राजस्थान पुलिस को बड़ी सफलता, 15 साल बाद गिरफ्तारी
करौली|राजस्थान पुलिस के ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के तहत करौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशन में सूरौठ थाना पुलिस ने 15 वर्षों से फरार चल रहे ₹20,000 के इनामी बदमाश हंसराज उर्फ हंसा गुर्जर (34) को तेलंगाना के सिकंदराबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।
हथियार के दम पर लूट की वारदातें
भरतपुर जिले के चंदोलपुरा का रहने वाला हंसराज उर्फ हंसा गुर्जर कुख्यात डकैत प्रेम सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा है। वर्ष 2011 में सूरौठ क्षेत्र में हथियार की नोंक पर लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद वह जमानत पर छूटा और फरार हो गया। इसके बाद उसने भरतपुर के गढ़ी-बाजना, वैर और रुदावल क्षेत्रों में लूट और डकैती की योजना सहित कई गंभीर वारदातों में भूमिका निभाई।
पहचान बदलकर तेलंगाना में छिपा
पुलिस से बचने के लिए आरोपी राजस्थान छोड़कर दक्षिण भारत के तेलंगाना राज्य चला गया। वहां उसने नाम-पता बदलकर सिकंदराबाद में रहना शुरू कर दिया। एसपी सोनवाल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सूरौठ थानाधिकारी सोहन सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी और आसूचना तंत्र की मदद से टीम ने हजारों किलोमीटर दूर सिकंदराबाद पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कई जिलों में दर्ज हैं मामले
हंसा गुर्जर के खिलाफ भरतपुर, करौली और धौलपुर जिलों के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, डकैती की साजिश, आर्म्स एक्ट, एससी/एसटी एक्ट और गंभीर मारपीट के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पूरी कार्रवाई भरतपुर रेंज के महानिरीक्षक कैलाश चंद्र विश्नोई और एसपी करौली लोकेश सोनवाल के निर्देशन में हुई, जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र पाल ने सुपरविजन किया। पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों और गिरोह के सदस्यों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो
इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो
