नहीं करने का वादा किया था और माना कि देश के सभी मामलों में अंतिम मध्यस्थ सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ही होंगे। हालांकि पेजेशकियान की राह बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाली है और उन्हें सुधारवादी कदमों के लिए सरकार में मौजूद कट्टरपंथी नेताओं की चुनौती से पार पाने के लिए खासा संघर्ष करना पड़ सकता है।
ईरान में 5 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए दूसरे चरण का मतदान हुआ, जिसमें करीब तीन करोड़ लोगों ने हिस्सा लिया। नतीजों में पेजेशकियान ने सईद जलीली को 30 लाख से ज्यादा वोटों से हराया। ईरानी मीडिया के अनुसार, पेजेशकियान को चुनाव में 1.64 करोड़ वोट मिले, वहीं जलीली को 1.36 लोगों ने वोट किया। मसूद पेजेशकियान ईरान के नौंवे राष्ट्रपति हैं। ईरान में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की बीती 19 मई को एक हेलीकॉप्टर हादसे में मौत हो गई थी।
इसके बाद ईरान में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुए। 28 मई को हुई पहले चरण की वोटिंग में किसी उम्मीदवार को बहुमत नहीं मिला। इसके बाद करीब 42 फीसदी वोट पाने वाले पेजेशकियान और 38 फीसदी वोट पाने वाले सईद जलीली के बीच दूसरे चरण का चुनाव हुआ। ईरान के संविधान के अनुसार, अगर पहले चरण के चुनाव में किसी उम्मीदवार को बहुमत नहीं मिला तो शीर्ष दो उम्मीदवारों के बीच दूसरे चरण का चुनाव होता है।

बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
