राहुल की वायनाड से उम्मीदवारी का ऐलान
अमेठी । कांग्रेस पार्टी ने आम चुनाव के लिए भले ही राहुल गांधी की उम्मीदवारी का ऐलान वायनाड से कर दी है। लेकिन अभी भी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के समर्थक और कार्यकर्ता राहुल गांधी की उम्मीदवार को लेकर मांग कर रहे हैं और इसके लिए पोस्टर-बैनर भी लग रहे हैं। अमेठी में यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष की तरफ से भी पोस्टर लगाया गया है, इसमें लिखा है, ‘लेंगे बदला देंगे खून, भैया बिना अमेठी सून।
वहीं केंद्रीय कांग्रेस कार्यालस के पास यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह पंकज और फिरोज आलम ने होर्डिंग लगवाई है। होर्डिंग में लिखा हुआ है, अमेठी पुकारती राहुल गांधी आइए, अमेठी का विकास रुक गया है शुरू कराइए। होर्डिंग में लिखा गया है कि अमेठी लोकसभा आपके पूरे देश में सबसे ज्यादा वोट से जिताने का रिकॉर्ड बनाएगी। अपनी भूल सुधार कर पंजे पर मुहर लगाएगी। वहीं कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने लिखा, राहुल गांधी हम भी इंतजार में हैं।
उन्होंने लिखा है, ‘राहुल गांधी 2019 में 21 साल बाद अमेठी में कांग्रेस की हार से उतना ही दुःखी थे, जितना 21 मई को जब आपने 21 वर्ष की उम्र में अपने पिता भारत रत्न को 1991 में खोया था और हम लोगों ने 2019 में अपने नेता को अमेठी से सांसद सदस्य के रूप में। उन्होंने कहा, मुझे मेरे गुरु ने बताया था जब राजीव गांधी शहीद हुए वह तारीख भी 21 थी उस वक्त आपकी उम्र भी 21 वर्ष थी। अमेठी को आप परिवार मानते हैं, वहां से 1977 में कांग्रेस हारी थी। फिर 21 वर्ष बाद ही 1998 में और अब वहीं 21 वर्ष बाद 2019 में। गुरु कहते हैं अब 21 वाले इस सारे टोटके का असर भी आपके पराक्रम से खत्म हो गया है। अब कभी भी हार नहीं होगी।

पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर : स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा
गिधवा टैंक में प्रवासी मल्लार्ड का आगमन, बढ़ी क्षेत्र की पहचान
न्यूट्रिशन फ्लो तकनीक को बढ़ावा देने विशेष बैठक आयोजित
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से बदला शिव शंकर का जीवन
जल जीवन मिशन से भोथली की बदली तस्वीर
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत में हमेशा से "कौशल" की परम्परा रही है : तकनीकी शिक्षा मंत्री परमार
प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में योजना क्रियान्वयन करें और शत प्रतिशत उपलब्धि करें सुनिश्चित बनाएं : मुख्य सचिव जैन
आरक्षण विवाद की गूंज फिर तेज, हाईकोर्ट में होगी विस्तृत सुनवाई
जायका टीम की ट्रांसको अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
