राहुल गांधी की भारत जोड़े न्याय यात्रा बिहार पहुंची
कांग्रेस के वरीय नेता राहुल गांधी की भारत जोड़े न्याय यात्रा बिहार के किशनगंज जिला पहुंच चुकी है। राहुल गांधी बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिला के रास्ते किशनगंज पहुंचे। कांग्रेस समर्थको, विधायक और सांसदों ने राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया। वहीं लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बहुत सारे लोगों ने हमसे पूछा कि इस यात्रा का लक्ष्य क्या है? आप इस यात्रा को पैदल क्यों कर रहे हो? तो हमने समझाया कि आरएसएस-बीजेपी की विचारधारा ने हिंसा और नफरत फैलाई है। भाई-भाई से लड़ रहा है। यह लोग एक धर्म से दूसरे धर्म से लड़ रहे हैं। हम चाहते थे कि जो यह मोहब्बत का देश है। मैं फिर से कह रहा हूं दुकान खोली नफरत के बाजार में मोहब्बत की। इस यात्रा के दौरान मुझे लाखों लोगों का साथ मिला।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि इस यात्रा में हम लाखों लोगों से मिले। हजारों लोगों के साथ सेल्फी हुई। सात घंटे हम चलते थे। छात्रों से, माताओं से, किसानों से और मजूदरों से बातचीत होती थी। उनके दिल में जो दर्द था, जो कठिनाइयां थी, वह हमें बताती थी। शाम को 15 से 20 मिनट के लिए हम अपनी बात रखते थे। हिन्दुस्तान की राजनीति पर इस यात्रा का बहुत बड़ा असर पड़ा। एक विचारधारा जो भाजपा देश के सामने जो रोज रखती है, नफरत और हिंसा के खिलाफ एक नई विचारधारा खड़ी हुई। वह है मोहब्बत की। आप जानते हैं नफरत को नफरत नहीं काट सकता है। नफरत को सिर्फ प्यार काट सकता है।

Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा
FSL रिपोर्ट में जहर नहीं मिला, मेडिकल बोर्ड करेगा अंतिम घोषणा
